फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates In Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime And Global Events

World Updates: नहीं कम हो रही इमरान खान और उनकी पत्नी की मुश्किलें, कराची में अमीबा ने कैसे ली युवक की जान?

Sun, 14 Jul 2024 07:51 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 14 Jul 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
World News Updates In Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime And Global Events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

नहीं कम हो रही इमरान खान और उनकी पत्नी की मुश्किलें

विज्ञापन

पाकिस्तान की एक अदालत ने रविवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित भ्रष्टाचार के एक नए मामले की जांच के लिए आठ दिन की रिमांड पर देश के भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों को सौंप दिया। जिला एवं सत्र न्यायालय की तरफ से शनिवार को उनके गैर-इस्लामिक विवाह मामले में राहत मिलने के तुरंत बाद दोनों को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अदालत के संक्षिप्त आदेश में यह भी कहा गया कि इमरान खान और बुशरा बीबी को तत्काल रिहा किया जाए, जब तक कि वे अन्य मामलों में वांछित न हों। वहीं दोनों के खिलाफ नया तोशाखाना मामला दर्ज करने वाली एनएबी ने रविवार को उन्हें जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मुहम्मद अली वराइच के समक्ष पेश किया। इस दौरान न्यायाधीश ने सुरक्षा कारणों से अदियाला जेल के अंदर सुनवाई की।

एनएबी के उप निदेशक मोहसिन हारून, जिन्होंने उन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व किया था, ने उनकी शारीरिक रिमांड का अनुरोध किया और वकीलों की सुनवाई के बाद अदालत ने आठ दिन की रिमांड देने पर सहमति जताई। इसके बाद अदालत ने दोनों को 22 जुलाई को पेश करने का आदेश दिया। अगर संदिग्धों की जांच के लिए एनएबी की आवश्यकता हो तो रिमांड अवधि को अधिकतम 40 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। नया तोशाखाना मामला इस आरोप पर आधारित है कि इमरान खान की सरकार के दौरान दंपति ने नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकारी डिपॉजिटरी से उपहार खरीदे थे। यह तोशाखाना का तीसरा मामला है और पिछले दो तोशाखाना मामलों में इमरान खान की सजा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

विफलता के बाद एफएए नेे रोका मस्क के रॉकेट फॉल्कन का प्रक्षेपण
स्पेसएक्स के वर्कहॉर्स फाल्कन-9 रॉकेट को स्टारलिंक उपग्रहों के बैच की विफलता के बाद अमेरिकी संघीय प्रशासन (एफएए) ने रोक दिया है। इसकी वजह एक दिन पूर्व कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग स्पेसफोर्स बेस से फाल्कन-9 के उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद, रॉकेट के दूसरे चरण के दोबारा सक्रिय होने में मिली नाकामी रही। इसके चलते 20 स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती खतरे में पड़ सकती है। रॉकेट के दूसरे चरण की नाकामी के चलते इसके 20 स्टारलिंक उपग्रह उथले कक्षीय पथ पर तैनात कर दिए गए हैं जहां वे जल्द ही पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेंगे और जलकर नष्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन

पढ़ाई पूरी होने के बाद अमेरिका में ही रहेंगे छात्र, विधेयक पेश
मिशिगन जिले के भारतवंशी अमेरिकी कांग्रेसी सांसद श्री थानेदार ने एक कानून पेश किया है जो छात्रों को अपनी पढ़ाई के बाद अमेरिका में रहने की अनुमति देगा। श्री थानेदार ने कहा, प्रौद्योगिकी और विज्ञान में शिक्षा हासिल करने वाले विदेशी छात्रों ने देश में नवाचार व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसको देखते हुए ‘कीप एसटीईएम ग्रेजुएट्स इन अमेरिका एक्ट’ एच-1बी वीजा प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें हर साल उपलब्ध वीजा की संख्या बढ़ाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

जानें कराची में अमीबा ने कैसे ली युवक की जान?
पाकिस्तान के कराची में दिमाग खाने वाले अमीबा ने एक व्यक्ति की जान ले ली। वहां इस तरह का यह तीसरा मामला है। ताजा मामले में मृतक की पहचान औरंगजेब के रूप में हुई। वह बीती 7 जुलाई को कायदाबाद के एक फार्महाउस में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। जहां उसने तैराकी भी की। इसके बाद उसमें इस बीमारी के लक्षण दिखने लगे। 10 जुलाई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 11 जुलाई को वायरस की पुष्टि हुई थी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, औरंगजेब का जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में इलाज चल रहा था।

गौरतलब है कि इस बीमारी को अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (पीएएम) नाम से जानते हैं जो नेगलेरिया फाउलेरी नामक अमीबा की वजह से होती है। जब पानी के जरिये यह अमीबा शरीर में पहुंचता है तो महज चार दिन के अंदर यह इंसान के नर्वस सिस्टम यानी दिमाग पर वार करना शुरू कर देता है। 

बता दें कि 22 वर्षीय औरंगजेब इस साल शहर में घातक संक्रमण का तीसरा शिकार था। इससे पहले दो मामले कोरंगी और मालिर में सामने आए थे। यह संक्रमण पहले भी पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की जान ले चुका है। पिछले साल नेगलेरिया फाउलेरी से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। 98 प्रतिशत मामलों में संक्रमण घातक पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed