फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe Slovak PM US UK UN Ukraine Pakistan West Asia Global News and events

World Updates: नेपाल में चौथी बार विश्वास मत हासिल करेंगे प्रचंड; व्हाइट हाउस ने की भारतीय लोकतंत्र की प्रशंसा

Sat, 18 May 2024 10:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe Slovak PM US UK UN Ukraine Pakistan West Asia Global News and events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

नेपाल के पीएम पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' सोमवार 20 मई को संसद में विश्वास मत हासिल करेंगे। यह उनके पद संभालने के 18 महीने के भीतर चौथा विश्वास मत होगा। एक गठबंधन सहयोगी द्वारा उनकी सरकार से समर्थन वापस लेने के कुछ दिनों बाद उन्हें विश्वास मत का सामना करना पड़ रहा है। प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) प्रतिनिधि सभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। विश्वास मत हासिल करने का निर्णय 13 मई को उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जेएसपी) द्वारा पार्टी में विभाजन के बाद सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद किया गया है। यादव ने उपप्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी पार्टी सरकार से बाहर हो गई थी। 

विज्ञापन


सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत में
प्रचंड ने 25 दिसंबर 2022 को पद संभाला था, जिसके बाद डेढ़ साल के भीतर यह उनका चौथा विश्वास मत होगा। नई सरकार को विश्वास मत जीतने के लिए 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 138 वोट चाहिए और अभी सत्तारूढ़ गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने की भारतीय लोकतंत्र की सराहना
व्हाइट हाउस ने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए भारत के लोगों की सराहना की और कहा कि दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र दूसरा नहीं है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र नहीं है। हम भारीय लोगों की सराहना की। आप उनकी मतदान करने की उनकी क्षमता आप जानते हैं। हम पूरी प्रक्रिया के दौरान अच्छे मतदान होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट के सरगना के करीबी को गिरफ्तार करने का दावा
ईराक की कुर्दिश क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद ने एलान किया है कि आतंकी संगठन- इस्लामिक स्टेट (IS) के पूर्व सरगना के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एएनआई ने यह खबर दी है। गिरफ्तार शख्स की पहचान और ईराक में हुई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

यूक्रेन का दावा- रूसी सेना पूर्वी खार्किव क्षेत्र में बोरोवाया की तरफ बढ़ी
रूस और यूक्रेन का युद्ध 26 महीने से अधिक समय से जारी है। खबरों के मुताबिक रूस ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना खार्किव क्षेत्र के इज़ियम जिले के बोरोवाया गांव की ओर बढ़ रही है। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के प्रमुख विटाली गैंचेव के हवाले से आई खबर के मुताबिक खार्किव क्षेत्र समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में युद्ध के कारण कुछ परिणाम निश्चित हैं। इसी इलाके के स्वातोवो-कुप्यांस्क क्षेत्र में रूसी सैनिक बोरोवया की ओर बढ़ रहे हैं। रूस का दावा है कि 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को यूक्रेनी सशस्त्र बलों से मुक्त करा लिया गया है। रूस ने मुख्य शहर- वोल्चैन्स्क को भी जल्द मुक्त कराने का दावा किया है। खबरों के मुताबिक रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए हालात को और जटिल बनाने के लिए मनोवैज्ञानिक, सामरिक और आर्थिक रणनीति अपनाई है। इसी के तहत यूक्रेन में आक्रामक अभियान को बढ़ा दिया गया है।

वर्ष के अंत तक भारत-रूस में वीजा- मुक्त यात्रा की उम्मीद
भारत-रूस के बीच वीजा-मुक्त पर्यटन यात्रा को आसान बनाने के लिए जून में द्विपक्षीय समझौते पर परामर्श होगा। रूसी मंत्री ने कहा कि दोनों देश वीजा-मुक्त पर्यटन सुविधा का आदान- प्रदान शुरू करके अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग- परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कॉट्रतयेव ने कहा, समझौता अंतिम चरण में है। कजान में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच 'रूस इस्लामिक वर्ल्ड : कजानफोरम 2024' के मौके पर उन्होंने कहा कि मसौदा समझौते पर पहली चर्चा जून में होने वाली है, और साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच परामर्श का पहला दौर जून के लिए निर्धारित है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देना है। साल के अंत में इस पर हस्ताक्षर संभव हैं।

विवादित दक्षिण सागर में चीन स्थापित करने जा रहा एटमी संयंत्र

चीन विवादित दक्षिण चीन सागर में अब तैरता परमाणु संयंत्र विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अमेरिका ने चेताया है कि मोबाइल परमाणु ऊर्जा स्रोतों के साथ जहाज बनाने की योजना से चीन का पड़ोसियों के साथ तनाव बढ़ेगा और इससे पर्यावरण के लिए खतरा पैदा होगा। वीओए ने चीनी मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया है चीन ने समुद्री परमाणु ऊर्जा प्लेटफार्मों को जहाजों के अंदर छोटे संयंत्र बताया है।

भारत की तकनीकी सहायता बेहद अहम : राष्ट्रमंडल प्रमुख

राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने कहा है कि भारत की तकनीकी सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह कई विकासशील देशों को विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने की आशा प्रदान करती है। उन्होंने लंदन में राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक के 22वें सत्र की मेजबानी के दौरान यह बात कही। उन्होंने राष्ट्रमंडल के साथ तकनीकी विकास के तरीके साझा करने की भारत की इच्छा का स्वागत किया। 

पाकिस्तान के पंजाब में 13 लोगों की मौत
शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां एक मिनी ट्रक सड़क से फिसलकर गड्ढे में गिर गया था। मृतकों में पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के 13 लोग शामिल हैं। वहीं, हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, उनकी हालत गंभीर है। 

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने 13 मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

अमेरिका ने चीन से पंचेन लामा के स्थान का खुलासा करने का किया आग्रह
अमेरिका ने चीन से दलाई लामा के बाद तिब्बती बौद्ध धर्म में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता 11वें पंचेन लामा के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया। उनका चीन सरकार ने 29 साल पहले छह साल की उम्र में अपहरण कर लिया था। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने चीन में विशेषकर तिब्बत और तिब्बती आबादी वाले अन्य क्षेत्रों में मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में चिंताएं जाहिर कीं। अधिकारी ने कहा, आज 29 साल हो गए हैं जब पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने 11वें पंचेन लामा का छह साल की उम्र में अपहरण कर लिया था। वे कि तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं।

उन्होंने कहा, पंचेन लापता हैं और उस दिन के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। चीन सरकार तिब्बती समुदाय के सदस्यों को इस महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति तक पहुंच से वंचित कर रही है। वे राज्य-चयनित प्रॉक्सी को बढ़ावा दे रहे हैं। अमेरिका तिब्बतियों के मानवाधिकारों और उनकी विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान के संबंध में उन अधिकारों के प्रयोग का समर्थन करता है। तिब्बतियों को सभी धार्मिक समुदायों के सदस्यों की तरह अपने स्वयं के विश्वासों के अनुसार दलाई लामा और पंचेन लामा जैसे अपने स्वयं के नेताओं को चुनने, शिक्षित करने और सम्मान देने की क्षमता होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed