फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-Ebola-cases-in-Congo-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan-

World Updates: पाकिस्तान वायुसेना का प्रशिक्षण विमान क्रैश; G7 शिखर सम्मेलन से पहले जिनेवा में बवाल

Mon, 15 Jun 2026 03:26 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 15 Jun 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-Ebola-cases-in-Congo-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan-
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले स्विट्जरलैंड के जिनेवा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। हजारों प्रदर्शनकारी "नो जी-7" बैनर के तहत सड़कों पर उतरे और युद्ध, आर्थिक असमानता, पूंजीवाद तथा वैश्विक नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गईं। पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक टेस्ला कार में आग लगा दी गई और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। सम्मेलन से पहले पूरे शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

कांगो में इबोला वायरस से मृतकों की संख्या पहुंची 181

कांगो में इबोला संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 782 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 181 तक पहुंच गई है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार देर शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि वास्तविक मामलों की संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि संक्रमण की पुष्टि 15 मई को हुई थी, जबकि इसके कई सप्ताह पहले शुरू होने की आशंका है। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने की कवरेज दर घटकर 56 प्रतिशत रह गई है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में काफी कम है।

यह ताजा प्रकोप दुर्लभ बंडिबुग्यो वायरस के कारण फैला है। इस वायरस के लिए अभी तक कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है। इसके विपरीत, कांगो में पहले सामने आए इबोला के अधिकांश 16 प्रकोप 'जायरे वायरस' के कारण हुए थे, जिसके लिए टीका और उपचार उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 56 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान प्रकोप की मृत्यु दर 23 प्रतिशत है।

संक्रमण का सबसे अधिक असर कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत में देखा गया है, जहां कुल मामलों में 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा नॉर्थ किवु और साउथ किवु प्रांतों में भी मामले सामने आए हैं। संक्रमण पड़ोसी देश युगांडा तक भी फैल चुका है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय के अनुसार, इतुरी में जारी संघर्ष के कारण लगभग 10 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। इससे संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने का काम बेहद कठिन हो गया है, क्योंकि लोग हमलों से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहे हैं। घने जंगलों, खराब सड़कों और दूरदराज के गांवों वाले इस क्षेत्र के कई हिस्सों तक पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं।

खनिज संपदा से समृद्ध इस इलाके में हजारों छोटे खनिक भी लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते रहते हैं, जिससे संपर्कों की पहचान करना और मुश्किल हो जाता है। स्वास्थ्यकर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों के हमले, संक्रमण को लेकर संदेह और कई क्षेत्रों में जारी सशस्त्र संघर्ष भी प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

पाकिस्तान वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के मरदान के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह हादसा हुआ।

दुर्घटना में दोनों पायलटों मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला और ताहा अब्बासी की मौके पर ही मौत हो गई। सेना ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए Board of Inquiry गठित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
विज्ञापन

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में ड्रोन हमले में महिला समेत चार की मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार रात एक ड्रोन हमले में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना कुर्रम जिले के तिंदोरी इलाके की है, जहां एक आवासीय घर को ड्रोन ने निशाना बनाया। इस हमले में घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार को बेहतर इलाज के लिए पेशावर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की तुरंत उच्च-स्तरीय जांच और दोषियों की पहचान करने की मांग की है। प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

स्टैनफोर्ड विवि में छात्रों ने पिचाई के भाषण का किया बहिष्कार, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव ने बताया अज्ञानता
भाजपा केरल के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के उन छात्रों की कड़ी आलोचना की है, जिन्होंने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई के दीक्षांत समारोह के संबोधन के दौरान वॉकआउट किया। चंद्रशेखर ने छात्रों के इस कदम को अत्यंत अज्ञानता का उदाहरण बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने और एक ऐसी हस्ती को सीधे सुनने का अवसर गंवा दिया जिसने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और प्रमुख उद्यम खड़े किए।

ट्रंप ने जन्मदिन पर कराई यूएफसी फाइट, खर्च किए 567 करोड़
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर ईरान में युद्ध खत्म करने के शुरुआती समझौते की तारीफ की और व्हाइट हाउस के मशहूर साउथ लॉन में केज-फाइटिंग शो (यूएफसी) आयोजित किया। इस पर करीब 6 करोड़ डॉलर खर्च किए गए, जो अब तक का सबसे महंगा आयोजन रहा। इस दौरान हुए 7 मुकाबलों में मु्ख्य फाइट इलिया टोपुरिया और जस्टिन गेथजे के बीच हुई। चार राउंड तक चले मुकाबले में अमेरिकी फाइटर गेथजे ने अपने स्पेनिश विरोधी टोपुरिया को हराकर उलटफेर किया। लड़ाई में आखिरी समय में हुए हमलों से यूएफसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के इस भव्य आयोजन पर खतरा मंडराने लगा था। इसमें फाइटर्स तार की जाली वाले अष्टकोणीय रिंग (ऑक्टागन) के अंदर एक-दूसरे को मुक्के, लात और प्रहार करके हराने का प्रयास करते हैं। 

रॉयस ग्रेसी चैंपियन बने
आयोजन में कुल 14 फाइटरों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने कहा, इस आयोजन का सबसे बड़ा फायदा यूएफसी ब्रांड को मिल सकता है। एक समय ऐसा था, जब इस खेल को प्रायोजकों और कई आयोजकों ने स्वीकार नहीं किया। असली मुकाबले में कौन-सा मार्शल आर्ट सबसे ज्यादा कारगर साबित होगा, इसका जवाब खोजने के लिए यूएफसी का पहला टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु विशेषज्ञ रॉयस ग्रेसी चैंपियन बने। ग्रेसी शारीर से कई प्रतिद्वंद्वियों से छोटे और हल्के थे, लेकिन उन्होंने अपनी तकनीक के दम पर बड़े और ताकतवर फाइटर्स को हराकर सबको चौंका दिया। समय के साथ खेल का स्वरूप भी बदल गया है।

ट्रेड सीक्रेट चोरी में अमेरिकी शीर्ष कोर्ट में टीसीएस की अर्जी खारिज
भारत की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने सोमवार को टीसीएस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने डीएक्ससी टेक्नोलॉजी को 16.8 करोड़ डॉलर (लगभग 1,400 करोड़ रुपये) का हर्जाना देने के फैसले को चुनौती दी थी। टीसीएस पर लाइफ-इंश्योरेंस सॉफ्टवेयर के ट्रेड सीक्रेट (व्यापारिक गोपनीयता) चुराने का आरोप है। टीसीएस ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसमें वर्जीनिया के ऐशबर्न में स्थित डीएक्ससी को मुआवजे के तौर पर 5.6 करोड़ डॉलर (लगभग 467 करोड़ रुपये) और जुर्माने के तौर पर 11.2 करोड़ डॉलर (लगभग 933 करोड़ रुपये ) यानी कुल 16.8 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया गया था। टीसीएस का तर्क था कि ट्रेड सीक्रेट से जुड़े अमेरिकी कानूनों के तहत हर्जाने की यह रकम सही नहीं ठहराई जा सकती। यह विवाद 2019 में शुरू हुआ जब डीएक्ससी की पूर्ववर्ती कंपनी कंप्यूटर साइंसेज कॉर्प (सीएससी) ने डलास की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया था। कंपनी ने कहा कि उसने 1990 के दशक में अपना सॉफ्टवेयर बीमा कंपनी ट्रांसअमेरिका को लाइसेंस पर दिया था। डीएक्ससी का आरोप था कि टीसीएस ने ट्रांसअमेरिका के 2000 कर्मचारियों को काम पर रखा और इन कर्मचारियों के जरिये सीएससी के सॉफ्टवेयर और उसकी गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके अपना खुद का प्रतिस्पर्धी लाइफ-इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया।

खैबर पख्तूनख्वा में ड्रोन हमले में महिला समेत चार की मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार रात एक ड्रोन हमले में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना कुर्रम जिले के तिंदोरी इलाके की है, जहां एक आवासीय घर को ड्रोन ने निशाना बनाया। इस हमले में घर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार को बेहतर इलाज के लिए पेशावर रेफर किया गया है।

ओमान : एमटी जलवीर के 20 स्वदेशी सदस्यों से मिले भारत के दूत प्रशांत
ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने सोमवार को मस्कट में एमटी जलवीर के 20 भारतीय चालक दल (क्रू) के सदस्यों से मुलाकात की। अब सभी क्रू सदस्यों को भारत लाया जा रहा है। 11 जून को हुई घटना के बाद ओमान के अफसरों के साथ मिलकर गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एमटी जलवीर के क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से किनारे लाया गया। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को तुरंत मदद और सहयोग देने तथा सुरक्षित घर वापसी की जिम्मेदारी ली। ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा, भारत के राजदूत ने भारत वापसी से पहले मस्कट में 20 भारतीय क्रू सदस्यों से बातचीत कर उनके सुरक्षित घर लौटने की कामना की। पिछले चार दिनों में ओमान तट के पास अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय क्रू सदस्यों वाले मर्चेंट जहाज पर हमले का यह तीसरा मामला था। अमेरिकी सेना ने 8 जून को पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर को रोक दिया, जिस पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। जहाज के सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed