फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP

World: कल पाकिस्तान पहुंचेंगे ईरानी राष्ट्रपति; नेतन्याहू बोले- IDF को दक्षिणी लेबनान में कार्रवाई की छूट

Mon, 22 Jun 2026 10:21 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन मंगलवार 23 जून को पाकिस्तान की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचेंगे। इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर वह पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों, आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर गहन चर्चा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से ईरान ने अमेरिका के साथ स्विट्जरलैंड में एक उच्च स्तरीय वार्ता की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन यह राजकीय यात्रा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष आमंत्रण पर कर रहे हैं। उनके साथ ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। ईरानी राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद पेजेश्कियन की पाकिस्तान का यह दूसरा दौरा है। इस यात्रा के दौरान ईरानी राष्ट्रपति अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ व्यापक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें ईरान-अमेरिका के बीच बनी सहमति का मुद्दा भी उठेगा।
विज्ञापन

 

दो दिवसीय दौरे पर मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंच गए। मंगोलिया पहुंचने पर वहां के विदेश मंत्री मनकुशिग इखानजाव ने जयशंकर का स्वागत किया। जयशंकर ने बताया कि उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। मंगोलिया के बाद विदेश मंत्री दक्षिण कोरिया का भी दौरा करेंगे। 

फिलीपींस के हाई स्कूल में गोलीबारी, 3 छात्रों की मौत; 5 घायल

फिलीपींस स्थित एक हाई स्कूल में सोमवार को दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक आरोपी सैन जोस नेशनल हाई स्कूल का छात्र बताया जा रहा है, जहां यह गोलीबारी हुई। यह घटना टैकलोबान शहर में स्थित स्कूल परिसर में हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। पुलिस जांच एजेंसियां अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि स्कूल में हुई इस हिंसक घटना के पीछे क्या कारण थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार
नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग विभाग ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पौडेल नेपाल की सत्तारूढ़ राजनीति में प्रभावशाली माने जाते हैं और वे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के उपाध्यक्ष हैं। वह केपी शर्मा ओली सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। यह सरकार पिछले वर्ष सितंबर में जन-आंदोलन के बाद सत्ता से बाहर हो गई थी।

क्रीमिया पर यूक्रेनी हमलों में पांच की मौत
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में यूक्रेनी हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। इसे देखते हुए अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए पेट्रोल की बिक्री रोक दी। यूक्रेन ने काला सागर प्रायद्वीप पर ईंधन की आपूर्ति शृंखलाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। क्रेमलिन की तरफ से नियुक्त क्रीमिया के प्रमुख गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्थानीय गैस स्टेशन, गैर-सरकारी कंपनियों और आम लोगों को ईंधन की बिक्री अनिश्चित काल के लिए रोक देंगे। अक्स्योनोव ने कहा, ईंधन सिर्फ उन सरकारी एजेंसियों को बेचा जाएगा जो क्रीमिया गणराज्य के कामकाज और सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। मैं सभी से शांत रहने और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील करता हूं। एजेंसी

यूक्रेन लगातार ईंधन आपूर्ति को बना रहा निशाना
हाल के हफ्तों में यूक्रेनी सेना ने बार-बार क्रीमिया की ईंधन आपूर्ति को निशाना बनाया है। इससे 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने के बाद से इस क्षेत्र में सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, रूस केवल ताकत की भाषा समझता है। हमारी लंबी दूरी की ताकत निश्चित रूप से शांति के लिए काम कर रही है। जेलेंस्की ने अभियान में शामिल यूक्रेनी सेनाओं की तारीफ की।

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना को पूरी कार्रवाई की छूट- नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इस्राइली रक्षा बल (IDF) के जवानों को अपनी सुरक्षा और उत्तरी इस्राइल के निवासियों की रक्षा के लिए किसी भी खतरे को निष्क्रिय करने की पूरी स्वतंत्रता है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने सेना को जो निर्देश दिए हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'दक्षिणी लेबनान में हमारे सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी क्षेत्र के लोगों के खिलाफ किसी भी प्रत्यक्ष या उभरते खतरे को रोकने की पूरी छूट है। इस मामले में सेना पर कोई प्रतिबंध नहीं है'।

उन्होंने यह भी दोहराया कि इस्राइल उत्तरी सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणी लेबनान में बनाए गए सुरक्षा क्षेत्र में तब तक बना रहेगा, जब तक इसकी जरूरत होगी। इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता की प्रगति की जानकारी दी। वेंस ने कहा कि लेबनान को लेकर बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है और इस्राइल तथा हिजबुल्ला के बीच टकराव को बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने से रोकने के लिए एक 'टकराव-रोधी तंत्र' स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस्राइल की सुरक्षा और लेबनान की संप्रभुता, दोनों की रक्षा चाहता है तथा इस मुद्दे पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed