फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan-epestien-bill-gates

World: एक जुलाई को भारत दौरे पर आएंगी जापान की पीएम; पुतिन के करीबी व पूर्व रक्षा मंत्री इवानोव का निधन

Fri, 26 Jun 2026 04:10 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 26 Jun 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan-epestien-bill-gates
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
भारत और जापान के संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने जानकारी दी है कि जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 जुलाई को नई दिल्ली का दौरा करेंगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगी। दोनों नेता भारत और जापान के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक बड़े आर्थिक मंच में भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
विज्ञापन

बांग्लादेश बोला- रहमान के सलाहकार से बर्ताव पर दिल्ली की सफाई असंतोषजनक

बांग्लादेश ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर अपने पीएम तारिक रहमान के सलाहकार के साथ हुए घटनाक्रम के बारे में भारत के स्पष्टीकरण को असंतोषजनक करार दिया है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, इस घटना पर भारतीय पक्ष की सफाई संतोषजनक नहीं थी। वह बोले, पीएम के सूचना-रणनीति सलाहकार जाहिद उर रहमान के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक थी। रहमान का नाम सुरक्षा से जुड़ी एक ब्लैकलिस्ट में होने के कारण उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर  आव्रजन अधिकारियों ने कुछ देर के लिए रोका गया था। बाद में उनकी यात्रा की पुष्टि के बाद उन्हें अनुमति मिली लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से ढाका लौटने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन के करीबी और पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई इवानोव का 73 साल की उम्र में निधन
रूस के पूर्व रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी सर्गेई इवानोव का 73 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। क्रेमलिन ने उनके निधन की पुष्टि की, हालांकि मौत का कारण नहीं बताया। पुतिन ने इवानोव के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व केजीबी अधिकारी इवानोव को 2001 में पुतिन ने रक्षा मंत्री नियुक्त किया था। उन्होंने 2007 तक यह पद संभाला और चेचन्या में रूस के दूसरे सैन्य अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2008 में जब पुतिन राष्ट्रपति पद छोड़ने वाले थे, तब इवानोव को उनका संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था। हालांकि, पुतिन ने दिमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति बनाया। बाद में इवानोव उप-प्रधानमंत्री, क्रेमलिन चीफ ऑफ स्टाफ और फिर पर्यावरण व परिवहन मामलों के राष्ट्रपति दूत रहे। यूक्रेन युद्ध के बाद उन पर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed