{"_id":"65eb868f96316af2ea079373","slug":"world-news-updates-france-pregnancy-termination-pakistan-middle-east-us-uk-biden-trump-sunak-news-in-hindi-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: अमेरिका-जिम्बाब्वे के बीच संबंध तनावपूर्ण, हालात और बिगड़े; पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: अमेरिका-जिम्बाब्वे के बीच संबंध तनावपूर्ण, हालात और बिगड़े; पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज
Sat, 09 Mar 2024 03:13 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस / नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस / नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 09 Mar 2024 03:13 AM IST
सार
फ्रांस में गर्भपात के अधिकार का कानून बनाने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने यूरोपीय यूनियन (EU) में भी इसे कानूनी रूप से अनिवार्य बनाने की बात कही है। पाकिस्तान में आज राष्ट्रपति चुनाव होंगे। आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अमेरिका जिम्बाब्वे का तनाव भी सुर्खियों में है। दुनिया की प्रमुख खबरें जानिए
विज्ञापन
दुनिया की खबरें
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने कहा है कि वह गर्भपात के अधिकार पर बने कानून को फ्रांस के संविधान के साथ-साथ यूरोपीय यूनियन का भी बुनियादी कानून बनाना चाहते हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- 8 मार्च के दिन गर्भपात के लिए कानून बनाने वाला पहला देश बन गया। फ्रांस में 'गर्भपात का कानूनी अधिकार' 1975 से ही है। इसके तहत 14 हफ्ते तक की गर्भ गिराया जा सकता है। कानून में हुआ ताजा बदलाव काफी चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज, आसिफ अली जरदारी का जीतना लगभग तय
आसिफ अली जरदारी (पाकिस्तान)
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान में आज राष्ट्रपति चुनाव होंगे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता आसिफ अली जरदारी का जीतना तय माना जा रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन को भरोसा है कि जरदारी दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाएंगे क्योंकि पार्टियों के पास सीनेट, नेशनल असेंबली, पंजाब असेंबली, सिंध असेंबली और बलूचिस्तान असेंबली में बहुमत है। विपक्ष को केवल खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा में बहुमत प्राप्त है। यदि ऐसा होता है तो वह दूसरी बार इस पद पर काबिज होंगे। वह 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वो मौजूदा राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
ब्रिटेन : दस लाख पाउंड से बनेगा मुस्लिम विश्व युद्ध स्मारक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (फाइल)
- फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
दोनों विश्व युद्धों में ब्रिटिश सशस्त्र बलों में लड़ने वाले मुस्लिम सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने के लिए ब्रिटेन सरकार ने एक नए विश्व युद्ध मुस्लिम स्मारक के लिए 10 लाख पाउंड स्वीकृत किए हैं। इसमें औपनिवेशिक युग के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में भर्ती किए गए भारतीय मुस्लिम भी शामिल हैं। यह स्मारक इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र स्थित स्टैफोर्डशायर के नेशनल मेमोरियल अर्बोरेटम में बनाया जाएगा।
अमेरिका में अल्सरेटिव कोलाइटिस की 54,960 बोतल दवा वापस; भारत की इस फैक्ट्री में हुआ उत्पादन
भारत-अमेरिका (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
भारतीय दवा कंपनी सन फार्मा ने अमेरिकी बाजार से अल्सरेटिव कोलाइटिस की जेनरिक दवा मेसालामिन कैप्सूल की 55 हजार से ज्यादा की बोतलें वापस लेने का एलान किया है। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई मुख्यालय वाली न्यू जर्सी स्थित सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज इंक ने मेसालेमिन कैप्सूल की 54,960 बोतलें वापस लेने का फैसला किया है। वापस लिए जा रहे कैप्सूल का निर्माण सन फार्मा की मोहाली फैक्ट्री में हुआ था। यूएसएफडीए के मुताबिक कंपनी ने यह फैसला विघटन निर्देशों में चूक के कारण लिया है। कंपनी ने इन कैप्सूल की वापसी 5 फरवरी को शुरू की थी। यूएसएफडीए के मुताबिक यह एक क्लास 2 रिकॉल स्थिति है।
तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर मॉरीशस जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : social media
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की राजकीय यात्रा करेंगी। वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ संयुक्त रूप से 14 भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वे 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगी । विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षु जहाजों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी के साथ समारोह में भी भाग लेंगी।
न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के निमंत्रण पर 10 से 13 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे। आधिकारिक यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय ने बताया कि नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड में नई सरकार के गठन के बाद उप प्रधानमंत्री पीटर्स पहली बार भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनका अहमदाबाद और नई दिल्ली का जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने इससे पहले फरवरी 2020 में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में भारत का दौरा किया था।
अमेरिका और जिम्बाब्वे के बीच संबंध तनावपूर्ण; हालात और बिगड़े
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि उसके और जिम्बाब्वे के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक जिम्बाब्वे के अधिकारियों ने अमेरिकी एजेंसी- यूएसएआईडी के अधिकारियों को निर्वासित करने से पहले हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद ऐतिहासिक रूप से प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखे जाने वाले दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, जिम्बाब्वे के अधिकारियों ने यूएसएआईडी अधिकारियों और ठेकेदारों को अचानक हिरासत में लेकर निर्वासित कर दिया।
अमेरिका ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा, प्रथम महिला और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मानवाधिकार हनन में कथित संलिप्तता के आरोप में पिछले हफ्ते उनपर प्रतिबंध लगाए थे। विदेश विभाग के मुताबिक हिरासत में लिए जाने की हालिया घटना पिछले महीने प्रतिबंध लगाए जाने से पहले की है। हालांकि, इस मामले का खुलासा अब हुआ है।

नेपाल में हल्के भूकंप के झटके
पश्चिमी नेपाल के पोखरा में शनिवार को 4 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। हालांकि, इसमें किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र पोखरा में पाया गया, जिससे आसपास के कुछ जिलों में भी झटके महसूस किये गये।

खालिस्तान समर्थक जसप्रीत कौर की बीबीसी में नियुक्ति पर विवाद
ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक बीबीसी ने खालिस्तान समर्थक जसप्रीत कौर को एशियाई नेटवर्क लाइनअप में साप्ताहिक कार्यक्रम एशियन नेटवर्क चिल की प्रस्तुति के लिए नियुक्त किया है। हालांकि, उनकी नियुक्ति पर प्रवासी भारतीयों के एक बड़े समूह ने आपत्ति जताते हुए ब्रिटिश सरकार और बीबीसी के शीर्ष प्रबंधन से इसकी शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि कौर भारत में खालिस्तानी आतंक और अलगाववाद की समर्थक हैं। ब्रिटिश करदाताओं के पैसों से चलने वाले बीबीसी को भारत में अलगाववाद को भड़काने वालों को नियुक्ति देने का कोई हक नहीं है। बीबीसी के नए अध्यक्ष समीर शाह को दी गई शिकायत में कहा गया आपका संगठन चरमपंथियों को प्रस्तोता के रूप में नियुक्त कर रहा है। सिख समुदाय में जसप्रीत कौर को कट्टर खालिस्तानी के जाना जाता है। सिख समुदाय के भीतर यह एक चरमपंथी स्थिति है। ऐसे में यह हैरान करने वाला है कि ऐसे चरमपंथी विचार रखने वाले लोगों को बीबीसी में नियुक्ति क्यों दी जा रही है। वहीं, बीबीसी के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि बीबीसी किसी के व्यक्तिगत ट्वीट्स पर टिप्पणी नहीं करेगा। हालांकि, चरमपंथी होने के संबंध में दी गई शिकायत की जांच की जाएगी और जांच के मुताबिक अगला कदम उठाया जाएगा।