फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World news updates firing at night club US and pti chief arrest in pakistan

World Updates: यूएस में नाइट क्लब के बाहर फायरिंग, तीन की मौत, पाकिस्तान में पीटीआई अध्यक्ष गौहर खान गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 10:15 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 22 Jul 2024 10:15 PM IST
सार

यूएस के मिसिसिपी राज्य की इंडियनोला चर्च स्ट्रीट में गोलीबारी की गई। इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के कार्यालय से पार्टी अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ खान को गिरफ्तार किया। पार्टी के नेता शिबली फराज ने गिरफ्तारी की आलोचना की

विज्ञापन
World news updates firing at night club US and pti chief arrest in pakistan
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूएस के मिसिसिपी राज्य में एक नाइट क्लब के बाहर रात को फायरिंग हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। वहीं पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस ने तहरीक ए इंसाफ पार्टी की अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ हसन को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


यूएस के मिसिसिपी राज्य की इंडियनोला चर्च स्ट्रीट में गोलीबारी की गई। लोगों ने बताया कि उन्होंने नाइट क्लब के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी। इंडियनोला के मेयर केन फेदरस्टोन ने बताया कि फायरिंग में 19 वर्षीय युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


तहरीक ए इंसाफ पार्टी कार्यालय से कंप्यूटर जब्त
इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के कार्यालय से पार्टी अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ खान को गिरफ्तार किया। पार्टी के नेता शिबली फराज ने गिरफ्तारी की आलोचना की और इसे कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन बताया। पुलिस ने पार्टी कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पीटीआई की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया कि  इस्लामाबाद पुलिस कानून का मजाक उड़ा रही है। पाकिस्तान में जंगलराज कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वकील अली इलाज बट्टार ने एक्स पर पोस्ट किया कि मुझे पार्टी कार्यालय से फोन आया कि 300-400 पुलिस वाले कार्यालय में घुस आए और अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ खान को गिरफ्तार करके ले गए। पीटीआई ने इसका वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया।  इसमें लिखा गया कि पाकिस्तान की सरकार विपक्षी दलों के पीछे लगकर बेबुनियाद कार्रवाई करने की बजाय अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को लगाए। पीटीआई नेता खुर्रम शेर जमान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ दस्तावेज और उपकरण पार्टी कार्यालय से जब्त किए हैं। साथ ही स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया है। इनको ले जाने के लिए कैदी वाहन का इंतजार किया जा रहा है। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से बात की

16 जुलाई को ओमान की एक मस्जिद में गोलीबारी में एक भारतीय समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ओमान के समकक्ष बद्र अल्बुसईदी से फोन पर बातचीत हुई। बताया गया है कि अल्बुसईदी की तरफ से भारत से विदेश मंत्री को फोन कॉल आई थी। एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘ओमान के विदेश मंत्री अल्बुसईदी के साथ फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान मस्कट में हुई फायरिंग को लेकर बातचीत हुई, जिसमें एक भारतीय की मौत हुई थी।’ आपको बता दें कि ओमान में 16 जुलाई को ओमान की राजधानी मस्कट में शिया मुस्लिम मस्जिद के पास गोलीबारी हुई थी। बुधवार को मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने घटना में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान बाशा जन अली हुसैन के रूप में हुई है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed