{"_id":"65caaebbb32a9f18ea0e1af7","slug":"world-news-updates-finland-new-president-indonesia-president-election-know-more-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: अलेक्जेंडर स्टब फिनलैंड के नए राष्ट्रपति, मदद से खुश मंत्री फर्नांडो बोले- श्रीलंका भारत का अंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: अलेक्जेंडर स्टब फिनलैंड के नए राष्ट्रपति, मदद से खुश मंत्री फर्नांडो बोले- श्रीलंका भारत का अंग
Tue, 13 Feb 2024 05:20 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका / बाली (इंडोनेशिया) / फिनलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका / बाली (इंडोनेशिया) / फिनलैंड
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:20 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय खबरों में फिनलैंड और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव सुर्खियों में रहे। दक्षिणपंथी नेता अलेक्जेंडर स्टब फिननैंड का राष्ट्रपति चुनाव जीतने में सफल रहे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव में 72 साल के प्रबोवो सुबियांतो को मजबूत बढ़त मिलने की खबर है। बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरों पर एक नजर
विज्ञापन
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिनलैंड का राष्ट्रपति चुनाव सुर्खियों में रहा। समलैंगिक प्रतिद्वंद्वी हाविस्टो को हराकर दक्षिणपंथी नेता अलेक्जेंडर फिनलैंड के राष्ट्रपति बन गए हैं। दो सप्ताह पहले हुए चुनावों के रविवार को नजीते घोषित किए गए। उन्होंने फिनलैंड के पूर्व विदेश मंत्री व समलैंगिक नेता पेक्का हाविस्टो को हराया है। स्टब पहले फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी रह सकते हैं। नेशनल कोएलिशन पार्टी के प्रत्याशी अलेक्जेंडर स्टब को 51.6 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पेक्का हाविस्टो को 48.4 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव में प्रबोवो सबसे आगे
इंडोनेशिया चुनाव में सबसे लोकप्रिय नेता प्रबोवो, फिनलैंड के नए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब (फाइल)
- फोटो : ANI
दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इंडोनेशिया कल (बुधवार) को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने जा रहा है। मौजूदा राष्ट्रपति जोको विडोडो की जगह लेने के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से विडोडो की पार्टी पीडीआई-पी सहित कई पार्टियों का गठबंधन गंजर प्रबोवो का समर्थन कर रहा है। वहीं, अनीस बसवेदन स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। जबकि, स्पेशल फोर्स के पूर्व कमांडर और रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो (72) तमाम सर्वेक्षणों के मुताबिक सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार हैं और चुनावों में 51.8 फीसदी मतों के साथ चुनाव जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंकाई पर्यटन मंत्री बोले श्रीलंका है भारत का हिस्सा
श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो (फाइल)
- फोटो : ANI
श्रीलंकाई विदेश मंत्री हारिन फर्नांडो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। सोमवार को मुंबई में कार्यक्रम के दौरान वे भारत की जमकर तारीफ करते दिखे। श्रीलंका के आर्थिक संकट में घिरने पर भारत की तरफ से की गई मदद से खुश फर्नांडो ने श्रीलंका को भारत का हिस्सा बता दिया। पिछले दिनों विदेश मंत्री जयशंकर ने भी श्रीलंका पर्यटन को प्रोत्साहित किया था।