फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News update in hindi, Mexico Bus Accident, 27 people Died in bus Accident

Mexico Bus Accident: मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत; 17 घायल

Thu, 06 Jul 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2023 07:17 AM IST
सार

हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में बुधवार को हुआ, जब यात्रियों से भरी बस एक गहरी संकरी खाई में गिर गई। प्रांतीय परिवहन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि बस मेक्सिको सिटी से ओक्साका के ओसोंडुआ शहर जा रही थी।

विज्ञापन
World News update in hindi, Mexico Bus Accident, 27 people Died in bus Accident
बस हादसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 लोग घायल हो गए। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
विदेशी मीडिया के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बुधवार को मेक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही थी। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई थी। खाई 10 फीट गहरी थी। ओक्साका गवर्नर ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी। ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रहवासियों और नगर पालिका कर्मियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक साल का एक बच्चा, 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने किया ट्वीट
ओक्साका के राज्यपाल सॉलोमन ने हादसे पर खेद व्यक्त किया है। राज्यपाल ने विभिन्न एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि घटनास्थल पर जाएं और पीड़ितों की मदद करें। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि मैंने सरकार, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सुरक्षा, कल्याण सहित अन्य विभागों के सचिवों को साफ निर्देश दिए हैं। हादसे में प्रभावित लोगों की मदद के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed