फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news russia attack ukraine killed seven usa israel hamas war latest updates

World Updates: रूस का यूक्रेन पर हमला, सात लोगों की मौत; पाकिस्तान में ईद पर नाव दुर्घटना में 10 लोग डूबे

Thu, 11 Apr 2024 09:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Apr 2024 09:56 PM IST
सार

ओडेसा में रूस के हमले में 14 के करीब लोग घायल हुए हैं। स्थानीय नेता ने इसकी पुष्टि की है। वहीं उत्तर पूर्वी खारकीव में स्थित फार्मेसी पर रूसी मिसाइल का हमला हुआ, जिसमें एक 14 साल की लड़की और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
world news russia attack ukraine killed seven usa israel hamas war latest updates
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

रूस की सेना ने बुधवार को यूक्रेन के दक्षिणी और उत्तरी इलाकों में लगातार कई ठिकानों को निशाना बनाया। रूस के हमले में खारकीव और ओडेसा क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के दक्षिण में स्थित ओडेसा में रूस ने बुधवार शाम को मिसाइल हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हमले में मरने वालों में एक दस साल की बच्ची भी शामिल है। 
विज्ञापन


ओडेसा में रूस के हमले में 14 के करीब लोग घायल हुए हैं। स्थानीय नेता ने इसकी पुष्टि की है। वहीं उत्तर पूर्वी खारकीव में स्थित फार्मेसी पर रूसी मिसाइल का हमला हुआ, जिसमें एक 14 साल की लड़की और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। खारकीव में रूस द्वारा हाल के दिनों में लगातार हमले किए जा रहे हैं। खारकीव में ही रूस के एक अन्य हमले में एक क्लीनिक तबाह हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं रूस के कुर्स्क क्षेत्र में एक कार पर हुए हमले में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रूस ने इसका आरोप यूक्रेन के ड्रोन हमलों पर लगाया है। 
विज्ञापन

 

पाकिस्तान : नाव दुर्घटना में ईद का जश्न मना रहे 10 डूबे
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को सिंधु नदी में नाव पलटने से ईद का जश्न मना रहे 10 लोग डूब गए। 1122 बचाव टीम के अधिकारियों ने कहा कि यह त्रासदी नौशेरा जिले के कुंड पार्क क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि तीन लोगों को बचाने में कामयाबी मिली है, जबकि सात लापता हैं। बचाव टीम लापता लोगों को खोजने में जुटी हुई है। राज्यपाल गुलाम अली और मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर अब अश्लील तस्वीरें खुद-ब-खुद धुंधली हो जाएंगी

इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर्स लाने वाला है। इससे यौन उत्पीड़न वाले संदेश जिसमें अश्लील तस्वीरें होती हैं वह खुद-ब-खुद धुंधली हो जाएगी। यह सुविधा 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के लिए विश्व स्तर पर डिफॉल्ट रूप से चालू की जाएगी। वयस्क उपयोगकर्ताओं को इसे सक्रिय करने के लिए एक अधिसूचना मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed