{"_id":"66f8dfc6a8882a827a0a36db","slug":"world-news-new-revelations-about-princess-diana-activists-throw-soup-on-van-gogh-paintings-news-in-hindi-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने 7 मजदूरों की हत्या की; प्रिंसेस डायना को लेकर नया खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Updates: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने 7 मजदूरों की हत्या की; प्रिंसेस डायना को लेकर नया खुलासा
Sun, 29 Sep 2024 10:34 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने पंजाब प्रांत के रहने वाले कम से कम सात मजदूरों की हत्या कर दी। बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मोअज्जम जाह अंसारी ने बताया कि मुल्तान के मजदूरों की शनिवार देर रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे पंजगुर कस्बे के खुदा-ए-अबादान इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे।
अंसारी ने बताया कि मजदूर गहरी नींद में थे, तभी हथियारबंद आतंकवादी निर्माणाधीन मकान में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एक मजदूर बच गया, जबकि दूसरा गोलीबारी के समय मौजूद नहीं था। अधिकारी ने बताया कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "यह ताजा हमला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का काम लगता है, क्योंकि इसमें उनका हाथ होने के संकेत मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की तुरंत निंदा की और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से रिपोर्ट मांगी तथा मातृभूमि से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
प्रिंसेस डायना पर पूर्व हेयर ड्रेसर के संस्मरण में नया खुलासा; वान गॉग की पेंटिंग पर फेंका गया सूप
राजकुमारी डायना के हेयर ड्रेसर ने प्रिंस हैरी और उनके राइडिंग इंस्ट्रक्टर जेम्स हेविट से जुड़े विवाद पर अपनी राय दी है। कई सालों से चल रही अफवाहों और अटकलों के बाद कि प्रिंस हैरी के जैविक पिता किंग चार्ल्स नहीं बल्कि उनके राइडिंग इंस्ट्रक्टर जेम्स हेविट हैं, एक नए संस्मरण ने उनके रिश्ते की प्रकृति पर कुछ प्रकाश डाला है। कई सालों से, हेविट और हैरी के बीच कुछ समानताएं - दोनों के बाल के रंग और झाइयां - ऐसी अफवाहों को जन्म देती रही हैं।
डायना के हेयर ड्रेसर रिचर्ड डाल्टन ने अब इस विवाद पर अपनी राय दी है और यहा तक कि एक नए संस्मरण, 'इट्स ऑल अबाउट द हेयर' में दिवंगत राजकुमारी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी विस्तार से बताया है। डाल्टन ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह संभव नहीं है। यह मुश्किल था, हैरी का जन्म हेविट के साथ उनके रिश्ते से कुछ समय पहले ही हो चुका था। और मुझे नहीं लगता कि यह संभव है। अपने बयान का समर्थन करने के लिए, डाल्टन ने दावा किया कि राजकुमारी डायना के भाई और बहन के भी चमकीले लाल बाल थे।
हैरी और स्पेंसर परिवार के बाल लाल हैं। डायना के भाई चार्ल्स के बाल कॉलेज में रहते समय चमकीले लाल थे। उन्होंने कहा कि डायना की बहन सारा के भी चमकीले लाल बाल हैं, जबकि उनकी दूसरी बहन जेन का रंग डायना जैसा ही है।

वैन गॉग की पेंटिंग पर फेंका गया सूप
शुक्रवार को जस्ट स्टॉप ऑयल के तीन कार्यकर्ताओं ने लंदन की नेशनल गैलरी में विन्सेंट वैन गॉग की दो सनफ्लावर पेंटिंग पर सूप फेंका। नेशनल गैलरी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने फ्रेम को लगभग 13,420 डॉलर का नुकसान पहुंचाया, जबकि पेंटिंग सुरक्षित रही। यह घटना 2022 में इसी तरह के कृत्य के लिए विरोध समूह के दो अन्य सदस्यों को जेल की सजा सुनाए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई। गैलरी ने एक बयान में कहा कि सनफ्लावर (1888) और सनफ्लावर (1889) पर सूप फेंका गया था और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जस्ट स्टॉप ऑयल समूह ने अपनी नवीनतम कार्रवाई को "अवज्ञा का संकेत" बताया, क्योंकि इसके दो सदस्यों को अक्टूबर 2022 में विन्सेंट वैन गॉग की सनफ्लावर पर सूप फेंकने के लिए शुक्रवार को जेल भेजा गया था।