फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news in hindi updates trump us on India Pakistan conflict Asia Europe Bangladesh Politics Global events

World: उत्तर कोरिया का आरोप- दक्षिण कोरिया ने भेजे ड्रोन; US-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद-रोधी सैन्य अभ्यास शुरू

Sat, 10 Jan 2026 05:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 10 Jan 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
world news in hindi updates trump us on India Pakistan conflict Asia Europe Bangladesh Politics Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया है कि इस हफ्ते दक्षिण कोरिया ने उसकी सीमा में ड्रोन उड़ाए। उत्तर कोरिया की सेना का दावा है कि उसने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीक का इस्तेमाल कर एक दक्षिण कोरियाई ड्रोन को मार गिराया, जिसमें कैमरे लगे थे। उत्तर कोरिया ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और दक्षिण कोरिया को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वहीं, दक्षिण कोरिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने ऐसे कोई ड्रोन नहीं उड़ाए और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संयुक्त आतंकवाद-रोधी सैन्य अभ्यास शुरू
पाकिस्तान और अमेरिका ने पंजाब के खारियन जिले के पब्बी स्थित राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी केंद्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। ‘इंस्पायर्ड गैम्बिट–2026’ नाम का यह अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा। इसका उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के तरीकों को साझा करना, आपसी तालमेल बढ़ाना और दोनों देशों की सेनाओं की क्षमताओं को मजबूत करना है।

विज्ञापन

विवेक रामास्वामी के परिवार का बॉडीगार्ड ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी के परिवार का बॉडीगार्ड ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेलेफॉन्टेन के 43 वर्षीय जस्टिन साल्सबरी और उनकी पत्नी रूथएन रैंकिन पर पिछले महीने के आखिर में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने और उन्हें रखने का आरोप लगाया गया था।

रामास्वामी ओहायो राज्य के गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। रामास्वामी की प्रचार टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि साल्सबरी को रामास्वामी परिवार द्वारा सुरक्षा सेवाओं के लिए हायर की गई एक प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म ने नौकरी पर रखा था। फिलहाल मामले की जानकारी मिलते ही उसे परिवार की सुरक्षा टीम से तुरंत हटा दिया गया है।

बांग्लादेश: तारिक रहमान बने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने तारिक रहमान को अपने अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह निर्णय उनकी मां और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष खालिदा जिया के निधन के कुछ ही दिन बाद लिया गया। पार्टी की स्टैंडिंग कमिटी ने बैठक में रहमान को पार्टी अध्यक्ष बनाने को मंजूरी दी। बैठक के बाद बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

पाकिस्तान: पंजाब में सरकारी स्कूल पर IED धमाका, भवन क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सरकारी लड़कियों के स्कूल की इमारत में IED के धमाके से क्षति हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्कूल में इस समय सर्दियों की छुट्टियां चल रही थीं, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना तौंसा जिले में हुई, जो लाहौर से लगभग 450 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

ट्रंप ने फिर अलापा वही पुराना बेसुरा राग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पुराना राग अलापते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा किया है। ट्रंप अब तक करीब 70 बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका था। ट्रंप ने गुरुवार को एक अमेरिकी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने आठ युद्ध, साढ़े आठ युद्ध रोके, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया ने फिर से लड़ना शुरू कर दिया था।' उन्होंने कहा कि थ्योरी के हिसाब से हर युद्ध रोकने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने कहा, 'कुछ युद्ध 30 साल से चल रहे थे। भारत, पाकिस्तान बड़े युद्ध के लिए तैयार थे। और ये दोनों परमाणु देश हैं। मैंने उसे रुकवाया। आठ विमान गिराए गए थे। यह एक बड़ा मामला था।'

विज्ञापन

पाकिस्तान नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया
पाकिस्तान नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में अभ्यास के दौरान LY-80 (N) सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने हवा में मौजूद लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट किया। इसके अलावा, अभ्यास में ड्रोन जैसे घूमकर हमला करने वाले हथियार और बिना चालक वाली नौकाओं का भी सफल परीक्षण किया गया, जिससे नौसेना की आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 11 आतंकवादी ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को ढेर किया। यह जानकारी पाक सेना की मीडिया विंग ISPR ने शनिवार को दी। इन अभियान (इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन) को गुरुवार को अंजाम दिया गया। 

ISPR के अनुसार, नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में एक ऑपरेशन में 6 आतंकवादी मारे गए, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीव्र गोलीबारी हुई।इसके अलावा, कुर्रम जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में 5 आतंकवादी समाप्त किए गए।

पाकिस्तान का दावा- इराक ने पाकिस्तानी JF-17 में दिखाई दिलचस्पी

पाकिस्तान की वायु सेना इन दिनों रणनीतिक दबाव में नजर आ रही है। कारण है कि दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान इन दिनों अपनी वायु रक्षा को मजबूत करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार इराक और बांग्लादेश ने अचानक JF-17 थंडर लड़ाकू जेट और सुपर मुशशक ट्रेनिंग विमान में रुचि दिखाई है। यह संकेत है कि पाकिस्तान की हथियार तकनीक अब क्षेत्रीय देशों की प्राथमिकता बन रही है, जबकि उसके खुद के पड़ोसी और रणनीतिक विरोधी हाल ही में इसके सैन्य अनुभव पर सवाल उठा चुके हैं।

पाकिस्तानी वायु सेना ने बयान जारी कर बताया कि चीफ एयर चीफ मार्शल जाहिर अहमद बाबर सिद्धू के इराक के दौरे के दौरान दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई, जिस दौरान इराक ने जेएफ-17 थंडर लड़ाकू जेट और सुपर मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में गहरी रुचि दिखाई है। बयान के अनुसार, एयर चीफ मार्शल सिद्धू ने इराकी वायु सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहानद घलीब मोहम्मद रेडी अल-असदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।

पाकिस्तान का दावा- इराक एयर चीफ ने की तारीफ
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि इराक के एयर चीफ ने पाकिस्तान की एयर फोर्स की पेशेवर कार्यशैली और तकनीक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान की ट्रेनिंग और तकनीकी मदद से लाभ उठाना है। इराक के एयर चीफ ने JF-17 थंडर लड़ाकू जेट और सुपर मुशशक ट्रेनिंग विमान में भी दिलचस्पी दिखाई। ये दोनों विमान पाकिस्तान ने बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed