World News: 'बाइडन अमेरिका और चीन के बीच अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी न दें'; 83 वर्षीय इतालवी डिजाइनर का निधन
पाकिस्तान की सेना का बड़ा फैसला
एक अन्य अहम घटनाक्रम में पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि पंजाब प्रांत में सैनिकों और पुलिस के बीच कथित झड़प की एक घटना की संयुक्त जांच कराई जाएगी। लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलनगर की घटना बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई। इसमें सेना के अधिकारियों को पुलिस पर हमला करते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में एक व्यक्ति को खून से लथपथ देखा गया, जबकि एक अन्य वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति और दो सैन्यकर्मी पुलिसकर्मियों को कतारबद्ध होकर घुटनों के बल बैठने के लिए मजबूर करते हुए देखे जा सकते हैं।
कनाडा ने भारत में राजनयिक मिशन के कर्मचारियों की संख्या घटाई
कनाडा ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में तैनात भारतीय कर्मचारियों की संख्या कम कर दी है। कनाडा उच्चायोग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि कनाडा सरकार ने भारत में अपने राजनयिक मिशन में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने के निर्णय को जरूरी माना। प्रवक्ता ने कहा कि उच्चायोग भारत में अपने स्थानीय कर्मचारियों के समर्पण और सेवा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
'रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन का स्वागत'
स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि वह दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध को खत्म करने की पहल करना चाहती है। इसी कड़ी में स्विस सरकार यूक्रेन में शांति बहाली में मदद के लिए जून में अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी। यूक्रेन को लेकर एक उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी संबंधी योजना की घोषणा के दो दिन बाद, शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम उन सभी विचारों का स्वागत करते हैं जो उस देश में शीघ्र शांति बहाली में मदद कर सकते हैं।'
विदेश सचिव क्वात्रा ने अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में हुई प्रगति पर चर्चा हुई। क्वात्रा ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा उद्योग जगत के नेताओं के साथ भी बातचीत की। विदेश सचिव की तीन दिवसीय आधिकारिक वॉशिंगटन यात्रा के बारे में भारतीय दूतावास ने बताया, 'यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए अहम है। इससे भारत और अमेरिका की बढ़ती और भविष्योन्मुखी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। बैठकों के बाद क्वात्रा शुक्रवार को न्यूयॉर्क रवाना हुए।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने छात्रों से संपर्क की पहल शुरू की
अमेरिका में हाल के महीनों में कई भारतीय छात्रों की मौत हुई है। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास व वाणिज्य दूतावास ने छात्रों से संपर्क की पहल तेज कर दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक अमेरिका में भारतीय छात्रों की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद जांच जारी है। इसी बीच दूतावास और वाणिज्य दूतावासों की तरफ से छात्रों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। न्याय पाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष इन मामलों को उचित रूप से उठाया गया है। बता दें कि जनवरी से लेकर अब तक अमेरिका में विभिन्न घटनाओं में 10 से अधिक भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।
ट्रंप के खिलाफ सोमवार से ट्रायल शुरू होगा
ब्रिटेन के जलवायु परिवर्तन मंत्री ग्राहम स्टुआर्ट का इस्तीफा
चीन की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से उबरने में असफल; आयात-निर्यात में बड़े झटके
बाइडन अमेरिका और चीन के बीच अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी न दें
बाइडन ने व्योमिंग में जीता कॉकस चुनाव