फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Israel Iran US Africa Indonesia Russia Ukraine China Pakistan UK UN Global News

World News: अमेरिका में भारतवंशी कांग्रेसी का दावा- US में हिंदुओं पर हमले बढ़े; सिंगापुर के PM ली पद छोड़ेंगे

Tue, 16 Apr 2024 06:58 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 16 Apr 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Israel Iran US Africa Indonesia Russia Ukraine China Pakistan UK UN Global News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका में रहने वाले भारतवंशी कांग्रेस श्री थानेदार (Shri Thanedar) ने कहा है कि अमेरिका में हिंदुओं और हिंदू धर्म के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि हुई है। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार के मुताबिक यह 'समन्वित हिंदू विरोधी हमलों की सिर्फ शुरुआत' है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बहुत सारी गलत सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। गौरतलब है कि थानेदार समेत चार अन्य भारतवंशी अमेरिकी सांसद हिंदुओं पर हमले के मामले में जांच की मांग कर चुके हैं। थानेदार के अलावा सांसद रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, अमी बेरा और प्रमिला जयपाल ने हाल ही में न्याय विभाग को पत्र लिखकर हिंदू मंदिरों और पूजा स्थलों पर हमलों की बढ़ती संख्या की जांच की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिंगापुर में ली 15 मई को छोड़ेंगे पद, वोंग संभालेंगे कार्यभार
प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने सोमवार को घोषणा की है कि आर्थिक रूप से समृद्ध देश की सरकार का करीब 20 वर्ष तक नेतृत्व करने के बाद वह 15 मई को पद छोड़ देंगे। उनकी जगह मौजूदा उप प्रधानमंत्री लॉरेस वोंग यह पद संभालेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण और उत्तराधिकार योजनाओं में दिक्कत के बाद ली निर्धारित समय से देर से वोंग को देश की बागडोर सौंप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने का डर, शांति समय की मांग: जर्मन राजदूत
भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने ईरान-इस्राइल संघर्ष की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की 'स्पष्ट आशंका' है। इस तनाव को कम करना समय की मांग है। एकरमैन ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए 'हर रास्ते' और 'हर संभावना' को तलाशना होगा। उन्होंने इस्राइल पर ईरान के पहले प्रत्यक्ष हमले के दो दिन बाद एक विश्वविद्यालय में यह बात कही।

भारत और अमेरिका के रिश्तों पर क्या बोला बाइडन प्रशासन
अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन का मानना है कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि रिश्तों में किसी अप्रत्याशित बदलाव की उम्मीद नहीं है। मिलर भारत में लोकसभा चुनाव से पहले अमेरिका में प्रकाशित भारत सरकार की आलोचना वाले कुछ लेखों और ओपिनियन पीस के अलावा विदेश विभाग के हालिया बयानों से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।


अमेरिका में बैशाखी की धूम, नेताओं ने किया भांगड़ा; भांगड़े के लिए दो माह का प्रशिक्षण
अमेरिका में बैसाखी पर्व की धूम रही। कई शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रपति जो बाइडन के गृह राज्य डेलावेयर के सात जनप्रतिनिधियों के एक समूह ने बैसाखी पर्व के मौके पर सिख समुदाय के साथ जुड़कर भांगड़ा नृत्य पेश किया। जनप्रतिनिधियों ने भांगड़े के लिए दो माह तक प्रशिक्षण भी लिया। समूह में डेलावेयर सीनेट में बहुमत दल के नेता ब्रायन टाउनसेंड, सचेतक एलिजाबेथ, सीनेटर स्टेफनी हांसेन, सीनेटर लॉरा स्टुरगियोन समेत अन्य लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed