फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Turkiye Bangladesh Politics Crime and Global events

World News: चीन में भूस्खलन, 19 लोग फंसे; अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने पर HRW ने यूनुस की अंतरिम सरकार को घेरा

Thu, 22 May 2025 09:47 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 May 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Turkiye Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

चीन के चांगशी और गोउवा टाउनशिप के दाफांग काउंटी में दो अलग-अलग घटनाओं में भूस्खलन की घटना हुई है, जिसमें 19 लोग फंस गए। चांगशी में दो लोग फंसे हुए हैं और गुओवा के किंगयांग गांव में एक दर्जन से अधिक निवासी भूस्खलन के कारण आठ घरों वाली छह आवासीय इमारतों में फंस गए। पुलिसकर्मी, आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ता और अग्निशमन कर्मी खोज एवं बचाव कार्य के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए हैं। गोउवा एक पहाड़ी इलाका है, जहां भूस्खलन की घटनाएं आम हैं। 

विज्ञापन


अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने की बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना
ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की। संस्था ने कहा कि पार्टी को मनमाने ढंग से निशाना बनाना जवाबदेही को विफल करता है और अपदस्थ नेता और उनकी पार्टी के समर्थकों के अधिकारों का दमन है। अंतरिम सरकार ने 12 मई को अवामी लीग को आधिकारिक तौर पर भंग कर दिया। संगठन ने कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार लाने और गंभीर दुर्व्यवहारों के लिए जवाबदेही लाने के अपने वादे को पूरा करने के बजाय, यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार हसीना और अवामी लीग के समर्थकों के अधिकारों को दबाने का प्रयास कर रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की हालिया विधायी पहल से मौलिक स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

विज्ञापन

पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में बाढ़, दो की मौत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय इलाके में भारी बाढ़ के चलते दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते ये बाढ़ आई। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 330 लोगों को बचाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी इलाके में बीते मंगलवार से भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 
विज्ञापन

मोहम्मद सिनवार को सेना ने मार गिराया: नेतन्याहू

पश्चिम एशिया में बीते 19 महीने से जारी हिंसक संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा, इस्राइल की सेना ने संभवतः हमास नेता मोहम्मद सिनवार को मार दिया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल पर इस्राइल ने हवाई हमला किया था। इसमें सिनवार को निशाना बनाया गया था। हालांकि, अभी तक इस्राइल या हमास ने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है।
 
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रुख से अदालत नाराज
अमेरिका के एक संघीय जज ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने तीसरे देशों में निर्वासन पर अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है। अदालत के मुताबिक प्रशासन ने अराजक देश दक्षिण सूडान से जुड़ी उड़ान में यात्रियों को भेजकर गलत किया है। बोस्टन में न्यायाधीश ब्रायन ई मर्फी ने कहा, विमान में सवार आठ प्रवासियों को यह आपत्ति करने का कोई सार्थक अवसर नहीं दिया गया कि निर्वासन उन्हें खतरे में डाल सकता है। नोटिस मिलने के कुछ ही घंटों बाद इस समूह को अमेरिका से बाहर भेज दिया गया। इस कारण उन्हें अदालत में आपत्ति जताने के लिए वकीलों से संपर्क करने का मौका ही नहीं मिला। कोर्ट की इस टिप्पणी पर सरकारी वकीलों ने कहा, इन लोगों का आव्रजन प्रणाली से पुराना संबंध रहा है। उन्हें निर्वासित किये जाने का डर व्यक्त करने का अवसर पहले ही मिल गया था। आव्रजन अधिकारियों ने अदालत के आदेश को गलत समझा होगा, क्योंकि न्यायाधीश ने नोटिस और निर्वासन के बीच आवश्यक समय का उल्लेख नहीं किया था। 

रूस-यूक्रेन के बीच अगली बैठक को लेकर कोई समझौता नहीं: क्रेमलिन
क्रेमलिन ने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच अगली बैठकों के बारे में कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। इस संबंध में अभी सहमति बननी बाकी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दोनों देशों के बीच तुर्किये में हुई प्रत्यक्ष वार्ता के बाद यह जानकारी दी। पिछले शुक्रवार को इस्तांबुल में दो घंटे की बातचीत के दौरान यूक्रेन और रूस ने 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली करने पर सहमति जताई थी। पेस्कोव ने कहा कि कैदियों की अदला-बदली एक लंबी प्रक्रिया है। इसके लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है। काम तीव्र गति से जारी है, हर कोई इसे जल्द से जल्द पूरा करने में रुचि रखता है। हम जानते हैं कि ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से क्या कहा, लेकिन हम यह नहीं जानते कि ट्रंप ने यूरोपीय लोगों से क्या कहा। हम राष्ट्रपति ट्रंप के आधिकारिक बयान को जानते हैं। इस बीच यूक्रेनी सरकार और सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूस यूक्रेन की भूमि पर अधिक कब्जा करने के लिए और हमले करने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि कैदियों की संभावित अदला-बदली के लिए तैयारियां जारी हैं। 

सीआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा गार्डों ने व्यक्ति को मारी गोली
वर्जीनिया के लैंगली में सीआईए मुख्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को सुरक्षा गार्डों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। माडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेयरफैक्स पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास हुई। वहीं, खुफिया एजेंसी ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या के दो दिन बाद हुई, लेकिन ये घटनाएं आपस में जुड़ी नहीं हैं, दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध ले सकता था खतरनाक मोड़: शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति खतरनाक मोड़ ले सकती थी। शहबाज ने कहा, भारत ने पहलगाम हमले की तटस्थ जांच के पाकिस्तान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पाकिस्तान पहलगाम मामले में अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार था, लेकिन जांच के लिए तैयार होने के बजाय भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया। भारत के हमले का उचित तरीके से जवाब दिया गया। शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत से 1971 की हार का बदला ले लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना ने सिर्फ भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

संघर्ष विराम समझौता कायम: इशाक डार
विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता कायम है और दोनों पक्षों के बीच सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के माध्यम से सैन्य स्तर पर बातचीत सुचारू रूप से चल रही है। चीन दौरे से लौटने के बाद डार ने कहा कि डीजीएमओ के माध्यम से सैन्य-से-सैन्य संपर्क सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री के हालिया बयान की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed