फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World News: UN ने ईरान के खिलाफ तैयार किया प्रस्ताव; इस्राइल हमास संघर्ष को लेकर होगा संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन

Fri, 06 Jun 2025 09:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Jun 2025 09:32 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
पश्चिमी देशों ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी की बैठक में ईरान के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। इसके तहत ईरान को सुरक्षा दायित्वों का पालन न करने वाला कहा गया है।  वरिष्ठ पश्चिमी राजनयिक ने कहा कि प्रस्ताव को फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी (ई3 के रूप में जाना जाता है) तथा संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। विदेश विभाग ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले कदम के बारे में यूरोपीय सहयोगियों से परामर्श कर रहा है। हम 9-13 जून को होने वाली IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के लिए अपने सहयोगियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और अपने सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सुरक्षा संबंधी दायित्वों को निभाने में उसकी लंबे समय से विफलता के बारे में गंभीर चिंताएं हैं।"
विज्ञापन


इस्राइल हमास संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान पर जोर देने के लिए होगा संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गुरुवार को इस्राइल संघर्ष को समाप्त करने पर आगामी संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं और अधिकारियों से दो-राज्य समाधान को जीवित रखने का आग्रह किया। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को न केवल ऐसे समाधान का समर्थन करना चाहिए, जिसमें फलस्तीन और इस्राइल जैसे स्वतंत्र देश शांति से साथ-साथ रहें, बल्कि ऐसा करने के लिए परिस्थितियां भी बनानी चाहिए। फ्रांस और सऊदी अरब इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा 17 जून से 20 जून तक न्यूयॉर्क में आयोजित कर रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेताओं के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन इस्राइल नहीं होगा।
विज्ञापन


इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फलस्तीनी राज्य के निर्माण को अस्वीकार कर दिया है। इस्राइली मिशन के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता जोनाथन हारूनॉफ ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "हम ऐसे सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, जिसमें सबसे पहले हमास की निंदा करने और गाजा में हमास द्वारा क्रूरतापूर्वक लिए गए सभी शेष बंधकों को वापस करने के मुद्दे पर तत्काल ध्यान नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान का निजी लैंडर चंद्रमा के उत्तर में उतरने के लिए तैयार
जापान का एक निजी चंद्र लैंडर चंद्रमा के करीब पहुंच रहा है और उसका लक्ष्य एक छोटे रोवर के साथ पृथ्वी के एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह के अबतक अज्ञात सुदूर उत्तर में उतरना है। स्थानीय समयानुसार टोक्यो की कंपनी आईस्पेस द्वारा तैयार चंद्र लैंडर ‘रेजिलिएंस’ शुक्रवार को चंद्रमा पर उतरने की कोशिश करेगा।

 अमेरिका ने चार ICC न्यायाधीशों पर प्रतिबंध लगाए
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के चार न्यायाधीशों पर प्रतिबंध लगाए हैं। कार्रवाई के संबंध में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, अमेरिका और हमारे करीबी सहयोगी इस्राइल को आधारहीन और राजनीतिक रूप से निशाना बनाए जाने का सिलसिला बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इस्राइल की संप्रभुता का उल्लंघन करने के आरोप में उन्होंने ICC के चार न्यायाधीशों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें से दो ने अफगानिस्तान में अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ ICC की आधारहीन जांच का आदेश दिया, जबकि दो ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को निशाना बनाया। रुबियो ने इन दोनों न्यायाधीशों पर ICC की तरफ से अवैध गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, 'हम अपने सहयोगियों से इस शर्मनाक हमले के खिलाफ हमारे साथ खड़े होने का आह्वान करते हैं।'

हज के लिए 15 लाख से ज्यादा मुस्लिम सऊदी अरब पहुंचे
इस साल हज करने के लिए दुनियाभर से 15 लाख से ज्यादा जायरीन सऊदी अरब पहुंचे हैं। हज मंत्रालय के प्रवक्ता गस्सान अल नौइमी ने विदेशी हज यात्रियों की अनुमानित संख्या बताई है। हज यात्री अराफात पहुंचने लगे हैं। 40 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में कुछ लोग पैदल चल रहे थे तो अन्य लोग बुजुर्गों को साथ लेकर चल रहे थे। हज यात्री सूर्यास्त तक इबादत करेंगे।

इस्राइल ने गाजा से बरामद किए दो बंधकों के शव
इस्राइल ने सात अक्तूबर, 2023 को हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए दो लोगों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा,जूडिह वीनस्टीन और गैड हग्गई के शव सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट द्वारा चलाए गए अभियान के तहत बरामद कर इस्राइल लाए गए हैं। किब्बुत्ज नीर ओज के समुदाय ने दिसंबर, 2023 में वीनस्टीन (70) और हग्गई (72) दंपती की मृत्यु की पुष्टि की थी। इस्राइली सेना ने कहा कि वे दोनों सात अक्तूबर को हुए हमले में मारे गए थे और हाल में उनके शव दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनुस से बरामद किए गए हैं। उन्हों हमास के छोटे सशस्त्र समूह (मुजाहिदीन ब्रिगेड) के लोग गाजा ले गए। समूह ने कहा था कि उसने शिरी बिबास और उसके दो छोटे बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या भी की थी।

दक्षिण कोरियाई संसद में यून व उनकी पत्नी की जांच के लिए बिल
दक्षिण कोरियाई संसद ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल द्वारा दिसंबर में अल्पकालिक ‘मार्शल लॉ’ लगाने और उनकी पत्नी के खिलाफ आपराधिक आरोपों की विशेष जांच शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को विधेयक पारित किए। कई महीनों की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद मुखर उदारवादी नेता ली जे-म्यांग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में बुधवार को पदभार ग्रहण करने के ठीक बाद यह कदम उठाया है।

पाकिस्तान : अहमदियों से लिया ईद पर कुर्बानी न करने का हलफनामा
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के लोगों को पुलिस ने हलफनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि वे ईद-उल-अजहा के अवसर पर कुर्बानी (पशु बलि) नहीं देंगे। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (जेएपी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्हें अपने घरों में भी कुर्बानी की इजाजत नहीं दी जा रही है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि यह समुदाय के धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के सांविधानिक अधिकार का उल्लंघन है। पाकिस्तान में शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। जेएपी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के अधिकारी व्यक्तिगत अहमदियों को धमका रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। इस तरह के कृत्य न केवल भेदभावपूर्ण हैं, बल्कि असांविधानिक और अमानवीय भी हैं। बता दें कि 1974 में पाकिस्तान की संसद ने अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed