फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World: जेलेंस्की को ट्रंप के साथ रिश्ते बेहतर करने चाहिए- नाटो चीफ; जापान के जंगलों में लगी भीषण आग, एक की मौत

Sun, 02 Mar 2025 12:14 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Mar 2025 12:14 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटिश भारतीय मूल के प्रमुख होटल व्यवसायी जोगिंदर सेंगर (82) का लंदन में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सेंगर का निधन शुक्रवार रात को हुआ। उन्हें स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जालंधर में जन्मे सेंगर ब्रिटेन में एक ट्रैवल एजेंसी और एयर इंडिया के साथ विशेष अनुबंध के साथ अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद उन्होंने लंदन के कई लोकप्रिय होटलों की स्थापना की। इनमें वाशिंगटन मेफेयर होटल, सोहो और शोर्डिच में कोर्टहाउस होटल और केंसिंग्टन में लग्जरी बुटीक होटल बेंटले शामिल हैं। इन होटलों में पिछले कई सालों से पूर्व प्रधानमंत्री, मंत्री और बॉलीवुड सितारों सहित प्रमुख भारतीय हस्तियां और राजनेता अक्सर आते रहे हैं। एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल (94) ने कहा, वह 1950 के दशक से मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।

विज्ञापन

नेपाल में भारत की सहायता से बने पुल का उद्घाटन
नेपाल के बारा जिले के बीरगंज में शनिवार को नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत बने कंक्रीट पुल का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित पुल बंगारी नदी पर भलुही-भरवालिया-8 पर बनाया गया है। वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास देवी सहाय मीना और काठमांडो के संघीय सड़क पर्यवेक्षण एवं निगरानी कार्यालय के अधीक्षक अभियंता शुभराज न्योपाने ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मीना ने कहा, पुल के निर्माण से स्थानीय निवासियों के लिए आजीविका का सृजन हुआ है और यातायात की सुगम पहुंच बनी है। उन्होंने कहा, पुल का निर्माण यहां के स्थानीय समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पुल के निर्माण को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने 1.96 करोड़ नेपाली रुपये (एनआर) खर्च किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप के बाद चीन ने तिब्बती एवरेस्ट खोला
चीन ने शनिवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट के दर्शनीय क्षेत्र को फिर से खोल दिया है। इसे माउंट कोमोलंगमा के नाम से जाना जाता है। 7 जनवरी को डिंगरी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद इस क्षेत्र को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। भूकंप में 126 लोगों की जान चली गई थी और 188 अन्य घायल हो गए थे। डिंगरी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का उत्तरी बेस कैंप है। अब यहां फिर पर्यटक आ-जा सकेंगे।  

विज्ञापन

पाकिस्तान : टीटीपी से जुड़े सिख समेत 20 आतंकी गिरफ्तार
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से कथित तौर पर जुड़े एक सिख व्यक्ति समेत 20 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के आतंक निरोधक विभाग के प्रवक्ता ने कहा, कानून प्रवर्तन अफसरों ने इस हफ्ते पंजाब के कई क्षेत्रों में खुफिया सूचना पर आधारित 162 अभियानों के दौरान 20 टीटीपी आतंकवादियों को गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी योजना को विफल कर दिया। बयान में कहा गया कि टीटीपी के तीन बेहद खतरनाक सदस्य – मनमोहन सिंह, नकीबुल्ला और रियाज को क्रमशः रावलपिंडी, लाहौर और रहीम यार खान से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 6,238 ग्राम विस्फोटक, 23 डेटोनेटर व तीन आईईडी बम और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया।  

जुमे की नमाज अदा करने पर 23 अहमदिया गिरफ्तार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के 23 सदस्यों को ‘जुमे की नमाज’ अदा करने के लिए गिरफ्तार किया गया, जो कानूनन उनके लिए निषिद्ध है। पुलिस को सूचना मिली कि 27 अहमदिया लाहौर से लगभग 100 किमी दूर अपने पूजा स्थल पर नमाज अदा कर रहे हैं। 

गंगा जल संधि : साझा बैठक को बांग्लादेशी दल भारत आएगा
11 सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल गंगा जल संधि बैठक के लिए सोमवार को भारत आएगा। संयुक्त नदी आयोग के सदस्य मुहम्मद अबुल हुसैन के नेतृत्व में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल 3 मार्च को कोलकाता पहुंचेगा और 5 मार्च की सुबह फरक्का में गंगा पर संयुक्त अवलोकन स्थल की दो दिनी यात्रा पर जाएगा। बता दें, भारत और बांग्लादेश 54 नदियों को साझा करते हैं।  

तुर्किये के साथ 40 वर्ष से जारी युद्ध को रोकेंगे कुर्दिश लड़ाके 
तुर्किये में 40 वर्षों से विद्रोह कर रहे कुर्दिश उग्रवादियों ने शनिवार को युद्ध विराम की घोषणा कर दी। दो दिन पहले उनके कैद नेता अब्दुल्ला ओकलान ने समूह से हथियार डालने का आह्वान किया था। ओकलान 1999 से तुर्किये में कैद है। समूह ने कहा, हम अपो के शांति-लोकतांत्रिक समाज के आह्वान के कार्यान्वयन का मार्ग बनाने के लिए युद्धविराम की घोषणा करते हैं। जब तक हमला नहीं होता, हमारी भी सेना सशस्त्र कार्रवाई नहीं करेगी।  

पक्षी टकराने और इंजन में आग लगने के बाद फेडएक्स कार्गो विमान की आपातकालीन लैंडिंग
पक्षी टकराने और इंजन में आग लगने के बाद फेडएक्स कार्गो विमान की शनिवार को न्यूजर्सी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के बंदरगाह प्राधिकरण के प्रवक्ता लेनिस वैलेंस ने कहा कि विमान आपातकालीन स्थिति के दौरान नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। वैलेंस ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कार्गो विमान में लगी आग को इंजन तक ही सीमित रहा। वैलेंस ने कहा कि आपातकालीन लैंडिंग के कारण एहतियात के तौर पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया और कुछ ही देर बाद परिचालन फिर से शुरू हो गया।आपातकालीन लैंडिंग सुबह 8 बजे के बाद हुई। फेडएक्स के प्रवक्ता ने कहा कि विमान इंडियानापोलिस जा रहा था।

जापान के जंगलों में लगी भीषण आग, एक की मौत

जापान के उत्तरी हिस्से में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इसे बीते तीन दशकों में जापान के जंगलों में लगी भीषण आग बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आग करीब 1800 एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी है। इस आग में अब तक 80 इमारतें तबाह हो चुकी हैं और आग को बुझाने में 1700 अग्निमशमन कर्मचारी जुटे हैं। 
 

नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुते ने बताया है कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा है कि वे ऐसा रास्ता ढूंढें, जिससे उनके अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिश्ते बेहतर हो सकें। नाटो प्रमुख का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब शुक्रवार को ही ओवल ऑफिस में जेलेंस्की और ट्रंप के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। एक इंटरव्यू में रुते ने बताया कि उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन के लिए जो किया, उसके लिए उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप का सम्मान करना चाहिए। शुक्रवार को जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई मुलाकात और उस दौरान हुई बहस को रुते ने दुर्भाग्यशाली बताया। गौरतलब हौ कि यूक्रेन के मुद्दे पर आज लंदन में यूरोपीय देशों की बैठक होने जा रही है।  
 

जॉर्डन-इस्राइल सीमा पर गोलीबारी में भारतीय नागरिक की मौत
केरल के एक व्यक्ति की जॉर्डन-इस्राइल सीमा पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थुम्बा निवासी थॉमस गेब्रियल (47 वर्षीय) के रूप में हुई है। गेब्रियल के परिवार ने बताया कि उन्हें एक मार्च को भारतीय दूतावास से एक ईमेल मिला, जिसमें उनकी मौत की पुष्टि की गई। उनके रिश्तेदार मेटिल्डा ने पीटीआई को बताया, हमें जॉर्डन में भारतीय दूतावास से उनकी मौत के बारे में एक ईमेल मिला, लेकिन उसके बाद कोई और संचार नहीं हुआ। घटना 10 फरवरी को हुई थी, जब जॉर्डन के सैनिकों ने सीमा पर गोलीबारी की थी। ग्रेबियल के रिश्तेदार एडिसन को भी गोली लगी थी, लेकिन वह बच गए और चोटों के साथ घट लौट आए। गेब्रियल पांच फरवरी को घर से निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed