फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

Updates: अमेरिका में मनाया गया महात्मा गांधी स्मृति दिवस; भारत पहली बार बना UN नारकोटिक ड्रग्स आयोग का अध्यक्ष

Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका के नेब्रास्का प्रांत में छह दिसंबर को महात्मा गांधी स्मृति दिवस घोषित किया गया। यहां के लिंकन शहर में स्थित सरकारी कार्यालय 'स्टेट कैपिटल' परिसर में उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया गया। नेब्रास्का के गवर्नर जिम पिलेन ने शुक्रवार को स्टेट कैपिटल परिसर स्थित अपने कार्यालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। यह सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के क्षेत्राधिकार में आने वाले नौ राज्यों में से किसी राज्य के स्टेट कैपिटल परिसर में स्थापित गांधी की पहली आवक्ष प्रतिमा है।
विज्ञापन


इस बीच भारत को पहली बार संयुक्त राष्ट्र के नारकोटिक ड्रग्स आयोग (सीएनडी) के 68वें सत्र की अध्यक्षता के लिए चुना गया है। शुक्रवार को ऑस्ट्रिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, भारत को नारकोटिक ड्रग्स आयोग (सीएनडी) के 68वें सत्र की अध्यक्षता के लिए चुना गया है। शंभू कुमारन ने आज आधिकारिक तौर पर सीएनडी की अध्यक्षता संभाली। यह पहली बार है जब उन्हें इस महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र निकाय की अध्यक्षता के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन


ईरान का अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण कार्यक्रम का दावा
ईरान ने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण करने की घोषणा की है, जो उसके उस नवीनतम प्रक्षेपण कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम की पश्चिमी देश लगातार आलोचना करते रहे हैं। पश्चिमी देशों का आरोप है कि इस कार्यक्रम से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है। ईरान ने उपग्रह ले जाने में सक्षम अपने ‘सिमोर्ग’ यान के जरिए यह प्रक्षेपण किया। इससे पहले इस यान से की गई प्रक्षेपण की कई कोशिशें विफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में पाकिस्तान में 61 आतंकी हमले
पाकिस्तान की मासिक सुरक्षा समीक्षा में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक, पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज (पीआईपीएस) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में पाकिस्तान में 61 आतंकवादी हमले हुए। पिछले महीने की तुलना में आतंकी हमले 27 प्रतिशत बढ़े हैं। मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अक्तूबर में जहां 100 लोग हताहत हुए थे, वहीं नवंबर में ये आंकड़ा 169 तक पहुंच गया। इन हमलों में 225 अन्य लोग घायल भी हुए। पीआईपीएस की रिपोर्ट के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 41 हमले हुए, जिनमें 114 लोगों की जान चली गई और 95 अन्य घायल हो गए। हमलों में कथित तौर पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, हाफिज गुल बहादुर ग्रुप, लश्कर-ए-इस्लाम और कुछ स्थानीय तालिबान समूह शामिल थे।

इमरान खान ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की चेतावनी दी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लंबे समय से जेल में बंद होने के बावजूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पार्टी- पीटीआई ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन तितर-बितर कर पीटीआई के विरोध को बेअसर कर दिया। अब ताजा घटनाक्रम में 72 वर्षीय इमरान खान ने 14 दिसंबर से सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर जारी बयान में राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने 9 मई की हिंसा और 26 नवंबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं की न्यायिक जांच की मांग भी की। इमरान खान ने शहबाज शरीफ की सरकार पर दबाव बनाने के लिए पांच सदस्यीय समिति का एलान भी किया। समिति में विपक्ष के नेता उमर अयूब खान और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर भी शामिल होंगे। बकौल इमरान खान, 'मांगें पूरी न होने पर, 'सविनय अवज्ञा, विदेश से आने वाली राशि में कटौती और बहिष्कार आंदोलन शुरू किया जाएगा।'

पेरिस में ट्रंप का जोरदार स्वागत

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस गए हैं। उनका पेरिस में स्वागत किया गया। बताया गया कि वे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैुनएल मैक्रों दुनिया के हालात पर चर्चा करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed