{"_id":"67968c1d47d698e2d80a85fc","slug":"world-news-hindi-updates-asia-europe-us-uk-un-west-asia-sri-lanka-congo-politics-crime-and-global-events-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंधों को छह महीने और बढ़ाया; बाल्टिक सागर में डेटा केबल टूटने की जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंधों को छह महीने और बढ़ाया; बाल्टिक सागर में डेटा केबल टूटने की जांच शुरू
Mon, 27 Jan 2025 10:44 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को छह महीने के लिए बढ़ाने पर सोमवार को सहमति जताई। हंगरी की तरफ से प्रतिबंधों के संबंध में अपनी आपत्तियां वापस लेने के बाद यह कदम उठाया गया है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने से रोकना है। ये प्रतिबंध व्यापार, वित्त, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, उद्योग और परिवहन क्षेत्र पर लागू हैं। इनमें रूस से यूरोपीय संघ को कच्चे तेल और कुछ पेट्रोलियम उत्पादों के आयात या हस्तांतरण पर प्रतिबंध शामिल है। ये प्रतिबंध अब कम से कम 31 जुलाई तक लागू रहेंगे।
बांग्लादेशी सेना के सेक्टर कमांडर का निधन
पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम में बांग्लादेशी सेना के सेक्टर कमांडर रहे मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) केएम शफीउल्ला का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें दो जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बांग्लादेशी सेना ने बताया कि मेजर जनरल शफीउल्ला ने ढाका के 'कम्बाइन्ड मिलिट्री हॉस्पिटल' (सीएमएच) में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक पूर्व सेना प्रमुख मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉयड समस्याओं, जिगर संबंधी जैसी कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
श्रीलंकाई नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका में गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में दो अलग-अलग घटनाओं में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने तीन ट्रॉलर भी जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में गश्ती के दौरान मन्नार जिले के तट पर 25 और 26 जनवरी को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने घुसे 41 भारतीय मछुआरों को वापस स्वदेश भेजा गया। इससे पहले 12 जनवरी को भी 8 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था।

क्या पेरिस एयर शो में इस्राइल भी शामिल होगा? राष्ट्रपति के जवाब से मिले संकेत
फ्रांस ने कहा है कि पेरिस में आयोजित होने वाले एयर शो में इस्राइली कंपनियों को भाग लेने की अनुमति देने पर विचार करेगा। एयर शो का आयोजन जून में होना है। रविवार को इस संबंध में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच इस संबंध में बातचीत हुई। पेरिस में जून में प्रस्तावित कार्यक्रम में इस्राइल की भागीदारी पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि गाजा और लेबनान में संघर्ष विराम के कारण उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रस्ताव पर 'अनुकूल रूप से विचार किया जा सकता है'।
मैक्रों ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि गाजा में हमास के कब्जे में फंसे बंधकों को जल्द रिहा किया जाएगा। इनमें दो फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने इस्राइल से अपील की है कि गाजा में नागरिकों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किया जाए। इसके अलावा युद्धविराम समझौते के तहत इस्राइल लेबनान से भी अपने सैनिकों को वापस बुलाकर अपना वादा पूरा करे।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख की अपील- सीरिया के लिए और अधिक सहायता जरूरी
पिछले महीने बशर अल-असद की सरकार गिरने के बाद सीरिया में हालात असामान्य हो गए। आतंकित होकर देश छोड़ चुके लगभग दो लाख से अधिक शरणार्थी पड़ोसी देशों से सीरिया लौट आए हैं। इस पर संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने कहा, उन्होंने दमिश्क यात्रा के दौरान सीकिया के नए नेता अल-शरा से भी मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख ने कहा कि जब तक देश में रहने की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक वापस लौटने वाले कई लोग यहां नहीं रुकेंगे। ग्रांडी ने कहा, "इस वापसी को टिकाऊ बनाने और सभी सीरियाई लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की जरूरत है। सेवाएं बहाल करने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षा की गारंटी देने की जरूरत है।

ट्रंप बोले- बाइडन प्रशासन की तुलना में अब हालात 5000 फीसदी अलग
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप ने अपने विमान में पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने लगभग 20 मिनट के सत्र में विमान की रंग योजना से लेकर टिकटॉक और कनाडा के भविष्य जैसे सवालों के जवाब दिए। लास वेगास से फ्लोरिडा जाते समय ट्रंप ने कहा, विमान में पत्रकारों की मौजूदगी का अर्थ है कि बाइडन प्रशासन की तुलना में अब हालात 5000 फीसदी अलग हैं। वे सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। वह अभी भी विमान के बाहरी रंग को बेबी ब्लू से बदलकर पावर ब्लू करना चाहते हैं। समय आने पर हम रंग बदलेंगे। ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक खरीदने के मुद्दे पर अंतिम फैसला अगले 30 दिनों में होने की पूरी संभावना है। ट्रंप ने कहा, 'हमें इसमें बहुत रुचि है और अमेरिका इसका बड़ा लाभार्थी होगा।'
कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने के सवाल पर क्या बोले?
ग्रीनलैंड और कनाडा से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा, 'अब भी ग्रीनलैंड चाहता हूं और कनाडा को अमेरिका का ही एक राज्य होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ग्रीनलैंड हमें मिलेगा, क्योंकि यह वास्तव में दुनिया की स्वतंत्रता से जुड़ा है। मुझे कनाडा से प्यार है। कई सालों से वह अमेरिका का फ़ायदा उठा रहा है, और अब हम ऐसा नहीं होने देंगे।' ट्रंप ने वित्तीय मदद न करने की चेतावनी दी और कहा, 'मैं किसी देश को समर्थन देने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च नहीं करना चाहता, जब तक कि वह देश एक राज्य न हो। '

2023 रेल हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग पर ग्रीस में विरोध प्रदर्शन
रविवार को ग्रीस के विभिन्न शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। ये विरोध प्रदर्शन साल 2023 में हुए रेल हादसे के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुए। ग्रीस के 110 शहरों की सड़कों पर हजारों लोग उतरे। इस विरोध प्रदर्शन में करीब 30,000 लोगों ने हिस्सा लिया। ये विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण हुए, लेकिन कुछ शहरों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं और प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। ग्रीस के साथ ही दुनिया के कई अन्य शहरों में जैसे लंदन, एम्सटर्डम, बर्लिन, ब्रुसेल्स आदि में भी विरोध प्रदर्शन हुए।
यह दुर्घटना 28 फरवरी, 2023 की रात को हुई, जब उत्तर की ओर जाने वाली एक यात्री ट्रेन दक्षिण की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 57 लोगों की मौत हुई थी। दुर्घटना में करीब 30 लोग आग से मरे। यह आग मालगाड़ी द्वारा ले जाए जा रहे रसायन से लगी। अभी तक इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अनुमान है कि इस मामले में करीब 50-60 रेल और अन्य अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

बाल्टिक सागर में डेटा केबल टूटने की जांच शुरू
स्वीडन ने रविवार रात घोषणा की कि उन्होंने बाल्टिक सागर में डेटा केबल टूटने की जांच शुरू कर दी है। एक जहाज को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि इस जहाज की वजह से फाइबर ऑप्टिक केबल को नुकसान पहुंचा। जहाज पर माल्टा का झंडा लगा है, जो कार्लस्क्रोना बंदरगाह के पास लंगर डाले हुए है।
आरोप है कि जहाज कई दिन पहले रूसी बंदरगाह उस्त-लुगा से रवाना हुआ था और जिस समय फाइबर ऑप्टिक केबल को नुकसान पहुंचा, उस समय वह गोटलैंड और लातविया के बीच सफर कर रहा था। जांचकर्ताओं का कहना है कि केबल को काफी नुकसान पहुंचा है और उसे देखकर लगता है कि उसे बाहर से नुकसान पहुंचाया गया है।

अमेरिका में कार ने भीड़ को रौंदा, तीन घायल
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बेकाबू कार ने लोगों की भीड़ को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना बास्केटबॉल के फिलाडेल्फिया ईगल्स प्लेऑफ गेम के दौरान रविवार रात को हुई। पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को हादसा मान रही है और इसके पीछे किसी आतंकी साजिश की आशंका से इनकार रही है।
लाओस में बचाए गए 67 भारतीय
लाओस में भारतीय दूतावास ने GTSEZ में साइबर-स्कैम केंद्रों से 67 भारतीय युवाओं को बचाया।
#Laos में भारतीय दूतावास ने Golden Triangle Special Economic Zone, GTSEZ में साइबर-स्कैम केंद्रों से 67 भारतीय युवाओं को बचाया।@IndianEmbLaos#Laos | #CyberScam pic.twitter.com/3VKec5hXHR
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 27, 2025
इमरान खान और बुशरा बीबी ने HC में दी चुनौती
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दोषसिद्धि को सोमवार को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। इस्लामाबाद की एक जवाबदेही अदालत ने इस महीने की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित फैसले के तहत 19 करोड़ ब्रिटिश पाउंड के चर्चित मामले में दोनों को दोषी पाया था। अदालत ने इमरान खान को 14 जबकि बुशरा को सात साल जेल की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने व्हाट्सऐप पर एक संदेश में कहा कि उनके वकीलों ने दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में अपील दायर की है।