फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Pentagon LA Army PAK Politics Crime and Global events

Updates: अमेरिकी दूतावास की चेतावनी- अगर कानून तोड़ा तो आजीवन रद्द हो सकता है वीजा; म्यांमार में भूकंप के झटके

Sat, 26 Jul 2025 03:31 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 26 Jul 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Pentagon LA Army PAK Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह के एक बड़े नेता को मार गिराया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी बयान में कहा कि उसने सीरिया के अलेप्पो प्रांत के अल-बाब शहर में शुक्रवार तड़के आईएस नेता धिया जौबा मुस्लीह अल-हरदान और उसके दो वयस्क बेटों को मार गिराया, जो इस समूह से जुड़े थे। बयान के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद तीन महिलाओं और तीन बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मारे गए लोग अमेरिकी और गठबंधन सेनाओं के साथ-साथ नई सीरियाई सरकार के लिए भी खतरा पैदा कर रहे थे। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि यह अभियान हवाई बलों के जरिये किया गया, जो इस साल आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किया गया।

विज्ञापन


अगर कानून तोड़ा, तो जीवनभर के लिए रद्द हो सकता है वीजा: अमेरिका दूतावास
भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका में अपराध करने वाले विदेशी नागरिकों का वीजा रद्द किया जा सकता है और वह जीवनभर के लिए अमेरिका जाने के अयोग्य हो सकते हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिका कानून और व्यवस्था वाला देश है। विदेशी नागरिकों के हमले जैसे अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अगर आप अमेरिका में कानून तोड़ते हैं, तो आपका अमेरिकी वीजा रद्द किया जा सकता है और आप अमेरिका लौटने के लिए जीवनभर के लिए अयोग्य हो सकते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले, 22 जुलाई को दूतावास ने पोस्ट किया था, अगर आप अमेरिका में हमला, हिंसा या अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार होते हैं, तो आपका वीजा रद्द किया जा सकता है और आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं। वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है, जिसे कानून तोड़ने पर छीना जा सकता है। 16 जुलाई को दूतावास ने एक बयान में कहा था कि अमेरिका में हमला, चोरी या सेंधमारी जैसे अपराधों के कारण वीजा रद्द हो सकता है और भविष्य के वीजा के लिए अयोग्यता भी हो सकती है। अमेरिका कानून और व्यवस्था को महत्व देता है और विदेशी नागरिकों से उम्मीद करता है कि वे सभी अमेरिकी कानूनों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार में 3.4 तीव्रता का भूकंप 
म्यांमार में शनिवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप की गहराई 85 किलोमीटर थी। एक्स पर एक पोस्ट में एनसीएस ने लिखा, 26 जुलाई 2025 को सुबह 11:27 बजे म्यांमार में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 85 किलोमीटर की गहराई पर जमीन के नीचे रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले आज सुबह भी म्यांमार में 4.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया था। 

एनसीएस ने लिखा, 26 जुलाई 2025 को तड़के 3:14 बजे म्यांमार में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप जमीन के नीचे 90 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 28 मार्च को म्यांमार के मध्य हिस्से में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए थे। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी थी कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित हजारों लोगों को टीबी, एचआईवी और मच्छर व पानी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। म्यांमार भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है।

Trending Videos

नेपाल : मधेश प्रदेश में जल संकट, आपदा
नेपाल सरकार ने मधेश प्रदेश को जल संकट के कारण तीन महीनों के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। पीएम केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से बारा और महोत्तरी जिलों के सूखा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री शरद सिंह भंडारी भी शामिल थे। ओली ने संकट दूर करना प्राथमिकता बताया।  

यूरोप जा रही नाव लीबिया तट पर पलटी 15 लोगों की मौत
लीबिया के तट के पास शुक्रवार तड़के 2 बजे एक प्रवासी नाव पलट गई। इसमें सवार मिस्र के 15 लोगों की मौत हो गई। नाव यूरोप जा रही थी। चालक दल के सदस्य दो सूडानी चालक दल के सदस्यों को बचाने में सफल रहे, लेकिन तीसरा लापता है। नाव पलटने का कारण नहीं पता चला है।

नाइजीरिया : बाजार से लौट रहे 14 लोगों की बंदूकधारियों ने की हत्या
मध्य नाइजीरिया के बोक्कोस क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे वाहन पर घात लगाकर सशस्त्र हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं और शिशुओं सहित 14 लोगों की मौत हो गई। हमला बृहस्पतिवार दोपहर उस समय हुआ, जब हिंसाग्रस्त पठारी राज्य के लोकप्रिय बोक्कोस बाजार से लोग गाड़ी से लौट रहे थे। बोक्कोस सांस्कृतिक विकास मंच के अध्यक्ष फार्मासुम फुडांग ने कहा कि हमलावरों ने वाहन को रोका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें कि नाइजीरिया में हथियारबंद हमलावरों के द्वारा आम नागरिकों की हत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। 

 

स्टारलिंक नेटवर्क बाधित वैश्विक सेवाएं प्रभावित, 140 देशों के उपयोगकर्ता परेशान 
अरबपति कारोबारी एलन मस्क की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के सर्वर को सबसे बड़े व्यवधान का सामना करना पड़ा। इसकी एक आंतरिक सॉफ्टवेयर नाकामी ने हजारों उपयोगकर्ताओं (यूजरों) को ऑफलाइन कर दिया। यह मस्क के शक्तिशाली उपग्रह इंटरनेट प्रणाली के लिए एक दुर्लभ रुकावट रही। इसकी वजह से 140 देशों में इंटरनेट सेवा बाधित हो गई।

क्राउडसोर्स्ड आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के अनुसार, अमेरिका-यूरोप रुकावट का अनुभव करने लगे। उस वक्त साइट पर 61,000 लोगों को शिकायत आई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। स्टारलिंक के 140 देशों और क्षेत्रों में करीब 60 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। इसके इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष माइकल निकोल्स ने कहा, सेवा करीब 2.5 घंटे बाद फिर शुरू हुईं। उन्होंने बाधा के लिए माफी मांगी।

पेरू में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत

पेरू की राजधानी लीमा से अमेजन क्षेत्र जा रही एक बस एंडीज पर्वत श्रृंखला इलाके हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 48 घायल हो गए। एक डबल-डेकर बस जूनिन क्षेत्र के पाल्का जिले में सड़क से उतरकर खाई में नीचे गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। इसकी जांच चल रही है। हादसे के प्रसारित हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बस दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। 

ट्रम्प प्रशासन द्वारा मानविकी अनुदान रद्द करने के विरुद्ध न्यायाधीश ने अस्थायी निषेधाज्ञा जारी की

न्यूयॉर्क की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप को झटका देते हुए एक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया। इसके तहत ट्रंप प्रशासन द्वारा लेखक संघ के सदस्यों को मिलने वाला राष्ट्रीय मानविकी अनुदान रद्द कर दिया गया था। यह अनुदान लेखकों को प्रथम संशोधन के तहत मिले अधिकारों के उल्लंघन के चलते दिया जाता है। न्यायाधीश कोलीन मैकमोहन ने लेखक संघ के सदस्यों को अनुदानों को रद्द करने पर रोक लगा दी और आदेश दिया कि मामले की गुण-दोष पर सुनवाई होने तक इस पर रोक रहेगी।
 

केरल: केएफपीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहीं सैंड्रा थॉमस ने बुर्का पहनकर नामांकन दाखिल किया
केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (केएफपीए) में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहीं चर्चित निर्माता सैंड्रा थॉमस ने शनिवार को बुर्का पहनकर नामांकन दाखिल किया। एसोसिएशन के कोच्चि स्थित कार्यालय पहुंचीं थॉमस ने कहा कि संगठन में बदलाव जरूरी है, क्योंकि यहां कुछ लोगों का एकाधिकार चल रहा है। उन्होंने बताया कि केएफपीए में अपने पहले के अनुभवों को देखते हुए उन्होंने बुर्का पहनना उचित समझा। उनका कहना है कि यह एक तरह का विरोध है, क्योंकि जिन चार लोगों के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और जिनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल हो चुका है, लेकिन वे अब भी संगठन में पदाधिकारी बने हुए हैं और फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

थॉमस ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है और ऐसे माहौल में बुर्का ही सबसे उपयुक्त परिधान था। उन्होंने कहा कि मौजूदा नेतृत्व संगठन का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए कर रहा है, न कि इसके सदस्यों के हित में। सैंड्रा थॉमस ने वादा किया कि अगर वह जीतती हैं, तो उन सभी निर्माताओं को मौका देंगी, जिन्हें अब तक फिल्म बनाने का अवसर नहीं मिला है। उनका मानना है कि अगर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में बदलाव होता है, तो इसका असर पूरे फिल्म उद्योग पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed