फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World: बीमा कंपनी के सीईओ की हत्या के आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया; तबाही की भविष्यवाणी करने पर युवक गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 03:05 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Apr 2025 03:05 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत दिनों टाइम पत्रिका को दिए साक्षात्कार में दावा किया था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें कॉल किया और टैरिफ मुद्दे पर बातचीत की। हालांकि, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम की यात्रा पर जाने के दौरान व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों ने जब उनसे शी से बातचीत के बारे में पूछा तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया और कहा कि वह इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकिए उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनकी शी से कई बार बात हुई है। बता दें कि चीनी विदेश मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया है कि ट्रंप और शी में बातचीत हो रही है।

विज्ञापन


क्वेटा में आईडी ब्लास्ट, 10 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शुक्रवार देर शाम को आईडी ब्लास्ट में पाकिस्तानी फौज के 10 जवान मारे गए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बम निरोधक दस्ते के काफिले को निशाना बनाकर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) से हमला किया। विद्रोही गुट बीएलए ने हालिया महीनों में बलूचिस्तान में लगातार पाकिस्तानी फौज और सरकार के लोगों को निशाना बनाया है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने शुक्रवार देर रात इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके हमले में 10 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की मौत हुई है। जीयंद बलूच ने कहा कि क्वेटा के मार्गट में रिमोट कंट्रोल से आईडी हमला करके पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया। बीएलए ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान के लोगों का दमन करती है। ऐसे में वह अपने लोगों की आजादी के लिए लड़ रही है। वह दुश्मन सेना (पाक फौज) के खिलाफ अभियान तेजी के साथ जारी रखेगा। क्वेटा हमले के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जान गंवाने वाले जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी क्वेटा में हुए हमले की निंदा की। उन्होंने घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नौ आतंकवादी ढेर
पाकिस्तानी सेना ने नौ आतंकियों को मारने का दावा किया है। सेना की मीडिया विंग- इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले में आतंकियों के खिलाफ 23-24 अप्रैल की रात को अभियान चलाया गया था। सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। अभियान के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर कब्जा कर लिया। बता दें कि नवंबर 2022 में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ संघर्ष विराम समझौता टूटा था। इसके बाद पाकिस्तान में, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवादी घटनाएं  बढ़ी हैं।
विज्ञापन

World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
यमन की राजधानी सना में फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करते हूती विद्रोही। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
हूती विद्रोहियों ने मार गिराए सात अमेरिकी रीपर ड्रोन; 20 करोड़ डॉलर से अधिक के अमेरिकी विमान हुए क्षतिग्रस्त
यमन में हूती विद्रोहियों ने छह सप्ताह से भी कम समय के भीतर अमेरिका के सात ‘रीपर ड्रोन’ पर हमला कर उन्हें मार गिराया है। इससे अमेरिका को 20 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के विमानों का नुकसान हुआ है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह तीन ड्रोन को गिराया गया था।

इससे पता चलता है कि यमन के ऊपर उड़ने वाले मानवरहित इन वायुयानों को निशाना बनाने की आतंकवादियों की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन का इस्तेमाल हमला करने या फिर निगरानी करने के मकसद से किया जा रहा था, जो पानी और जमीन दोनों पर गिर गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक नए और विस्तृत अभियान शुरू करने के आदेश के बाद अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ अपने हमले बढ़ाए हैं।

फलस्तीन के पक्ष में व्यापक प्रदर्शन...
इस बीच यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को व्यापक प्रदर्शन किया। हूतियों की मांग है कि इस्राइल फलस्तीन पर हमले रोके औरस कब्जे वाले क्षेत्रों को तुरंत खाली करे। सना में आयोजित प्रदर्शन मेेें करीब एक लाख हूतियों ने हिस्सा लिया और इस्राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के खिलाफ भी नारे लगाए।
विज्ञापन

यूएन में भारत का प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण पर जोर
भारत ने यूएन में कहा है कि वह कृषि और स्मार्ट शहरों जैसे क्षेत्रों में अपने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार कर रहा है। उसने कहा, वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सफलताओं को साझा करने के लिए भी तैयार है। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की नेतृत्व भूमिका और निवेश की सराहना की। भारत ने कहा, उसका मानना है कि प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण किया जाना चाहिए। वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, भारत की डीबीआई की सफलता दुनिया के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने विश्व निकाय मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, डीपीआई नागरिकों को सशक्त बनाने, भविष्य निर्माण करने, सुशासन के साथ ही सामाजिक स्तर पर समावेशी व सतत विकास के बारे में है। 

कई देश अपना रहे भारतीय डीपीआई मॉडल : जितिन
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, डीपीआई एक वैश्विक सार्वजनिक जरूरत है, जिसे दुनिया इसे समझ रही है। फिलहाल 18 से अधिक देश भारत के डीपीआई मॉडल को अपना रहे हैं या अपनाने की प्रक्रिया में हैं। इनमें सिंगापुर द्वारा यूपीआई को अपनाना और सिएरा लियोन में डिजिटल आईडी का पायलट प्रोजेक्ट प्रमुख हैं।

बीमा कंपनी के सीईओ की हत्या के आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया

बीमा कंपनी के सीईओ की हत्या के आरोप लुइगी मैंगियोन ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। इस मामले को लेकर अमेरिका में जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है और इसे लेकर अमेरिकी समाज बंटा हुआ है। कई लोग लुइगी का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि अमेरिका के न्याय विभाग ने लुइगी के लिए मौत की सजा की मांग की है। मैंगियोन को बीते साल दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। मैंगियोन पर आरोप है कि उसने न्यूयॉर्क में बीमा कंपनी के सीईओ थॉम्पसन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

सोशल मीडिया पर तबाही की भविष्यवाणी करने वाला गिरफ्तार

म्यांमार में 21 साल के एक कथित भविष्यवक्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर भविष्यवाणी की थी कि म्यांमार में एक और बड़ा भूकंप आएगा। इससे लोगों में घबराहट फैल गई। आरोपी की पहचान जो मो के रूप में हुई है। जो मो की यह भविष्यवाणी 9 अप्रैल को सामने आई थी। इससे दो हफ्ते पहले ही म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 3500 लोग मारे गए थे और भारी तबाही हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed