फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Mexico Fire Politics Crime and Global events

World: अमेरिका में गोलीबारी, पुलिस अधिकारी की मौत; बांग्लादेश के नए नोटों पर मुजीब की जगह मंदिरों की तस्वीरें

Mon, 02 Jun 2025 12:01 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Jun 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Mexico Fire Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश की राष्ट्रीय मुद्रा से पूर्व पीएम और देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटा दी गई है। बांग्लादेश बैंक की ओर से रविवार को जारी नए नोट (टका) पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों, दिवंगत जैनुल आबेदीन की कलाकृति और राष्ट्रीय शहीद स्मारक की तस्वीरें शामिल हैं, जो 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना मुजीबुर रहमान की बेटी हैं। हसीना के सत्ता से बाहर होने और राजनीतिक संकट के बाद बांग्लादेश बैंक ने पिछले साल ही नए नोट जारी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


 

यौन अपराधों के मामले में गवाही की योजना नहीं बना रहे हार्वे वेनस्टेन

हार्वे वेनस्टेन न्यूयॉर्क में यौन अपराधों के पुनर्विचार में गवाही देने की योजना नहीं बना रहे हैं, उनके वकील ने रविवार को यह जानकारी दी। इसका मतलब है कि वेनस्टेन के मामले पर ज्यूरी जल्द ही सुनवाई शुरू कर सकती है। ऐसे में जल्द ही वेनस्टेन के खिलाफ मामला ज्यूरी के सामने जा सकता है। पिछले न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के मामलों में भी हार्वे वेनस्टेन ने गवाही नहीं दी थी और दोनों मामलों में उन्हें दोषी ठहराया गया था। हालांकि वेनस्टेन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था। वेनस्टेन पर जेसिका मान का दुष्कर्म करने और मरियम हैले और काला सोकोला को मुख मैथुन के लिए मजबूर करने का आरोप है। जेसिका मान एक अभिनेत्री और हैले एक प्रोड्यूसर असिस्टेंट और सोकोला एक मॉडल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉस एंजेलिस में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी की मौत

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी की एक घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। दरअसल पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी गोलीबारी की गई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना शनिवार रात की है। संदिग्ध आरोपी भी घायल हुआ है और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं गोलीबारी में मारे गए पुलिस अधिकारी की पहचान सैमुअल रिवोर्स के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल पुलिस अधिकारी की हालत स्थिर है। गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल की सजा
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 16 वर्षीय किशोरी का यौन उत्पीड़न करने, उसका वीडियो बनाने और उससे जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में तीन साल से अधिक की जेल और तीन बेंत की सजा सुनाई गई। एक स्थानीय समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय मार्क जस्टिन लैंड्रियो चंद्रमोहन शुक्रवार से जेल की सजा काटेगा, क्योंकि उसे अपने कर्ज चुकाने के लिए कुछ दिन दिए गए हैं।

आरोपी ने सात आरोपों में दोषी होने की बात स्वीकार की है, अश्लील चित्र और वीडियो वितरित करके उकसाना, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, अश्लील फिल्में बनाना शामिल है। मामले में प्रधान जिला न्यायाधीश विक्टर येओ खी एंग ने अन्य नौ आरोपों पर भी विचार किया, जिनमें से अधिकतर अश्लील फिल्में बनाने से संबंधित थे। पीड़िता के अलावा, चंद्रमोहन ने दो अन्य लोगों के साथ यौन कृत्यों को भी फिल्माया था। अपनी सजा सुनाते हुए न्यायाधीश येओ ने कहा कि आरोपी ने एक युवा और भोली-भाली पीड़िता को अपना शिकार बनाया था। न्यायाधीश येओ ने कहा कि अदालत चंद्रमोहन के कृत्यों से पीड़िता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को नजरअंदाज नहीं कर सकती, जिसने कहा कि इस घटना से उसके परिवार के साथ उसके रिश्ते प्रभावित हुए हैं। जबरन वसूली के लिए दो से सात साल की जेल की सजा हो सकती है, जिसमें बेंत से मारना भी शामिल है।

सिंगापुर: दो भारतीयों समेत नौ लोगों पर लगे घोटालेबाजों की मदद के आरोप
दो भारतीयों समेत नौ लोगों पर सोमवार को सिंगापुर में मनी म्यूल के तौर पर घोटालेबाजों की मदद करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों में छह पुरुष और तीन महिलाएं हैं। भारतीय मूल के आरोपियों की पहचान 24 साल के युवन थिरुमारन और 50 साल के अमरजीत सिंह जुगिंदर सिंह के तौर पर की गई। द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार के मुताबिक, इन नौ आरोपियों पर आपराधिक गिरोह के काले धन को सफेद करने के लिए अपने बैंक खाते बेचने का आरोप है। इसके लिए हर आरोपी को 19 मामलों का सामना करना पड़ रहा है। आरोपियों पर अपराधों में धोखाधड़ी के लिए उकसाने, आपराधिक आचरण से फायदा पाने के लिए दूसरे की मदद करने और कंप्यूटर दुरुपयोग अधिनियम के उल्लंघन कई मामले शामिल हैं। इस हफ्ते 41 लोगों पर कथित तौर पर मनी म्यूल के तौर पर काम करने या कई तरह के घोटालों में जुड़ी गतिविधियों की मंजूरी देने के आरोप लगाए जाने की उम्मीद हैं। इसमें नकली सरकारी अधिकारी बनना, किराये, नौकरी घोटाले,फर्जी मित्र कॉल घोटाले और ई-कॉमर्स घोटाले शामिल हैं। यहां आपराधिक आचरण या धोखाधड़ी से फायदा पाने में किसी अन्य व्यक्ति की मदद करने के दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। सिंगापुर में घोटाले के शिकार लोगों को 2024 में 1.1 अरब सिंगापुर डॉलर का नुकसान हुआ। यह 2023 के नुकसान से लगभग 70 फीसदी है। यह एक साल में हुआ सबसे बड़ा नुकसान आंका गया है।

राष्ट्रपति जिनपिंग के करीबी रहे वायुसेना के पूर्व जरनल किलियांग का निधन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी रहे चीनी वायुसेना के पूर्व जनरल शू किलियांग का निधन हो गया। वह 75 साल के थे। चीन के रक्षा मंत्रालय ने किलियांग के निधन की पुष्टि की है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति जिनपिंग के कार्यकाल के पहले कुछ वर्षों के दौरान किलियांग चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की देखरेख करने वाली संस्था के उपायुक्त थे। किलियांग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक उत्कृष्ट सदस्य थे। वह सर्वहारा सैन्य रणनीतिकार और पीएलए के एक उत्कृष्ट नेता थे

तिब्बत में भूस्खलन, 3 लोगों की मौत, 7 लापता
तिब्बत में भूस्खलन की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और सात लोग लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

तिब्बत के चामदो शहर के मुता कस्बे में रविवार रात हुए इस भूस्खलन से करीब 2 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी और पत्थर अपनी जगह से खिसक गए। जल और प्राकृतिक संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है। करीब 500 से ज्यादा बचावकर्मी, चिकित्साकर्मी, दमकलकर्मी और खोजी कुत्ते राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इनके साथ एंबुलेंस, खुदाई करने वाली मशीनें और संचार तथा बिजली की सुविधाएं भी मौजूद हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस आपदा के कारण दूसरा भूस्खलन होने का खतरा भी बना हुआ है। चामदो शहर की सरकार ने राहत कार्यों के लिए 50 लाख युआन (लगभग 6.96 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि जारी की है।

 

सिसिली के माउंट एटना ज्वालामुखी से आग, धुआं और राख निकली; लोगों को कोई खतरा नहीं
इटली के सिसिली में माउंट एटना ज्वालामुखी से आग, धुआं और राख कई किलोमीटर ऊपर आसमान में उड़ते हुए दिखाई दिए। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि इससे लोगों को कोई खतरा नहीं है। ज्वालामुखी के पास का कतानिया एयरपोर्ट थोड़ी देर के लिए अलर्ट पर रखा गया, लेकिन उड़ानें चालू रहीं। दोपहर तक धुआं और राख निकलना भी बंद हो गया। विशेषज्ञों ने बताया कि ज्वालामुखी का एक हिस्सा गिर गया था, जिससे गर्म लावा (पिघला हुआ पत्थर) बाहर बहने लगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed