फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Bangladesh Politics Crime and Global events

World News: 'ग्रेट हीरोज डे स्मारक कार्यक्रमों को लेकर फैले झूठे प्रचार की होगी जांच', बोली श्रीलंका सरकार

Sat, 30 Nov 2024 10:55 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 30 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

श्रीलंकाई अधिकारियों ने दशकों से चले आ रहे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एटीटीई) के साथ अलगाववादी संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाने वालों के लिए उत्तरी प्रांत में स्मारक कार्यक्रमों की अनुमति देने के लिए सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से झूठे मीडिया प्रचार की जांच की घोषणा की है।

विज्ञापन


'मावीरार नाल' या महान नायक दिवस की याद में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम 27 नवंबर से कुछ तमिल राजनीतिक समूहों और संघर्ष में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों द्वारा मनाए जा रहे हैं। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री आनंद विजेपाला ने कहा, 'हम मृतकों के रिश्तेदारों द्वारा जश्न मनाने के खिलाफ नहीं है। मगर, एलटीटीई के जश्न मनाने की कोई गुंजाइश नहीं है। वह एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 2011 के सरकारी राजपत्र के अनुसार एलटीटीई एक प्रतिबंधित संगठन है। विजेपाला ने कहा कि उत्तर और पूर्व में LTTE के समारोहों की अनुमति देने के लिए सरकार को बदनाम करने के लिए किए गए झूठे मीडिया प्रचार की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम चुनाव में आयरलैंड की जनता ने किया दिलचस्प मतदान
आयरलैंड के आम चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद अब नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। मतदान समाप्त होने के बाद जारी एग्जिट पोल के अनुसार तीन सबसे बड़ी पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में शामिल तीनों दल लगभग बराबर सीटें जीत सकते हैं। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

उत्तर कोरिया पहुंचे रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव, होगी सैन्य स्तरीय वार्ता
रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव सैन्य-राजनीतिक नेता स्तरीय वार्ता के लिए उत्तर कोरिया पहुंचे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बेलौसोव किससे मिलेंगे या चर्चा का उद्देश्य क्या है। पूर्व अर्थशास्त्री बेलौसोव ने मई में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में 5वां कार्यकाल शुरू करने के बाद रक्षा मंत्री के रूप में सर्गेई शोइगू का स्थान लिया था। बेलौसोव की यात्रा दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल द्वारा रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव के नेतृत्व में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है।

जर्मनी दौरे पर एमपी के सीएम, अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जर्मनी दौरे पर हैं। उन्होंने स्टटगार्ट में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री और संग्रहालय के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले जीवाश्मों की जानकारी साझा करने और संसाधनों के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के लिए राज्य और संग्रहालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। दोनों देशों के बीच हुई यह साझेदारी संसाधनों और सीखों को अनुकूलित करने में मदद करेगी। इससे अध्ययन, शोध के दौरान बरामद चीजों के संरक्षण और वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शित करने में भी मदद मिलेगी।

 

भारत और ब्रिटेन बिजली से चलने वाले युद्धपोतों का संयुक्त रूप से करेंगे उत्पादन

World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Canada Bangladesh Politics Crime and Global events
भारत-ब्रिटेन - फोटो : iStock
भारत और ब्रिटेन ने भविष्य के युद्धपोतों के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम (बिजली चालित प्रणालियों) के डिजाइन और उत्पादन करने के लिए साझेदारी की है। यह समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने के लक्ष्य का हिस्सा है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान में दी गई। बृहस्पतिवार को पोर्ट्समाउथ में दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों ने इस समझौते पर औपचारिक तौर पर आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए। भारत की तरफ से इस पत्र पर नौसेना प्रणाली के संयुक्त सचिव राजीव प्रकाश और ब्रिटेन की ओर से रक्षा मंत्रालय में जहाज संचालन और क्षमता एकीकरण के निदेशक रियर एडमिरल स्टीव मैकार्थी ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम को संयुक्त तौर से विकसित करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है। इससे उन्नत नौसैनिक जहाजों को शक्तिशाली बनाया जा सकेगा। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक,भविष्य में भारतीय शिपयार्ड में बनने वाले लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक(सैन्य अभियानों के लिए बड़े जहाज) में ये उन्नत इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम लगाए जाएंगे। यह सहयोग अत्याधुनिक तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित करने की कोशिशों का दिखाता है। यह समझौता इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम पर तीसरे संयुक्त कार्यसमूह की बैठक के दौरान किया गया। यह विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह समझौता ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक मंत्री कैथरीन वेस्ट की हाल ही में भारत यात्रा के बाद हुआ है,जो रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। एजेंसी





 

पाकिस्तानी बलों ने बलोच छात्र, सुरक्षा कर्मी अगवा किए

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कराची में एक कानून के छात्र और हवाई अड्डा सुरक्षा कर्मी को उनके आवास से अपहृत करने का आरोप लगा है। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों की पहचान एसएम लॉ कॉलेज के छात्र हातिम बिजेंजो और हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मी एएसआई दिलवाश बलोच के रूप में हुई है। उन्हें कराची के गुलशन-ए-इकबाल इलाके से जबरन अगवा कर लिया गया और फिर किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है।

इमरान की पत्नी बुशरा की फिर होगी गिरफ्तारी : रिपोर्ट

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 19 करोड़ जीबीपी (ब्रिटिश मुद्रा) के मामले में फिर गिरफ्तार करने के लिए रावलपिंडी ब्यूरो से राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की एक टीम भेजने की तैयारी है। जियो न्यूज ने द न्यूज का हवाला देते हुए बताया कि बुशरा बीबी को गिरफ्तार करने का निर्णय जवाबदेही प्रहरी द्वारा लिया गया है। 

बांग्लादेश के चटगांव में तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़
बांग्लादेश के चटगांव में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रही भीड़ ने तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की। समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार हमला दोपहर करीब 2:30 बजे हरीश चंद्र मुनसेफ लेन में हुआ, जहां शांतनेश्वरी मातृ मंदिर, शनि मंदिर और शांतनेश्वरी कालीबाड़ी मंदिर को निशाना बनाया गया। समाचार पोर्टल ने मंदिर अधिकारियों के हवाले से बताया, नारेबाजी कर रहे सैकड़ों लोगों के एक समूह ने मंदिरों पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे शनि मंदिर और अन्य दो मंदिरों के द्वार क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रमुख अब्दुल करीम ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों ने मंदिरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके हैं। शांतिनेश्वरी मुख्य मंदिर प्रबंधन समिति के स्थायी सदस्य तपन दास ने बताया, जुमा की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों का एक जुलूस आया। उन्होंने हिंदू विरोधी और इस्कॉन विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद हमलावरों ने मंदिर पर हमला कर दिया।

ब्रिटेन की परिवहन मंत्री ने सेलफोन धोखाधड़ी मामले में दिया इस्तीफा
ब्रिटिश परिवहन मंत्री लुइस हैग ने एक दशक पहले सेलफोन धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। द टाइम्स ऑफ लंदन अखबार के अनुसार हैग ने 2013 में कहा था कि उनके साथ लूटपाट के बाद उनका सेलफोन चोरी हो गया था। बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने गलती से सेलफोन को चोरी हुई वस्तुओं में सूचीबद्ध कर दिया था। जब उन्हें फोन मिला और उन्होंने इसे वापस चालू किया, तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। हैग ने गलत बयानी करके धोखाधड़ी करने का अपराध स्वीकार किया और उन्हें सशर्त रिहाई दे दी गई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को लिखे पत्र में हैग ने कहा, मैं अपने राजनीतिक जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं, लेकिन अब मेरा मानना है कि सरकार के बाहर से आपका समर्थन करना ही मेरे लिए उचित होगा।

सीरिया के शहरों पर विद्रोहियों ने किया कब्जा, 12 सैनिकों की मौत

सीरिया के अलेप्पो शहर पर हयात तहरीर अल-शाम विद्रोही समूह ने हमला कर दिया। इसमें 12 सैनिकों की मौत हो गई। विद्रोहियों ने इदलिब प्रांत के मरात अल नुमान शहर पर कब्जा भी कर लिया है। दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने सीरियाई विदेश मंत्री के साथ फोन पर बातचीत में विद्रोही हमले के पीछे अमेरिका और इस्राइल का हाथ होने का आरोप लगाया है। सीरियाई सेना ने शनिवार को कहा कि विद्रोही समूह ने अलेप्पो शहर के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचाया है। यह विद्रोही समूह राष्ट्रपति बशर अल-असद के लिए सालों से बड़ी चुनौती बना हुआ है। यह समूह अक्सर हमला करते रहते हैं। बीते चार सालों से यह समूह शांत था लेकिन शनिवार को अचानक हुए हमले से सीरियाई सेना को झकझोर दिया है। सीरियाई सेना ने कहा कि वह जवाबी हमले की तैयारी कर रही है। बता दें कि इस हमले ने सीरिया को एक बार फिर युद्ध में धकेल दिया है, क्योंकि वह पहले ही गाजा और लेबनान में युद्धों से जूझ रहा है।

 

नेपाल ने बीआरआई परियोजना के लिए चीन से ऋण लेने से किया मना

नेपाल ने चीन की बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) परियोजनाओं के लिए ऋण लेने से मना कर दिया है। चीन की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने पर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने बीआरआई परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर नेपाल की स्थिति स्पष्ट की। उनकी यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की दो दिसंबर से शुरू होने वाली चीन की आगामी आधिकारिक यात्रा की तैयारी करना था। नेपाल ने 2017 में बीआरआई रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके कार्यान्वयन के बारे में चर्चा अभी भी जारी है। विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल वर्तमान में बहु-अरब डॉलर की बुनियादी ढांचा पहल के तहत ऋण लेने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा, हमने अपनी बातचीत के दौरान चीनी पक्ष को यह स्पष्ट कर दिया है। बीआरआई चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक पसंदीदा परियोजना है। इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में निवेश के साथ चीन के वैश्विक प्रभाव को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed