फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Singapore Nepal Politics Crime and Global events

World Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान से की तनाव कम करने की अपील; रूस ने 4 उड़ानें रोकीं

Wed, 07 May 2025 12:06 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Singapore Nepal Politics Crime and Global events
world updates - फोटो : अमर उजाला

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम ने विकासशील क्षेत्रों में लोगों को सशक्त बनाने का जिक्र करते हुए भारत के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ का उदाहरण पेश किया।  उन्होने कहा, आप भारत को देखें तो आकांक्षी जिला कार्यक्रम एक सबसे महत्वपूर्ण उदाहरण है। वह ‘फिलैन्थ्रपी एशिया समिट (पीएएस) 2025’ में बोल रहे थे।

विज्ञापन


तनाव कम करें भारत और पाकिस्तान: मार्को रूबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया में बन रही स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और पाकिस्तान और भारत से तनाव कम करने का आग्रह करता है, क्योंकि दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रूबियो ने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन


हमले के बाद रूस के 4 एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकीं
रूस की सेना ने देश के लगभग 12 क्षेत्रों को निशाना बनाकर दागे गए यूक्रेन के 100 से अधिक ड्रोन नष्ट कर दिए। इसके चलते मॉस्को के आसपास के सभी चार हवाईअड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, यूक्रेनी सीमा से लगे व रूस के अंदरूनी क्षेत्रों में ड्रोन हमलों के कारण नौ अन्य क्षेत्रीय रूसी हवाई अड्डों ने भी अस्थायी रूप से काम करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल: 12 महिलाओं समेत 75 भारतीयों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की मिली मंजूरी
भारत के 75 पर्वतारोहियों को इस साल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने की मंजूरी मिली है, इसमें 12 महिलाएं हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग ने बताया, इस सीजन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए 55 देशों के कुल 441 पर्वतारोहियों को मंजूरी दी गई है।

हम भारत के साथ रक्षा समझौतों में संशोधन चाहते हैं : मालदीव
भारत के साथ मालदीव मौजूदा रक्षा समझौतों में संशोधन चाह रहा है, ताकि मालदीव की संप्रभुता और स्वतंत्रता से समझौता न हो सके। सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री मो. घासन मौमून ने मंगलवार को संसद में कहा, दोनों देशों में लंबे समय से घनिष्ठ संबंध हैं। भारत से हुए कुछ समझौतों में संशोधन किया जा रहा है, ताकि हमारी संप्रभुता सुरक्षित रहे। 

पहलगाम: आयरलैंड में भारतीय राजदूत ने वहां के अखबार के संपादकीय पर जताई आपत्ति
पहलगाम आतंकी हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाले आयरलैंड के प्रमुख अखबार द आयरिश टाइम्स की भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा ने जमकर खबर ली है। संपादक के नाम लिखे पत्र में मिश्रा ने अखबार के संपादकीय को दुर्भावना से लिखा गया लेख करार दिया है। आयरलैंड में भारत के राजदूत मिश्रा ने कहा कि संपादकीय में पेशेवर निष्पक्षता का पूरी तरह अभाव है। आतंकवाद की निंदा करने और मासूम पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय यह भारत की तुलना पाकिस्तान से करके आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों को कवर फायर प्रदान करता है।

मिश्रा ने संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युद्ध भड़काने के लगाए गए आरोप पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। भारत के रुख को साफ करते हुए मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह हैरानी की बात है कि एक प्रतिष्ठित अखबार आतंकी हमदर्दी को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ दो पेज का एक पत्र भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने अखबार के लेख के हर पहलु पर विस्तान से जवाब दिया है।

हम भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बढ़ने से चिंतित: रूस
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, हम पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के बढ़ने से बहुत चिंतित हैं। हम संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे क्षेत्र में स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए संयम बरतें।

ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर पहुंचे अमेरिका और ब्रिटेन: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, आज सुबह मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते पर पहुंच गए हैं। आज द्वितीय विश्व युद्ध का विजय दिवस है। हमने ठीक 80 साल पहले एक साथ मिलकर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इस ऐतिहासिक समझौते पर पहुंचने के लिए इससे बेहतर सुबह कोई और नहीं हो सकती थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed