फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Politics UK UN West Asia Unrest Crime and Global events

Updates: पाकिस्तान में नौका पलटने से सात पर्यटकों की मौत; ईरान पर हमले के बाद अमेरिका ने बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 22 Jun 2025 03:44 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Jun 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Politics UK UN West Asia Unrest Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ट्यूनीशिया की एक अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रपति कैस सईद के कटु आलोचक पूर्व राष्ट्रपति मोनसेफ मार्जौकी को राज्य की सुरक्षा को कमजोर करने के आरोप में 22 साल की सजा सुनाई। जब सजा सुनाई गई मार्जौकी अदालत में उपस्थित नहीं थे। मार्जौकी को तीसरी बार सजा सुनाई गई है। पिछले साल एक अदालत ने विभिन्न मामलों में आठ साल और चार साल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


2011 से 2014 तक राष्ट्रपति रहे मार्जौकी ने सईद पर संसद को बर्खास्त करने और डिक्री द्वारा शासन करने के बाद एक सत्तावादी शासन स्थापित करने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने 2011 में लगभग सभी शक्तियों को जब्त कर लिया था। सईद ने ट्यूनीशिया को स्थिर करने के लिए आवश्यक कदम के रूप में अपने कार्यों का बचाव किया।

विज्ञापन

नाइजीरिया : आत्मघाती हमले में 12 की मौत
नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी बोर्नो राज्य में शुक्रवार रात मछली बाजार में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 12 लोगों की हत्या कर दी। हमले में 30 लोग घायल भी हुए हैं। बोर्नो राज्य पुलिस के प्रवक्ता नाहुम केनेथ दासो ने बताया कि महिला अपने शरीर पर विस्फोटक उपकरण बांधे हुए मछली बाजार में घुसी और फिर नागरिकों के बीच विस्फोट कर दिया। दासो ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि बोर्नो राज्य एक उग्रवाद का गढ़ है, जो मुख्य रूप से इस्लामी सशस्त्र समूह बोको हराम द्वारा संचालित है। पिछले 16 वर्षों में यहां से करीब 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

पाकिस्तान : आतंकियों से झड़प, मिलिशिया लीडर समेत 4 की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों से झड़प में सशस्त्र मिलिशिया के ग्रुप लीडर समेत चार सदस्य मारे गए। मर्दन जिले के बैजई थाने के एक अधिकारी ने पीस लश्कर के कमांडर जुबैर की शुक्रवार को प्रांत के स्वात और बुनेर जिलों की सीमा से लगे कटलिंग क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में आतंकियों से झड़प में मारे जाने की पुष्टि की। पीस लश्कर स्वयंसेवकों का एक समूह है। 
 
विज्ञापन

पाकिस्तान में नौका पलटने से सात पर्यटकों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार एक नौका पलटने से सात पर्यटकों की मौत हो गई। घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले के शाही बाग इलाके की है। हादसे के समय नौका में 10 लोग सवार थे, लेकिन बीच पानी में नौका पलट गई, जिससे सात लोग डूब गए। तीन को बचा लिया गया। अब तक चार शव बरामद हो चुके हैं और तीन की तलाश की जा रही है। 
 

ईरान पर हमले के बाद अमेरिका ने बढ़ाई सुरक्षा

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने रविवार को शहर के अहम स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही अहम जगहों की कड़ाई से मॉनिटरिंग की जा रही है। दरअसल अमेरिका में जगह-जगह एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डर है कि ईरान पलटवार कर सकता है। 

नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप को नामित करने पर पाक सरकार आलोचना
पाकिस्तान सरकार और देश के सैन्य प्रतिष्ठान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सिफारिश करने पर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार समिति को औपचारिक रूप से एक पत्र भेजा है, जिसमें हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान उनके निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया गया है।

इस घोषणा के तुरंत बाद, एक्स पर तमाम उपयोगकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए पाकिस्तानी सरकार को फटकारना शुरू कर दिया। वहीं अमेरिका की तरफ से ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु स्थलों पर हमला करने के बाद आलोचना और बढ़ गई। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो वे और हमले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed