फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US China India Nepal Politics Crime and Global events

World News: सर्बिया में आग से आठ की मौत; रिचर्ड वर्मा बोले- भारत-यूएस संबंध सिर्फ लेन-देन वाले न हों

Mon, 20 Jan 2025 02:11 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:11 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US China India Nepal Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल स्थित रिपब्लिकन सांसद ग्लेन ग्रोथमैन के कार्यालय में रविवार रात करीब एक बजे आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि इमारत खाली थी और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग इमारत के बाहर लगी, इससे मामूली नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय मेनाशा निवासी युवक को मॉल के बाहर आग को देखते हुए हिरासत में लिया गया है। युवक का फिलहाल नाम पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि युवक पर आगजनी का आरोप लगाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक ने बताया है कि वह लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग एप टिकटॉक पर संघीय प्रतिबंध से नाराज था। बता दें कि ग्रोथमैन ने पिछले अप्रैल में एक बिल के लिए मतदान किया था, जिसमें टिकटॉट की चीन स्थित मूल कंपनी को रविवार तक अपना अमेरिकी कारोबार बेचने का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन

बाइडन ने अश्वेत राष्ट्रवादी मार्कस गार्वे और 4 अन्य को क्षमा किया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को अश्वेत राष्ट्रवादी मार्कस गार्वे को मरणोपरांत क्षमा कर दिया। गार्वे को 1920 के दशक में मेल धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया गया था और वे मैल्कम एक्स जैसे नागरिक अधिकार नेताओं पर प्रभाव डालने के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा, बाइडन ने वर्जीनिया हाउस ऑफ डेलीगेट्स के स्पीकर डॉन स्कॉट, अप्रवासी अधिकार कार्यकर्ता रवि रागबीर, केम्बा स्मिथ प्राडिया, बंदूक हिंसा रोकथाम अधिवक्ता डेरिल चैंबर्स को भी क्षमादान दिया। इस दौरान बाइडन ने कहा कि उनकी सजा राजनीति से प्रेरित थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-अमेरिका संबंध केवल लेन-देन वाले नहीं रहने चाहिए- रिचर्ड वर्मा

अमेरिकी विदेश विभाग के शीर्ष अधिकारी रिचर्ड वर्मा ने अमेरिका-भारत संबंधों के भविष्य के बारे में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध साझा मूल्यों पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के संबंध केवल लेन-देन पर आधारित नहीं होने चाहिए। विदेश विभाग में प्रबंधन और संसाधन मामलों के उप विदेश मंत्री वर्मा ने कहा कि वह अमेरिका और भारत के बीच मतभेदों को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वे संबंधों को और अधिक गतिशील बनाते हैं।

पद छोड़ने की तैयारी कर रहे वर्मा ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं नहीं चाहता कि यह ऐसा लेन-देन वाला संबंध बन जाए, जिसमें हम केवल चीजें बेचना चाहते हों या आप चीजें खरीदना चाहते हैं।' रिचर्ड वर्मा पहले भारत में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं। बाइडन का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही रिचर्ड वर्मा का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। वर्मा बीते ढाई दशकों से भारत-अमेरिका संबंधों में एक अहम योगदानकर्ता रहे हैं। वर्मा ने कहा कि दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। मैं देखता हूं कि हम किस तरह से तकनीक और खुफिया जानकारी साझा करते हैं। मैं देखता हूं कि हम किस तरह से कुछ सबसे उन्नत प्रणालियों का संयुक्त उत्पादन और विकास करते हैं और हम किस तरह से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सर्बिया में वृद्ध आश्रम में आग लगने से आठ की मौत

सर्बिया में एक वृद्ध आश्रम में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है, जब राजधानी बेलग्राड के बाहरी इलाके में स्थित एक वृद्धआश्रम में आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की ट्रंप की योजना पर भड़के पोप फ्रांसिस

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने डोनाल्ड ट्रंप की अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की योजना की कड़ी निंदा की है। अमेरिका और मैक्सिको के बीच दीवार खड़ी करने के फैसले की आलोचना करते हुए पोप फ्रांसिस ने कहा कि ट्रंप ईसाई नहीं हैं। एक इटैलियन टॉक शो में पोप फ्रांसिस से जब ट्रंप की निर्वासन योजना को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि 'समस्याओं को हल करने का ये तरीका नहीं है और न ही ऐसे समस्याएं हल होंगी।' कई अमेरिकी बिशप ने भी ट्रंप की योजना की आलोचना की है। 

चीन में दो लोगों को दी गई फांसी की सजा
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने सोमवार को दो व्यक्तियों को फांसी की सजा दी। ये दोनों व्यक्ति पिछले साल कथित तौर पर कार और चाकू से की गई हत्याओं में शामिल थे। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने फान वेइचियू (62 वर्षीय) को मौत की सजा दी, जिसने पिछलेसाल एक स्टेडियम के बाहर व्यायाम कर रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी। जिसमें 35 लोग मारे गए थे और 40 घायल हो गए थे। फान अपने तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर गुस्से में था और उसने लोगों के ऊपर कार चढ़ा दी थी। यह घटना चीनी सेना के एयर शो से एक दिन पहले झुहाई शहर में हुई थी। घटना के एक महीने के भीतर फान को मौत की सजा सुनाई गई थी। 

इसके अलावा, अधिकारियों ने आज सु जियाजिन नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी फांसी दी। शु ने पूर्वी चीन के जियांगसु प्रांत में एक स्कूल में चाकू से हमला करके आठ लोगों की हत्या कर दी थी और 17 लोगों को घायल कर दिया था। दिसंबर 2024 में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed