फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe Trump US UK UN West Asia Nepal Bangladesh Politics Crime and Global news

World: कैदियों की अदला-बदली से पहले आतंक भड़काने का आरोप, 15 फलस्तीनी गिरफ्तारी

Mon, 13 Oct 2025 01:12 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 13 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe Trump US UK UN West Asia Nepal Bangladesh Politics Crime and Global news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

इस्राइली सुरक्षा बलों ने जूडिया और सामरिया (वेस्ट बैंक) में 15 फलस्तीनी संदिग्धों को आतंकवाद भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हमास के साथ 250 फलस्तीनी युद्ध बंदियों की रिहाई से पहले ये गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने शनिवार को कई गांवों में आतंकवाद के समर्थन में रैलियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। इस्राइल सुरक्षा बल (आईडीएफ), शिन बेट (गुप्तचर एजेंसी) और बॉर्डर पुलिस के संयुक्त बयान में कहा गया कि रामल्ला जिले के कुछ इलाकों में हमास समर्थक जमावड़ों के दौरान इस्राइली सैनिकों को भेजा गया। बयान के अनुसार, सिलवाड और नाएलिन में आतंक को बढ़ावा देने वाले झंडों से सजी गाड़ियां जब्त की गईं और जुलूस में शामिल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा सात अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें अब्दुल अजीज खमायसेह शामिल हैं। अजीज सोशल मीडिया पर आतंक भड़काने वाला कंटेंट साझा करता था। उसके लाखों समर्थक हैं।
विज्ञापन


अमेरिका: मैसाचुसेट्स में विमान हादसा, दो की मौत, एक घायल
सोमवार की सुबह बारिश और तेज हवा के बीच एक छोटा विमान दक्षिण-पूर्वी मैसाचुसेट्स में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एक प्रमुख राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई और जमीन पर एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास से गुजर रहे वाहनों में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाए। जिनमें दुर्घटनाग्रस्त विमान के जलते हुए मलबे के ऊपर धुंआ उड़ता हुआ देखा जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed