फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe Trump US UK UN West Asia Nepal Bangladesh Politics Crime and Global news

World: 'जेन जी' प्रदर्शनों के बाद नेपाल की जेलों से 540 भारतीय फरार; मेक्सिको में भूस्खलन-बाढ़ में 37 की मौत

Sun, 12 Oct 2025 03:17 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 12 Oct 2025 03:17 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe Trump US UK UN West Asia Nepal Bangladesh Politics Crime and Global news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
पाकिस्तान और पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.0 बताई। वहीं, जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) ने बताया कि इथियोपिया में भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। दोनों ही जगह भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। अभी तक कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


'जेन जी' प्रदर्शनों के बाद नेपाल की जेलों से 540 भारतीय नागरिक फरार
नेपाल की विभिन्न जेलों में बंद करीब 540 भारतीय नागरिक 'जेन जी' प्रदर्शनों के बाद से फरार हैं। यह जानकारी नेपाल के जेल प्रबंधन विभाग ने रविवार को दी। सूचना के अनुसार, 9 सितंबर को हुए जेन जी विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन नेपाल की विभिन्न जेलों से 13,000 से अधिक कैदी फरार हो गए थे। इनमें से 5,000 नेपाली नागरिक, 540 भारतीय, और 108 अन्य देशों के कैदी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। नेपाल सरकार ने देशभर में फरार कैदियों की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान 10 कैदियों की मौत हो गई थी। वहीं, 7,735 कैदी, जो जेलों से फरार हुए थे, बाद में या तो खुद लौट आए या उन्हें वापस अपने डिटेंशन सेंटर में लाया गया।
विज्ञापन


मेक्सिको में भूस्खलन और बाढ़ में 37 की मौत
मेक्सिको के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलनों में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हजारों सैनिक बचाव अभियान और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समन्वय इकाई के अनुसार, हिदाल्गो में सबसे ज्यादा 22 लोगों की मौत हुई है। यहां करीब 150 समुदायों में बिजली आपूर्ति ठप है। पुएब्ला में 9 लोगों की मौत और 16,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, वेराक्रूज राज्य में 5 लोगों की मौत हुई है।वहां भी करीब 16,000 घर प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा क्वेरेतारो राज्य में एक बच्चे की मौत भूस्खलन में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के पूर्व स्पीकर महारा सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
नेपाल के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर महारा को रविवार को सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नेपालल पुलिस के एक बयान के मुताबिक, नेकपा (माओवादी-केंद्र)  उपाध्यक्ष महारा को लालितपुर महानगर पालिका स्थित उनके आवास से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि महारा ( 67 वर्षीय) को तीन साल पहले त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रखे गए सोने के टुकड़ों की बिक्री में कथित रूप से शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इन सोने के टुकड़ों की कीमत करीब 8 करोड 55 लाख रुपये थी। तीन साल पहले दुबई से काठमांडू हवाई अड्डे आ रहे एक चीनी नागरिक को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के अंदर छिपाए गए सोने के टुकड़े तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। महारा पर उस समय बाजार में सोना बेचने के लिए आपराधिक गिरोह और कुछ हवाई अड्डा अधिकारियों की मदद करने का आरोप है।


ट्रंप ने डैन स्कैविनो को व्हाइट हाउस कार्मिक कार्यालय का प्रमुख बनाया, गोर की जगह लेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो को व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस का प्रमुख नियुक्त किया है। वह सर्जियो गोर की जगह लेंगे, जिन्हें सीनेट ने भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। गोर वर्तमान में छह दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

ट्रंप ने सोशल पोस्ट के जरिये स्कैविनो की नियुक्ति की घोषणा की। ट्रंप ने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डैन स्कैविनो ट्रंप प्रशासन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बने रहने के अलावा व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस का भी नेतृत्व करेंगे। स्कैविनो सरकार में लगभग सभी पदों के चयन और नियुक्ति के लिए जिम्मेदार होंगे।


मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश की जा रही: राष्ट्रपति राजोएलिना
हिंद महासागर में स्थित द्वीप मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश की जा रही है। देश के राष्ट्रपति ने रविवार को यह दावा किया। राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह ‘‘राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सूचित करना चाहते हैं कि अवैध रूप से और बलपूर्वक सत्ता हथियाने का प्रयास’’ शुरू किया गया है।
 
बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास कौन कर रहा है, लेकिन सशस्त्र बलों के सदस्य शनिवार को राजोएलिना के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शन में शामिल हुए। देश में कथित सरकारी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ प्रदर्शन 25 सितंबर से जारी है।

बांग्लादेश में गर्भवती भारतीय महिला समेत चार पर अवैध घुसपैठ करने का आरोप
 बांग्लादेश की एक अदालत गर्भवती भारतीय महिला सोनाली खातून और तीन अन्य लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने के आरोप में चार्जशीट दायर करने वाली है। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। आरोप है कि सभी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में बांग्लादेश भेजा था। नॉर्थवेस्टर्न चपाई नवाबगंज के मुख्य सार्वजनिक अभियोजक अब्दुल वादुद ने बताया कि वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट अशरफुल हक ने चार्ज तय करने की सुनवाई 23 अक्तूबर को तय की है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी सुनवाई में दोष स्वीकार कर लेते हैं, तो उनकी भारत वापसी की राह आसान हो जाएगी।

कतर के पायलटों को ट्रेनिंग देगा अमेरिका, बनाएगा स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को एलान किया कि पेंटागन अमेरिका के माउंटेन होम एयर फोर्स बेस में कतर के पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्पेशल सुविधा केंद्र बनाएगा। कतर मध्य पूर्व में अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी देश है। हेगसेथ ने कतर के रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान यह एलान किया। इस व्यवस्था के तहत, माउंटेन होम एयर फोर्स बेस में कतर के एफ-15 विमान और पायलट संयुक्त प्रशिक्षण के लिए आएंगे। कतर ने एलान किया है कि वह अमेरिका की धरती पर बेस नहीं बनाएगा बल्कि, इस सुविधा केंद्र के निर्माण का खर्च उठाएगा। हालांकि, ट्रंप के करीबी लोरा लूमा ने इस योजना को घृणित बताया और कतर पर इस्लामी आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया।
 

सिंधी नेता ने अफगान विरोधी साजिशों के लिए पाकिस्तान की निंदा की
 जेय सिंध मुत्तेहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफत ने कहा कि पाकिस्तानी पंजाबी सत्ता ने अपनी सैन्य मशीनरी के साथ लंबे समय से अफगान विरोधी गतिविधियों में शामिल है, लेकिन सिंधी राष्ट्र इन शत्रुतापूर्ण एजेंडों से पूरी तरह अलग है। शफी बुरफत ने सोशल मीडिया पर अफगान लोगों के साथ अटूट एकजुटता दिखाई। उन्होंने अफगान शरणार्थियों को सम्मान और करुणा के साथ विदाई देने को सिंधी राष्ट्र की नैतिक जिम्मेदारी बताया। बुरफत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सिंधी लोग अफगानिस्तान को अस्थिर करने के लिए पंजाबी राजनीतिक या सैन्य साजिशों का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सिंधी राष्ट्र की अपनी आकांक्षाएं हैं और वे अफगानिस्तान के साथ स्वतंत्र और मैत्रीपूर्ण संबंधों की कल्पना करते हैं। बुरफत ने सिंधुदेश की राजनीतिक आंदोलन के लिए अफगान सरकार से समर्थन मांगा है।
 

काजीरंगा की निदेशक सोनाली घोष को मिला आईयूसीएन केंटन मिलर पुरस्कार
 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर डॉ. सोनाली घोष को राष्ट्रीय उद्यानों और संरक्षित क्षेत्रों की दीर्घकालिक टिकाऊपन के साथ नवाचार के लिए अबू धाबी में प्रतिष्ठित डब्ल्यूसीपीए-केंटन मिलर पुरस्कार मिला है। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें आईयूसीएन वर्ल्ड कंजर्वेशन कांग्रेस में यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. घोष का काम असम के संरक्षित पारिस्थितिकी तंत्रों के टिकाऊ प्रबंधन, स्थानीय समुदायों को शामिल करने और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन मॉडल को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भी आईयूसीएन सम्मेलन में भाग लिया और वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को पुन: पुष्टि की।


 

अमेरिका आने-जाने के लिए रूसी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने पर रोक, चीन ने की निंदा
चीन ने अमेरिका के उस प्रस्ताव की आलोचना की है जिसमें चीनी एयरलाइनों को अमेरिका आने-जाने के लिए रूसी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने पर रोक लगाई गई है। चीन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय यात्रा और लोगों के बीच आवाजाही को नुकसान पहुंचेगा। अमेरिका के इस कदम पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, चीनी एयरलाइनों को अमेरिका आने-जाने वाली उड़ानों में रूस के ऊपर से उड़ान भरने से रोकने से यात्रा और लोगों के बीच आदान-प्रदान में बाधा उत्पन्न होगी। मंत्रालय ने कहा, दुनिया भर के अन्य देशों और यात्रियों को दंडित करने के बजाय, शायद अब समय आ गया है कि अमेरिका अपनी नीति और अमेरिकी व्यवसायों पर पड़ने वाले प्रभाव पर गंभीरता से विचार करे। उसका इशारा दूसरे देशों के खिलाफ अमेरिकी टैरिफ की तरफ भी था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने यह कदम चीन को मिलने वाले अनुचित लाभ को देखते हुए उठाया है।  

तीन कलर के कूटनीतिज्ञ कार दुर्घटना में मरे
मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर शार्म एल-शेख जा रहे तीन कतर के कूटनीतिज्ञ शनिवार को कार दुर्घटना में मारे गए। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में दो अन्य कूटनीतिज्ञ घायल हुए जब उनकी गाड़ी शार्म एल-शेख से लगभग 50 किलोमीटर दूर पलट गई।

ये कूटनीतिज्ञ कतर के प्रोटोकॉल टीम के सदस्य थे और वे गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का जश्न मनाने के लिए होने वाली उच्चस्तरीय शिखर बैठक में शामिल होने के लिए शहर जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मीडिया को जानकारी देने की अनुमति नहीं होने के कारण अपना नाम गोपनीय रखा।

दक्षिण चीन सागर विवाद, चीनी जहाज ने फिलीपींस के जहाज को मारी टक्कर

दक्षिण चीन सागर विवाद के एक बार फिर गर्माने की आशंका पैदा हो गई है। दरअसल रविवार को चीनी तटरक्षक बल के एक जहाज ने फिलीपींस के तटरक्षक जहाज को टक्कर मार दी। पहले चीनी तटरक्षक बल के जवानों ने फिलीपींस के जहाज पर पानी की बौछार की और फिर टक्कर मार दी। इस टक्कर में फिलीपींस का जहाज क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दोनों देशों में विवाद बढ़ सकता है। घटना उस समय हुई, जब फिलीपींस के मछुआरों की नौकाओं पर नजर रखने वाला एक जहाज फिलीपींस के एक द्वीप के पास लंगर डाले खड़ा था। तभी चीनी जहाज ने उसे टक्कर मार दी। 

दरअसल चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है। वहीं फिलीपींस समेत कई अन्य देश भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। यही विवाद की वजह है। चीन द्वारा फिलीपींस के जहाजों पर पहले भी पानी की बौछार से हमला किया गया है, लेकिन जहाज को टक्कर मारने की घटना नई है। गनीमत है कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलीपींस तटरक्षक बल के कमांडर ने एक बयान में कहा कि इस तरह की आक्रामकता से डरकर फिलीपींस किसी भी विदेशी शक्ति को अपनी एक इंच भी जमीन नहीं देगा।  

कैमरून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

अफ्रीकी देश कैमरून में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में अफ्रीका के सबसे उम्रदराज नेता अपने शासन को 7 साल और बढ़ाने की उम्मीद में हैं। मध्य अफ़्रीकी देश के 31,000 से ज़्यादा मतदान केंद्रों पर लगभग 80 लाख मतदाता, जिनमें 34,000 से ज़्यादा विदेशी मतदाता शामिल हैं, मतदान कर रहे हैं। 2024 में कैमरून की जनसंख्या 2.9 करोड़ से ज्यादा रही और कई उप-सहारा अफ़्रीकी देशों की तरह, इसकी आबादी में भी ज्यादातर युवा हैं। मतदान शाम 6 बजे बंद होने की उम्मीद है, और नतीजे 26 अक्टूबर तक आने की उम्मीद है।

पश्चिम एशिया शांति शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कीर्तिवर्धन सिंह

ट्रम्प-सीसी के पश्चिम एशिया शांति शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह करेंगे।

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद दिल्ली पहुंचीं, व्यापार और सुरक्षा सहयोग पर होगी बातचीत
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार को दिल्ली पहुंच गईं। मई में विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारतीय यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान वह भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग के साथ-साथ व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा विषय पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही, आनंद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगी, ताकि दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत की जा सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति बनाए रखने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और जन-जन के बीच साझेदारी को मजबूत करने में मदद करेगा। नई दिल्ली आनंद का तीन देशों के दौरे का पहला पड़ाव है। इसके बाद वह चीन और सिंगापुर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed