फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe Africa US UK UN West Asia Georgia Gnana Politics Crime and Global events

World: ब्रह्माण्ड निर्माण के समय की नन्हीं आकाशगंगा मिली; मलंकारा मेट्रोपोलिटन के प्रमुख सम्मानित

Fri, 13 Dec 2024 09:12 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Dec 2024 09:12 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe Africa US UK UN West Asia Georgia Gnana Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने एक नन्ही आकाशगंगा की खोज की है। यह ब्रह्मांड के निर्माण के समय से जुड़ी है। फायरफ्लाई स्पार्कल नामक आकाशगंगा चमकीले तारे के समूह की जगमगाते जुगनुओं जैसी दिखती है। नासा के मुताबिक, यह खोज विज्ञान को हमारी मिल्की वे के बचपन की झलक दिखाई देती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह आकाशगंगा अभी निर्माण की प्रक्रिया में है।  
विज्ञापन


 

रूसी सेनाएं यूक्रेन के प्रमुख पूर्वी शहर के करीब पहुंचीं, युद्ध तेज
यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि रूस के लगातार आक्रमण के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर पोक्रोवस्क के आसपास युद्ध ‘अत्यंत तेज’ हो गया है। विश्लेषकों का अनुमान है कि रूसी सेना अब शहर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोवस्क के आसपास सुरक्षा बलों पर हमले के 40 रूसी प्रयास विफल किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय फिल्म को मिला टीवी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार
भारतीय फिल्म ‘द कुंबाया स्टोरी’ ने लंदन में प्रतिष्ठित ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) में आयोजित ‘13वें टीवीई ग्लोबल सस्टैनबिलिटी फिल्म पुरस्कार’ (जीएसएफए) में ट्रॉफी अपने नाम की है। कुंबाया प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित फिल्म ने बीती रात आयोजित कार्यक्रम में ‘ट्रांसफॉर्मिंग सोसाइटी शॉर्ट फिल्म’ श्रेणी में यह पुरस्कार जीता है। टीवीई जीएसएफए की संस्थापक सुरीना नरूला ने विजेताओं को ‘फाउंडर्स अवार्ड’ प्रदान किया।
विज्ञापन

मलंकारा मेट्रोपॉलिटन के प्रमुख बेसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज III को रूस ने किया सम्मानित

12 दिसंबर को भारत स्थित रूसी दूतावास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी कैथोलिकोस और मलंकारा मेट्रोपॉलिटन के प्रमुख बेसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज III को रूस की सरकार की तरफ से ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान, भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने रूसी और मलंकारा सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्चों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ मॉस्को के मेट्रोपॉलिटन सेंट एलेक्सिस के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल और केरल के सेंट जॉर्ज अस्पताल के बीच सहयोग की शुरूआत जैसे मानवीय और परोपकारी प्रयासों के लिए कैथोलिकोस के प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के दिल्ली डायोसिस के मेट्रोपॉलिटन प्रमुख डॉ. योहानन मार डेमेट्रियोस ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed