World Updates: दो दिवसीय दौरे पर ढाका पहुंचे भूटान के पीएम, मोहम्मद यूनुस ने रेड कार्पेट बिछाकर किया स्वागत
इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी, लेकिन वकील एक और अपील दाखिल करने की तैयारी में हैं। फिलहाल बोल्सोनारो अगस्त से नजरबंद हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पाया था कि उन्होंने अदालत द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। अभी तक उन्हें तख्तापलट मामले की सज़ा भुगतनी शुरू नहीं करने दी गई है।
बांग्लादेश में भूकंप से 10 लोगों की मौत
शुक्रवार को ढाका और देश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त भूकंप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। इस भूकंप से इमारतों को नुकसान पहुंचा, कई जगहों पर आग लग गई और लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से चार की मौत राजधानी ढाका में, पांच की मौत नरसिंगडी में हुई, जो भूकंप का सेंटर था, और एक की मौत सबअर्बन नदी बंदरगाह शहर नारायणगंज में हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अकेले राजधानी गाज़ीपुर के बाहरी इलाके में बसे इंडस्ट्रियल शहर में अलग-अलग यूनिट्स में कम से कम 100 मजदूर घायल हो गए, क्योंकि वे भूकंप के दौरान इमारतों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस कमेटी ने कहा, वह अपना 2026 का बजट 17% घटाकर 1.8 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 2.23 अरब डॉलर) करने जा रही है। इससे करीब 2,900 नौकरियां खत्म होंगी। कमेटी ने कहा, उसे अपना बजट इसलिए घटाना पड़ रहा है क्योंकि उसे मिलने वाली वित्तीय मदद में अप्रत्याशित कमी आ रही है। कमेटी ने कहा, दानकर्ता देश अपना सारा ध्यान रक्षा खर्च बढ़ाने में लगा रहे हैं। ऐसे में मानवतावादी संस्थाओं को तमाम संघर्षों और विस्थापन से प्रभावित लोगों की मदद से पीछे हटने का फैसला लेना पड़ रहा है।
कलाकार फ्रिदा कहलो की पेंटिंग 485 करोड़ में बिकी
ब्रिटेन ने वीजा फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए अपने जागरूकता अभियान को भारत के तमिलनाडु तक बढ़ाया है। पंजाब में सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब तमिलनाडु में भी विशेष जागरूकता अभियान चलेगा और तमिल भाषा में वाट्सएप, चैटबॉट के जरिये लोग नकली वीजा और धोखेेबाज एजेंटों की पहचान कर सकेंगे। यह कदम अवैध प्रवासन पर लगाम लगाने और यात्रियों को सुरक्षित रखने की दिशा में भारत-ब्रिटेन सहयोग मजबूत करता है।
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की सूचना पर वांछित रूसी हैकर को बैंकॉक से गिरफ्तार किया है। अमेरिका और यूरोपीय एजेंसियों पर साइबर हमले के आरोपी को फुकेट द्वीप से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय संदिग्ध 30 अक्तूबर को फुकेट एयरपोर्ट से थाईलैंड आया था और एक होटल में ठहरा था। थाई पुलिस के अनुसार, संदिग्ध को औपचारिक तौर पर हिरासत में लेकर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दो दिवसीय दौरे पर ढाका पहुंचे भूटान के पीएम, मोहम्मद यूनुस ने रेड कार्पेट बिछाकर किया स्वागत
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने तेजस क्रैश में पायलट की मौत पर जताई संवेदना
दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश में मारे गए भारतीय पायलट की मृत्यु पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संवेदना जताई है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पड़ोसी देश (भारत) के साथ प्रतिद्वंद्विता केवल आसमान तक ही सीमित है।भारतीय वायु सेना का तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की मौत हो गई।
आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम पूरे देश की ओर से भारतीय वायुसेना और दुबई एयर शो 2025 में दुर्घटनाग्रस्त हुए एचएएल एलसीए तेजस के पायलट के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।" पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम, पाकिस्तान और सहयोगी देशों की समितियों के रक्षा विश्लेषकों की एक एजेंसी है जो अपने एक्स अकाउंट पर फोरम के विवरण के अनुसार सामरिक और सैन्य जानकारी प्रदान करती है।