फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Latest News In hindi New york Mayor Announced Holiday for diwali Read All news

New York Diwali Holiday: अब न्यूयॉर्क के स्कूलों में भी होगी दिवाली की छुट्टी, मेयर एरिक एडम्स ने दी बधाई

Tue, 27 Jun 2023 07:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 07:27 AM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के अवसर पर दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान पर विरोध जताने के लिए पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख को सोमवार को तलब किया।

विज्ञापन
World Latest News In hindi New york Mayor Announced Holiday for diwali Read All news
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की संस्कृति को महत्व देते हुए यहां के प्रशासन ने दिवाली को स्कूलों के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर दिया है। शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर में दक्षिण एशियाई और भारतीय कैरेबियन समुदाय की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि इस वर्ष दिवाली रविवार को पड़ रही है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स ने सोमवार को छुट्टी के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। एरिक ने कहा कि रोशनी के त्योहार दिवाली पर अब से न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में छुट्टी दी जाएगी। दिवाली पर छुट्टी के फैसले के लिए विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार सहित समुदाय के अन्य नेताओं ने मेरी मदद की। हालांकि, यह बोलना थोड़ा जल्दी होगा लेकिन फिर भी शुभ दिवाली। 
विज्ञापन


विधायक ने भी दी बधाई
एडम ने आगे कहा कि अब अवांछित महसूस करने की आवश्यकता नहीं है। आप इस शहर का हिस्सा हैं। आपको बाहरी व्यक्ति नहीं माना जाएगा। न्यूयॉर्क सभी के लिए है। आप कहां से आए हैं, हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। न्यूयॉर्क विधानसभा के सदस्य जेनिफर राजकुमार ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेयर के साथ नए कानून के लिए लड़ना मेरे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के नहीं हुए अब तक हस्ताक्षर
हालांकि, अब तक विधयेक पर राज्यपाल कैथी होचुल के हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। लेकिन मेयर का कहना है कि वह आश्वस्त है कि राज्यपाल विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे। दिवाली की छुट्टी कैलेंडर पर ब्रुकलिन-क्वींस डे का स्थान लेगी। विदेशी मीडिया के अनुसार, न्यूयॉर्क के स्कूलों में 2015 से ही ईद-उल-फितर और ईद अल-अधा की छुट्टियां दी जा रही है।

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख तलब
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के अवसर पर दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान पर विरोध जताने के लिए पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख को सोमवार को तलब किया। इस संयुक्त बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए न करने दे। यह संयुक्त बयान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात के बाद जारी किया गया था।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख के सामने यह बात जोर देकर रखी गई है कि अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से परहेज करना चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित एजेंडे को बढ़ावा देते हों। इस बात पर भी जोर दिया गया कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान और अमेरिका का सहयोग आगे बढ़ रहा है और दोनों देशों के संबंध और मजबूत होने के लिए विश्वास भरा माहौल बनाना जरूरी है। अमेरिकी दूतावास ने इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।



टेक कंपनियों पर अरबों डॉलर के जुर्माने की तैयारी में ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई कानूनों के तहत दुष्प्रचार से निपटने में विफल रहने पर टेक दिग्गजों को अरबों डॉलर के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई निगरानी संस्था ऑस्ट्रेलियन कम्युनिकेशन एंड मीडिया अथॉरिटी (एसीएमए) ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत फेसबुक, गूगल, ट्विटर, टिकटॉक और पॉडकास्टिंग सेवाओं मुहैया कराने वाले प्लेटफार्मों को ऑस्ट्रेलियाई नियमों के उल्लंघन पर उनके वार्षिक वैश्विक कारोबार के 5% तक जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। यह जुर्माना यह दुनिया में सबसे ज्यादा होगा। इसके साथ ही एसीएमए ने कहा कि जल्द ही अल्पविनियमित क्षेत्रों में अनिवार्य मानक लाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed