{"_id":"5ecd17ba96c32513976ebc4b","slug":"world-health-organization-says-that-second-wave-of-coronavirus-will-be-more-deadly-and-asked-countries-to-be-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक
Tue, 26 May 2020 06:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : पीटीआई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उन देशों के लिए चेतावनी जारी की है जहां फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। संगठन ने कहा कि जहां अभी मामले घट रहे हैं वहां इनमें अचानक बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। इसलिए विभिन्न देश केवल इंतजार न करें बल्कि महामारी से निपटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के आपातकाल प्रमुख डॉ. माइक रेयान ने कहा है कि दुनिया अभी कोविड-19 संक्रमण की पहली लहर की चपेट में है। उन्होंने कहा कि महामारी लहरों के रूप में आती है, मतलब जिन देशों में संक्रमण के मामले घटे हैं वहां इसी साल इस महामारी की दूसरी लहर आ सकती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी से काफी तेज हो सकती है।
विज्ञापन
डॉ. रेयान ने कहा कि महामारी दोबारा उभर सकती है। सिर्फ ये मानकर काम नहीं चल सकता कि आंकड़ों में कमी आ रही है और संकट कम हो रहा है। इसका दूसरा दौर आने की भी आशंका है। उन्होंने यूरोपीय देशों और अमेरिका को चेताते हुए कहा, लगातार जांच के साथ बचाव की रणनीति बनाते रहने की जरूरत है, ताकि दूसरे दौर पर पहुंचने से खुद को रोक सकें।
विज्ञापन