फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Energy Outlook 2022: International Energy Agency said- 'Global emissions will peak in 2025'

World Energy Outlook: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने किया आगाह, कहा- '2025 तक चरम पर होगा वैश्विक उत्सर्जन'

Thu, 27 Oct 2022 11:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Oct 2022 11:32 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में वैश्विक ऊर्जा उत्सर्जन चरम पर होगा और 2030 तक 15 प्रतिशत गिरकर 31.5 Gt तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जीवाश्म ईंधन की मांग आने समय में चरम पर होगी।

विज्ञापन
World Energy Outlook 2022: International Energy Agency  said- 'Global emissions will peak in 2025'
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने भविष्य में आने वाले खतरे को लेकर आगाह किया है। एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में वैश्विक ऊर्जा उत्सर्जन चरम पर होगा। दरअसल, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की ओर से वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2022 रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक उत्सर्जन 2025 में चरम पर होगा।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट नवीनतम ऊर्जा डेटा और बाजारीय गतिविधियों पर केंद्रित है। इस वर्ष के वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक (WEO) में ऊर्जा संकट, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, बाजारों पर सरकार की प्रतिक्रिया जैसे संभावित जोखिमों को ध्यान में रखा गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में वैश्विक ऊर्जा उत्सर्जन चरम पर होगा और 2030 तक 15 प्रतिशत गिरकर 31.5 Gt तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जीवाश्म ईंधन की मांग आने समय में चरम पर होगी। इसके अलावा आने वाले कुछ सालों में कोयले, प्राकृतक गैस और पेट्रोल की मांग भी 2030 तक अपने उच्च शिखर पर पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध के पड़ रहे दूरगामी परिणाम
वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के दूरगामी प्रभाव पड़ रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं गड़बड़ा रही हैं। ऐसे में सरकारों को अपनी-अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा को भी बढ़ावा देने के तरीकों पर व्यापक बहस करनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक वैश्विक संकट है, लेकिन यूरोप इससे खासा प्रभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed