फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank report Debt to Pakistan difficult included in the world 10 biggest borrowers

विश्व बैंक की रिपोर्ट : पाक को कर्ज मुश्किल, दुनिया के 10 बड़े कर्जदारों में शामिल

Thu, 14 Oct 2021 01:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Oct 2021 01:04 AM IST
सार

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पर जितना कर्ज है उसमें इमरान सरकार का योगदान 40 फीसदी है। इस हालात में उसे दुनिया से कर्ज मिलना मुश्किल हो सकता है। पाकिस्तान कोविड-19 महामारी के बाद ऋण सेवा निलंबन पहल (डीएसएसआई) का पात्र बन गया है।

विज्ञापन
World Bank report Debt to Pakistan difficult included in the world 10 biggest borrowers
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान उन शीर्ष 10 कर्जदार देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास सबसे ज्यादा बाहरी कर्ज है। रिपोर्ट के मुताबिक वह कोविड-19 महामारी के बाद ऋण सेवा निलंबन पहल (डीएसएसआई) का पात्र बन गया है। इस वजह से उसे अब विदेशी कर्ज हासिल करने में मुश्किलें आ सकती हैं।

विज्ञापन


विश्व बैंक द्वारा जारी 2022 में अंतरराष्ट्रीय ऋण सांख्यिकी का हवाला देते हुए, पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बड़े कर्जदारों समेत डीएसएसआई की जद में आने वाले देशों को प्राप्त कर्ज की दर में व्यापक अंतर रहा है। डीएसएसआई के मुताबिक, दुनिया के 10 बड़े उधारकर्ताओं में अंगोला, बांग्लादेश, इथियोपिया, घाना, केन्या, मंगोलिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, और जांबिया शामिल हैं।
विज्ञापन


इनका संयुक्त विदेशी ऋण 2020 के अंत में 509 अरब डॉलर था, जो 2019 के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। यह डीएसएसआई के दायरे में आने वाले सभी देशों के कुल विदेशी कर्ज का 59 फीसदी रहा है। जबकि हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पर जितना कर्ज है उसमें इमरान सरकार का योगदान महज 40 फीसदी है। इन हालात में उसे दुनिया से कर्ज मिलना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज मिलने में और भी कई मुश्किलें
विश्व बैंक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए विदेशी ऋण शेयरों में 8 फीसदी की वृद्धि, वाणिज्यिक बैंकों से भुगतान रुकने और नई क्रेडिट लाइन का समर्थन करती है। इसके अलावा पाक में अन्य निजी लेनदारों से शुद्ध प्रवाह भी 2020 में 15 फीसदी बढ़कर 14 अरब डॉलर हो गया। जबकि एफडीआई प्रवाह मामूली रूप से 1.9 अरब डॉलर तक गिर गया। ऐसे में पाक को नया कर्ज मिलना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed