फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world 92 countries are dependent on India for corona vaccination corona virus pandemic

कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक : वैक्सीन के निर्यात पर लगी रोक, भारत पर निर्भर है दुनिया के 92 गरीब देश

Sun, 04 Apr 2021 03:29 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Apr 2021 03:29 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाई
  • टीकाकरण अभियान तेज करने से वैक्सीन के निर्यात पर लगी अस्थायी रोक
  • अस्थायी रोक से दुनिया के 92 गरीब देशों को वैक्सीन की आपूर्ति पर पड़ा असर

विज्ञापन
world 92 countries are dependent on India for corona vaccination corona virus pandemic
वैक्सीन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस का कहर चरम पर है, हर दिन सामने आने वाले आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण अभियान की रफ्तार को भी बढ़ा दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने अस्थायी तौर पर कुछ देशों के वैक्सीन निर्यात पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


भारत के इस फैसले से दुनिया के कई देश खफा हैं, उनका आरोप है कि इससे करीब 92 गरीब देशों के लिए वैक्सीन की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालांकि हकीकत कुछ और बयां करती है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिका-ब्रिटेन समेत जितने भी धनी देश हैं, उन्होंने पहले से ही वैक्सीन की बड़ी मात्रा पर नियंत्रण किया हुआ है। 
विज्ञापन


मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे धनी देशों को पहले ही वैक्सीन की आपूर्ति की जा चुकी है। बता दें कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में बनाई जा रही ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर धनी देशों का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ये वैक्सीन केवल भारत के लिए भी नहीं है लेकिन इसे दुनिया के 92 गरीब देशों के लिए बनाया जाना है। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है, जिसकी वजह से इसके निर्यात को कुछ समय के लिए रोक दिया है। 

बीते 24 घंटे में 93,000 से ज्यादा मामले आए सामने
बीते 24 घंटों में रविवार को रिकॉर्ड 93 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 500 से ज्यादा की जान चली गई है। एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की बात करें, तो इससे पहले पिछले साल, 19 सितंबर को 92,574 नए केस मिले थे।


सात लाख के करीब पहुंचे सक्रिय मामले 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 60,048 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,16,29,289 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed