{"_id":"642fd49bef3d5f9f4b06d9a7","slug":"women-start-own-enterprises-in-afghanistan-amid-restrictions-on-employment-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबानियों की सख्ती के बीच महिलाओं ने शुरू किया खुद का उद्यम, जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबानियों की सख्ती के बीच महिलाओं ने शुरू किया खुद का उद्यम, जानें
Fri, 07 Apr 2023 02:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:05 PM IST
सार
TOLO news की एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबानी सरकार ने महिलाओं के सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में महिलाओं के कामकाज पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। सख्त नियम के चलते बड़ी संख्या में महिलाओं की नौकरी चली गई। अब कई पूर्व महिला कर्मचारियों ने अपना खुद का उद्यम शुरू किया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में महिलाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अफगानिस्तान में जब से तालिबानी हुकूमत आई है, तब से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। पढ़ाई से लेकर रोजगार तक पर तालिबानी सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इस बीच, कुछ महिलाओं ने नौकरी खोने के बाद अपना खुद का उद्यम शुरू किया है।
TOLO news की एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबानी सरकार ने महिलाओं के सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में महिलाओं के कामकाज पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। सख्त नियम के चलते बड़ी संख्या में महिलाओं की नौकरी चली गई। अब कई पूर्व महिला कर्मचारियों ने अपना खुद का उद्यम शुरू किया है।
बड़ी संख्या में विदेश भाग चुकी हैं महिलाएं
अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत आने के बाद से बड़ी संख्या में महिलाएं देश छोड़कर विदेश भाग चुकी हैं। जो किसी कारण विदेश नहीं जा सकीं, अब उनके सामने कई तरह की परेशानियां हैं। TOLO news के अनुसार, अब कई महिलाएं अपना घर चलाने के लिए उद्यम शुरू कर रहीं हैं।
विज्ञापन
टोलो न्यूज ने सिमा नाम की एक महिला के बारे में बताया। सिमा एकेडमी ऑफ साइंसेज के लिए काम करती थीं। तालिबानी सरकार आने के बाद उनकी नौकरी चली गई। वह परिवार में कमाने वाली इकलौती थीं। इसलिए उन्होंने अब एक भरवां फ्लैटब्रेड बोलानिस का उत्पादन शुरू कर दिया है।
सिमा ने कहा कि उन्होंने अपने कारोबार में 10,000 एएफ का निवेश किया है। अफगान समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, 'जब इस्लामिक अमीरात ने सत्ता संभाली, तो मैंने अपनी नौकरी खो दी। मैंने रिश्तेदारों से कुछ पैसे उधार लिए और जीवन की कठिनाइयों का सामना करने और घर का किराया देने के लिए अपना छोटा व्यवसाय शुरू किया।'