फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates

Women's Day: सांसद से ब्यूटी क्वीन तक, इन महिलाओं ने यूक्रेन की रक्षा के लिए उठाए हथियार

Tue, 08 Mar 2022 06:48 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 08 Mar 2022 06:48 AM IST
सार

महिला दिवस के दिन यह जानना अहम है कि आखिर रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में शामिल कौन सी शक्तिशाली महिलाएं पूरे देश के लिए प्रेरणा बनी हैं। 

विज्ञापन
Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates
ऊपर से- यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का (बाएं), सांसद कीरा रुडिक (दाएं), नीचे से- सांसद लेसिया वेसिलेंको, सांसद ओलेक्जांद्रा और पूर्व मिस यूक्रेन अनस्तासिया लेना (बाएं से दाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेडे़ हुए अब दो हफ्ते बीतने वाले हैं। इस बीच उसे युद्ध में अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। विशेषज्ञों की मानें तो जिस यूक्रेनी सेना को रूस कमजोर समझ कर तीन से चार दिन में ही परास्त करने का सपना देख रहा था, वह अपने आम लोगों के मोर्चे पर उतरने की वजह से अब तक युद्ध में टिका है। यूक्रेन की सेना में महिलाओं की भागीदारी भी अहम साबित हो रही है। दरअसल, अब तक यूक्रेन की महिला सांसदों से लेकर ब्यूटी क्वीन तक रूसी सेना के खिलाफ मैदान में उतरने की बात कह चुकी हैं। ऐसे में महिला दिवस के दिन यह जानना अहम है कि आखिर यूक्रेन को शक्तिशाली बनाने वाली यह महिलाएं आखिर हैं कौन?
विज्ञापन


कौन हैं यूक्रेन की बाजीगर महिलाएं?

1. कीरा रुडिक

Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates
कीरा रुडिक - फोटो : Social Media
यूक्रेन की सांसद और देश की लोकप्रिय नेता कीरा रुडिक उन पहली महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने रूसी आक्रमण के खिलाफ हथियार उठाने और सैन्य बल बनाने की बात कही थी। इस यूक्रेनी सांसद ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो डालते हुए कहा था कि उन्हें कलाशनिकोव बंदूकें मिली हैं और अगर रूसी सेना कीव में घुसती है तो वे देश को बचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने साथियों को भी बंदूक पहुंचाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. लेसिया वेसिलेंको

Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates
यूक्रेन की सांसद लेसिया वेसिलेंको - फोटो : Social Media
यूक्रेन के लिए हथियार उठाने वाली दूसरी सांसद का नाम है लेसिया वेसिलेंको, जो रूस को जवाबी कार्रवाई तक की धमकी दे चुकी हैं। तीन बच्चों की मां लेसिया का कहना है कि जब दुश्मन उनके देश पर हमला कर रहा है तो यह यूक्रेन की हर महिला की जिम्मेदारी है कि वह बंदूक उठाए और अपने परिवारों को हमले से बचाए। क्योंकि जिंदगी का एक ही नियम है- अगर आप पर हमला हुआ है तो आप बंदूक चलाने में देर न करें। 
विज्ञापन

3. ओलेक्सांद्रा उस्तिनोवा 

Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates
यूक्रेन की सांसद ओलेक्सांद्रा उस्तिनोवा - फोटो : Social Media
यूक्रेनी सांसद ओलेक्सांद्रा उस्तिनोवा उन नेताओं में शामिल हैं, जो लगातार यूक्रेन की सेना में ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का पक्ष लेती रही हैं। उस्तिनोवा उन बड़े नामों में रही हैं, जिन्होंने यूक्रेन की सुरक्षा के लिए रूसी सेना के खिलाफ हजारों महिलाओं की भर्ती में मदद की। मौजूदा समय में 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को सेना में शामिल होने की इजाजत है और वे युद्ध में रूस का मुकाबला करने के लिए भी तैयार हैं। 

4. ओलेना जेलेंस्का

Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates
राष्ट्रपति जेलेंसकी की ताकत हैं पत्नी ओलेना - फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का इस वक्त दुनियाभर में महिला शक्ति का पर्याय बनी हैं। मुश्किल वक्त में अपने पति को सपोर्ट करने से लेकर देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने तक, ओलेना लगातार सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से संपर्क में बनी हुई हैं। जेलेंस्का Kvartal 95 के फाउंडर्स में से एक हैं, जो यूक्रेन में एंटरटेनमेंट टीवी कंटेंट का बड़ा प्रोवाइडर है। जेलेंस्की ही इसमें जेलेंस्का को स्क्रिप्टराइट के तौर पर लेकर आए थे। जेलेंस्का ने एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है, जिसमें लोगों को यूक्रेन-रूस से जुड़े वेरिफाइड जवाब मिल रहे हैं।

5. अनस्तासिया लेना

Women's Day Special Amid Russia Ukraine War know about the ladies who are inspiring Ukrainian Women to join forces news and updates
अनास्तासिया लेना - फोटो : Social Media
कुछ ही दिन पहले मिस यूक्रेन रह चुकीं अनास्तासिया लेना ने भी एलान किया था कि वे रूसी आक्रमणकारियों के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बंदूक पकड़े फोटोज पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने लिखा था- "कब्जे की नियत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसेगा, मारा जाएगा।" साथ ही अनास्तासिया ने पोस्ट के साथ हैशटैग #standwithukraine #handsoffukraine भी लिखा है।" अनस्तासिया के इस पोस्ट को यूक्रेन के हजारों लोगों ने पसंद किया था, जिसे लेकर बाद में उन्होंने धन्यवाद देते हुए लिखा, "मैं अपने देश के लिए सभी ध्यान और समर्थन की सराहना करती हूं, यूक्रेन में सभी लोग हम रूसी आक्रमण के खिलाफ हर दिन लड़ेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed