{"_id":"5c60b5f2bdec2211ac1af1c0","slug":"women-are-more-at-risk-of-drug-addiction-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को नशे की लत लगने का खतरा अधिक: स्टडी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महिलाओं को नशे की लत लगने का खतरा अधिक: स्टडी
Mon, 11 Feb 2019 05:08 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महिलाओं में पुरुषों की तुलना में नशे की लत लगने का खतरा अधिक होता है। इसके लिए उनका हार्मोन से जुड़ा चक्र जिम्मेदार होता है। यह बात एक स्टडी में सामने आई है। अमेरिकी के वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, यह स्टडी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वास्तव में महिलाओं के हार्मोंन चक्र और उनमें लत को लेकर को स्टडी नहीं की गई है। इसमें इस बात को चिह्नित किया गया है कि महिलाएं जनसंख्या के उस हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं जिनके नशे का आदि होने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
अभी तक नशे की लत के संबंध में मुख्य रूप से पुरुषों पर ध्यान केंद्रित किया जाता रहा है। यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर एरिन कैलीपरी ने कहा, ‘महिलाओं के नशे का आदि होने की प्रक्रिया पुरुषों की तुलना में सैद्धांतिक रूप से अलग है।’ उन्होंने कहा, ‘इसे समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले समय में इलाज की दिशा में यह पहला कदम है जो कि वास्तव में प्रभावी है।’ यह स्टडी न्यूरोसाइकोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन