फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Women Accuse Miss Universe Indonesia of Sexual Harassment

Indonesia: मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया की प्रतियोगियों का आयोजकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- कपड़े उतरवाए

Wed, 09 Aug 2023 12:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंडोनेशिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंडोनेशिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं युवतियों ने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने 20 से अधिक लोगों के सामने एक कमरे में शारीरिक जांच के लिए अंडरवियर उतारने के लिए कहा। 
 

विज्ञापन
Women Accuse Miss Universe Indonesia of Sexual Harassment
मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया प्रतियोगिता के दौरान शर्मसार करने वाली घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया प्रतियोगिता में भाग ले रहीं छह युवतियों ने आयोजकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। युवतियों ने आरोप लगाया है कि प्रतियोगिता के दौरान जांच के नाम पर आयोजकों ने उनके कपड़े उतरवाए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की तेजी से जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


पुरुषों के सामने कराया नग्न

बता दें, मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक राजधानी जकार्ता में किया गया था। इसमें भाग लेने वालीं छह युवतियों ने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने उनमें से पांच को 20 से अधिक लोगों के सामने एक कमरे में शारीरिक जांच के लिए अंडरवियर उतारने के लिए कहा और फोटो लिए गए। इस दौरान कमरे में पुरुष भी मौजूद थे। 

विज्ञापन

प्रतियोगिता के नाम पर यौन उत्पीड़न
शिकायत करने वाली लड़कियों की वकील मेलिसा एंगग्रेनी ने कहा कि आयोजकों ने युवतियों से जोर देकर कहा था कि जांच करनी होगी कि उनके शरीर पर कोई निशान तो नहीं हैं। एंगग्रेनी ने कहा कि प्रतियोगिता के नाम पर कपड़े उतारकर जांच की गई, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसे पैर खोलकर पोज देने समेत कई तरह से पोज देने के लिए कहा गया था। उसने यह भी कहा है कि ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें घूरा जा रहा है। उस समय वह बेहद असहज महसूस कर रही थी।

कंपनी ने नहीं दिया कोई बयान
इस मामले में फिलहाल मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया प्रतियोगिता आयोजित करने वाली कंपनी पीटी कैपेला स्वास्तिका कर्या और कंपनी के संस्थापक पॉपी कैपेला की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता ट्रूनोयुडो विस्नु एंडिको का कहना है कि सोमवार को मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया में शामिल रहीं 6 लड़कियों की ओर से को एक शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में कई धार्मिक संगठन मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को लेकर आपत्ति जताते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed