{"_id":"63188af621d2db09970c9f40","slug":"woman-sends-funny-replies-to-global-leaders-who-mistakenly-tagged-her-as-uk-pm-liz-truss","type":"story","status":"publish","title_hn":"Social Media: लिज ट्रस समझकर किसी और महिला को स्वीडिश पीएम ने भेज दीं शुभकामनाएं, मिला मजेदार जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Social Media: लिज ट्रस समझकर किसी और महिला को स्वीडिश पीएम ने भेज दीं शुभकामनाएं, मिला मजेदार जवाब
Wed, 07 Sep 2022 06:00 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 07 Sep 2022 06:00 PM IST
सार
यह पहली बार नहीं है जब गलत ट्विटर पहचान के मामले में किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का नाम शामिल रहा हो। 2017 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तत्कालीन पीएम थेरेसा मे को ऐसा ही ट्वीट कर दिया था।
विज्ञापन
Liz Trussell
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिज ट्रस को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के तुरंत बाद राजनेताओं और वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। नेताओं ने @LizTruss हैंडल को टैग करके यूके की प्रधानमंत्री को अपनी प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाएं भेजीं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस महिला को इन्होंने शुभकामना भेजते हुए टैग किया वह लिज ट्रस नहीं बल्कि लिज ट्रससेल नाम की एक महिला है। ट्विटर यूजर्स के लिए ये मौका जैसे खास लम्हा लेकर आया जिसका उन्होंने जमकर आनंद उठाया और मजेदार कमेंट्स किए।
विज्ञापन
स्वीडिश प्रधानमंत्री ने गलत महिला को किया टैग
स्वीडिश प्रधानमंत्री ने @trussliz को टैग करके यूके की नई प्रधानमंत्री को बधाई दी। इस महिला ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई। उसने लिखा- "जल्द ही एक यात्रा करना चाहती हूं! मीटबॉल्स तैयार रखें”। इसी तरह जब ब्रिटिश सांसद कैरोलिन लुकास ने लिज की तुलना बोरिस जॉनसन से करते हुए उनके चुनाव को नाउम्मीदी करार दिया तो इसमें भी इस महिला ने मजेदार जवाब दिया। बता दें कि राजकोष के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को हराकर लिज ट्रस को सोमवार को ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी का प्रमुख चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप ने टेरेसा मे की जगह किसी और महिला को किया था ट्वीट
ट्रसेल आम लोगों की लंबी कतार में नया नाम हैं जिन्हें उनके नाम और विशेष रूप से सोशल मीडिया यूजर नामों के कारण हाई-प्रोफाइल व्यक्ति समझ लिया गया। विशेष रूप से यह पहली बार नहीं है जब गलत ट्विटर पहचान के मामले में किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का नाम शामिल रहा हो। 2017 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तत्कालीन पीएम थेरेसा मे को एक ट्वीट में टैग करना था, लेकिन इसके बजाय उन्होंने @theresamay, 40 साल की एक ब्रिटिश महिला को टैग कर दिया जिसके मुश्किल से 6 ट्विटर फॉलोअर थे।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को यूनाइटेड किंगडम का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। ट्रस स्कॉटलैंड में रानी द्वारा नियुक्त होने वाली पहले प्रधानमंत्री बनीं, न कि बकिंघम पैलेस में, जैसा कि परंपरा रही है। महारानी से मुलाकात के बाद नई प्रधानमंत्री लंदन लौटेंगी और डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के बाहर बात करेंगी। सैंतालीस वर्षीय लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। ट्रस ने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए ऋषि सुनक को हराया। उन्हें 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले।