{"_id":"5cff8a72bdec2207917938ee","slug":"windrush-scandal-hundreds-of-indians-were-kept-away-from-the-british-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडरश घोटाला : सैकड़ों भारतीयों को ब्रिटिश नागरिकता से रखा गया था वंचित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विंडरश घोटाला : सैकड़ों भारतीयों को ब्रिटिश नागरिकता से रखा गया था वंचित
Tue, 11 Jun 2019 04:33 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद (फाइल फोटो)
ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने विंडरश घोटाले को लेकर व्यक्तिगत रूप से एक बार फिर माफी मांगी है। विंडरश घोटाला प्रवासियों को गलत तरीके से ब्रिटिश नागरिकता न देने से संबंधित है। हाल ही में खुलासा हुआ था कि सैकड़ों भारतीय नागरिक भी इस घोटाले के शिकार हुए थे।
विज्ञापन
विंडरश पीढ़ी ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश के ऐसे नागरिकों से संबंधित है जो साल 1973 से पहले आए थे, जब राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों के ब्रिटेन में रहने और काम करने के अधिकार समाप्त कर दिए गए थे। इनमें से अधिकतर जमैका या कैरेबियाई मूल के थे जो विंडरश नामक जहाज से पहुंचे थे।
विज्ञापन
जाविद द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में गलत तरीके से राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों को नागरिकता का अधिकार न देने में कुल 737 भारतीयों ने अपनी स्थिति की पुष्टि की है। इनमें 559 लोग साल 1973 से पहले ब्रिटेन पहुंचे थे, जब आव्रजन के नियम बदल गए थे। अन्य या तो बाद में आए या तथाकथित विंडरश पीढ़ी के परिवार से थे।
विज्ञापन
साजिद जाविद ने कहा, ‘इस समीक्षा के माध्यम से जिन लोगों की पहचान हुई है उनसे मैं निजी तौर पर माफी मांगता हूं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें सहयोग मिले और मुआवजा योजना में उन्हें शामिल किया जाए।’