फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will America impose travel ban on pakistan? Preparations to curb illegal immigration, 41 countries on radar

US: पाकिस्तान की फिर किरकिरी; अमेरिका लगाएगा यात्रा प्रतिबंध? अवैध आव्रजन पर अंकुश की तैयारी, रडार पर 41 देश

Sat, 15 Mar 2025 01:04 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sat, 15 Mar 2025 01:04 PM IST
सार

पाकिस्तानी राजदूत के प्रवेश से इन्कार करने के बाद एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान की किरकिरी करने की तैयारी की है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है अमेरिका अब पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगा सकता है।

विज्ञापन
Will America impose travel ban on pakistan? Preparations to curb illegal immigration, 41 countries on radar
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तानी राजदूत के प्रवेश से इन्कार करने के बाद एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान की किरकिरी करने की तैयारी की है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है अमेरिका पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगा सकता है। अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान समेत 41 देशों पर अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध ट्रंप के पिछले कार्यकाल में सात मुस्लिम देशों के यात्रियों पर लगाए प्रतिबंधों से कहीं अधिक सख्त होंगे।  रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान समेत 26 देशों के लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इसमें तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, भूटान और वानुअतु भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा अफगानिस्तान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन समेत 10 देशों को लाल सूची में रखा गया है। यहां के नागरिकों का वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा। जबकि पांच देश इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान  पर पर्यटक, छात्र और अप्रवासी वीजा को लेकर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि इसमें कुछ शर्तें शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'तब मैं थोड़ा व्यंग्यात्मक था', रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में सुलझाने वाले बयान पर ट्रंप ने दी सफाई


पाकिस्तानी राजदूत वैगन को अमेरिका में नहीं मिला था प्रवेश
हाल ही में अमेरिका ने तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत केके वैगन को अपने देश में प्रवेश देने से इन्कार कर दिया था। उन्हें लॉस एंजिलिस से निर्वासित कर दिया गया था। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने वैगन को विवादास्पद वीजा संदर्भों के लिए चिह्नित किया। इसके कारण उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें:  उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा बयान, अमेरिका की अप्रवासन नीति को लेकर छिड़ी बहस

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने खारिज की प्रतिबंध की बात
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यात्रा प्रतिबंध की खबरों को अटकलबाजी बताकर खारिज कर दिया है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसे प्रतिबंधों का कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह सब अटकलें हैं और इसलिए इस पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed