{"_id":"60a269da801b99585301a4cb","slug":"wildfire-near-los-angeles-grows-suspect-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉस एंजिलिस: 1325 एकड़ में फैल गई जंगल में लगी आग, दो लोगों से पूछताछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉस एंजिलिस: 1325 एकड़ में फैल गई जंगल में लगी आग, दो लोगों से पूछताछ
Mon, 17 May 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 17 May 2021 06:34 PM IST
सार
लॉस एंजिलिस के अग्निशमन विभाग ने बताया कि टोपांग स्टेट पार्क के पास लगी आग के कारण संदेहास्पद हैं और उनकी जांच जारी है। विभाग ने बताया कि दिन की शुरुआत में ठंडे, नम मौसम से दमकलकर्मियों को राहत मिली थी, लेकिन दोपहर में आग फिर तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस के पास जंगल में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जंगल में लगी आग ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। इसके बाद वहां से हजारों स्थानीय निवासियों को निकालने का आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी वहां से कभी भी निकलने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार यह आग करीब 1325 एकड़ इलाके में फैल गई है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट स्टेवार्ट ने एक बयान में बताया कि जांचकर्ताओं ने अग्निशमन विभाग और लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक व्यक्ति को मामले में हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद जांचकर्ताओं ने रविवार शाम एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सांटा मोनिका माउंटेन्स में शुक्रवार देर रात को लगी आग में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग के फैलने के बाद टोपंगा घाटी क्षेत्र के हजारों लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया। रविवार शाम तक, आग ने 5.4 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली झाड़ियों और पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन