{"_id":"68479cb7c8f13f0cc5075b3d","slug":"why-us-los-angeles-burning-over-immigration-issue-know-how-is-starts-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: क्यों जल रहा अमेरिका का लॉस एंजेलिस? ट्रंप ने उतारे कमांडो, जानिए कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: क्यों जल रहा अमेरिका का लॉस एंजेलिस? ट्रंप ने उतारे कमांडो, जानिए कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
Tue, 10 Jun 2025 08:35 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:35 AM IST
सार
अप्रवासन विभाग ने शुक्रवार को 44 लोगों को हिरासत में लिया और एक हफ्ते में लॉस एंजेलिस में कुल 118 अप्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और हिंसा शुरू हो गई।
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस में आमने-सामने पुलिस और आम लोग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका का लॉस एंजेलिस शहर इन दिनों हिंसा की चपेट में है। प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल आमने-सामने हैं और पूरे शहर में अराजकता का माहौल है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती की है, लेकिन इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। संघीय आव्रजन विभाग के छापों से यह पूरा विवाद शुरू हुआ, जिसने जल्द ही हिंसा का रूप ले लिया और हालात ये हैं कि शहर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल कर रही है।
विरोध प्रदर्शन कैसे शुरू हुए?
राष्ट्रपति ट्रंप की नीति के तहत अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा है। इसी के तहत अप्रवासन विभाग देशभर में छापेमारी अभियान चला रहा है। अप्रवासन विभाग ने हाल ही में लॉस एंजेलिस में भी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया और अप्रवासन विभाग और सीमा शुल्क विभाग ने लॉस एंजेलिस के दो होम डिपो, एक डोनट शॉप और एक कपड़ों को गोदाम से कथित तौर पर अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया। ये कार्रवाई लॉस एंजेलिस के फैशन डिस्ट्रिक्ट इलाके में की।
ये भी पढ़ें- US: अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और ट्रंप के जन्मदिन पर होगी सैन्य परेड, किए जा रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन
लोगों ने इसका विरोध किया और सामाजिक संगठन भी हिरासत में लिए गए लोगों के समर्थन में आ गए। जिन डिटेंशन सेंटर्स में कथित अवैध अप्रवासियों को रखा गया था, उनके बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू की और लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद लोग नहीं माने। अप्रवासन विभाग ने शुक्रवार को 44 लोगों को हिरासत में लिया और एक हफ्ते में लॉस एंजेलिस में कुल 118 अप्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और हिंसा शुरू हो गई।
नेशनल गार्ड्स की तैनाती से और बिगड़े हालात
हालात बिगड़ते देख राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में बिना कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम से पूछे, हिंसा ग्रस्त इलाकों में नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर दी। इस पर कैलिफोर्निया गवर्नर ने नाराजगी जताई और इसे राज्य की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया। न्यूसम ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती वापस लेने की मांग की है। हालांकि ट्रंप भी अड़े हुए हैं और अब उन्होंने मरीन कमांडो की तैनाती करने का भी आदेश दे दिया है। नेशनल गार्ड्स की तैनाती से हालात और बिगड़े और लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव और आगजनी शुरू कर दी। लॉस एंजेलिस में जगह-जगह जलती हुई गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। वहीं सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Canada: मार्क कार्नी बोले- कनाडा अगले साल तक पूरा करेगा NATO का रक्षा खर्च लक्ष्य, अमेरिका पर निर्भरता घटाएगा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन