फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   why may biden pull his bid for presidential election 2024

US Election: क्या राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो रहे हैं बाइडन, ओबामा-नैंसी जैसे नेता क्यों दे रहे ऐसे बयान?

Sat, 20 Jul 2024 07:04 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 20 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
सार
US Election: जो बाइडन की पार्टी डेमोक्रेट में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर कश्मकश चल रही है। मौजूदा उम्मीदवार जो बाइडन इस वक्त कोविड-19 के इलाज से गुजर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबियों ने संकेत दिए हैं कि जो बाइडन दोबारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर पुनर्विचार भी कर सकते हैं।
 
loader
why may biden pull his bid for presidential election 2024
जो बाइडन - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल जारी है। नवंबर में होने वाले चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट अपने राष्ट्रीय सम्मेलन कर रहे हैं। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। ट्रंप ने मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में अपने समर्थकों को संबोधित किया और दावा किया कि अब से चार महीने बाद एक अविश्वसनीय जीत मिलेगी।


अभी तक मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, डेमोक्रेट्स में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन का समर्थन घटता जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और  पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि बाइडन के लिए डोनाल्ड ट्रंप को हराना मुश्किल हो गया है। इस बीच राष्ट्रपति के सबसे करीबी लोगों ने एक अखबार को बताया कि अगर बाइडन कमला हैरिस को नए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।


आइये जानते हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अभी क्या हो रहा है? ट्रंप की विरोधी डेमोक्रेट में दावेदारी को लेकर क्या हो रहा है? बाइडन की दावेदारी क्यों कमजोर हो रही है? क्या राष्ट्रपति अपना दावा छोड़ेंगे? ओबामा और नैन्सी पेलोसी ने क्या कहा है?

जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अभी क्या हो रहा है?
अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव भारत के आम चुनाव से काफी अलग होता है। भारत में पार्टियां आम चुनाव में बहुमत हासिल करने की कोशिश करती हैं। बहुमत वाले दल या गठबंधन के सांसद अपना नेता चुनते हैं। चुना हुआ नेता प्रधानमंत्री बनता है। अमेरिका में ठीक इसके उलट है। यहां की दो प्रमुख पार्टियां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन को लेकर भी जनता के बीच जाती हैं। अमेरिका में द्विदलीय व्यवस्था है, भारत की तरह अमेरिका में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चार चरण में संपन्न होती है। यह चुनाव अभी दूसरे चरण में पहुंचा है। अमेरिकी चुनाव के दूसरे चरण में राष्ट्रीय सम्मेलन शामिल है। राजनीतिक दल राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के अपने चयन को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करते हैं। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रंप की विरोधी डेमोक्रेट में दावेदारी को लेकर क्या हो रहा है?
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी खेमे में उम्मीदवारी को लेकर कश्मकश चल रही है। सार्वजनिक मंचों पर कई बार असहज दिखे मौजूदा उम्मीदवार जो बाइडन को लेकर पार्टी के भीतर ही चिंता बढ़ गई है। वह कोविड-19 के इलाज से भी गुजर रहे हैं। इन तमाम चिंताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबियों ने संकेत दिए हैं कि जो बाइडन दोबारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन पर सहयोगियों की ओर से पद छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सहयोगियों से कहा है कि उन्हें लगता है कि जो बाइडन की जीत की राह काफी कम हो गई है। इस बीच पूर्व स्पीकर और राष्ट्रपति की सबसे वफादार समर्थकों में से एक नैन्सी पेलोसी ने बाइडन को फोन पर समझाया कि अगर वह पद नहीं छोड़ते हैं तो पार्टी हारने की आशंका है। नैन्सी ने कहा कि यह बाइडन पर निर्भर है कि वे यह तय करें कि वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं या नहीं।
 

डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन
डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन - फोटो : ANI
बाइडन की दावेदारी क्यों कमजोर हो रही?
जो बाइडन के सबसे बड़े समर्थकों में से एक जो स्कारबोरो ने उनसे दौड़ से बाहर होने का आह्वान किया है। हालिया सर्वे का हवाला देते हुए कि डेमोक्रेट प्रमुख राज्यों में संघर्ष कर रहे हैं और लंबे समय से दान देने वालों से जानकारी मिली है कि बाइडन का वित्तीय समर्थन भी कम हो गया है। व्हाइट हाउस और बाइडन अभियान के वरिष्ठ सदस्यों को इस बात की चिंता बढ़ रही है कि जो बाइडन वर्जीनिया जैसे राज्य को खो सकते हैं। 

राष्ट्रपति जो बाइडन के राजनीतिक भविष्य में एक बड़ा मुद्दा उनका स्वास्थ्य है। बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने बाद बाइडन अपने डेलावेयर वाले आवास में सबसे अलग रह रहे हैं। चुनावी मौसम में वह अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं से भी दूर हैं। उनके चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर के अनुसार, गुरुवार को बाइडन ने श्वसन संबंधी असहजता महसूस की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed