{"_id":"6a49f6a348583aef3a043ff1","slug":"why-is-iran-preparing-3000-graves-during-khameneis-funeral-contingency-plan-behind-massive-crowds-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: खामेनेई के जनाजे के लिए क्यों खोदी जा रहीं 3000 कब्रें, लाखों की भीड़ के बीच ईरान क्या बना रहा प्लान?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: खामेनेई के जनाजे के लिए क्यों खोदी जा रहीं 3000 कब्रें, लाखों की भीड़ के बीच ईरान क्या बना रहा प्लान?
Sun, 05 Jul 2026 11:46 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:46 AM IST
सार
Why Iran Preparing 3000 Graves: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे को लेकर एक रिपोर्ट ने दुनिया का ध्यान खींचा। दरअसल, दावा किया गया है कि लाखों लोगों की संभावित भीड़ के बीच ईरान ने 3000 कब्रों तक की तैयारी की गई है। हालांकि ईरान सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं कि आखिर इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है और जनाजे को लेकर ईरान किस तरह की तैयारी कर रहा है?
विज्ञापन
क्या है ईरान का प्लान?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। जर्मनी के अखबार डाई वेल्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी प्रशासन ने जनाजे के दौरान संभावित बड़े हादसे से निपटने के लिए विशेष आपातकालीन योजना तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, लाखों लोगों की संभावित भीड़, भीषण गर्मी और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए 1,500 से 3,000 लोगों की मौत तक की सबसे खराब स्थिति का आकलन किया गया है। हालांकि, ईरान सरकार ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।
ईरान में शनिवार से शुरू हुए जनाजे के कार्यक्रम कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में चलने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी और राष्ट्रीय संकट प्रबंधन संगठन ने कथित तौर पर प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा को एक गोपनीय पत्र भेजा है। इसमें सबसे खराब स्थिति में 1500 से 3000 लोगों की मौत की आशंका जताई गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रशासन ने लापता लोगों और संभावित मृतकों से निपटने के लिए अलग टास्क फोर्स बनाई। हालांकि, इस कथित दस्तावेज को ईरान सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया है।

क्या सचमुच 3,000 कब्रें तैयार की गई हैं?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेहरान के बेहेश्त-ए-जहरा कब्रिस्तान में नई कब्रों की तैयारी शुरू कर दी गई। अखबार ने तेहरान नगर निगम के एक गुमनाम कर्मचारी के हवाले से लिखा है कि तैयारियां वास्तविक हैं और अधिकारियों को सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कर्मचारी के अनुसार, इतनी बड़ी भीड़ और तेज गर्मी में क्या होगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि, ईरान सरकार ने नई कब्रों की तैयारी या 3,000 संभावित मौतों से जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन