फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Why did US cancel 2000 visa appointments of India? Shocking answer revealed amid deportation controversy

US: अमेरिका ने क्यों रद्द किए भारत के 2000 वीजा अपॉइंटमेंट? निर्वासन विवाद के बीच सामने आया चौंकाने वाला जवाब

Fri, 28 Mar 2025 09:06 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 28 Mar 2025 09:06 AM IST
सार

अमेरिका से मौजूदा समय में अवैध अप्रवासियों का निर्वासन किया जा रहा है। अब अप्रवासियों पर लगाम लगाने के लिए भारत में अमेरिकी दूतावास ने दो हजार से अधिक वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि अमेरिका ने ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन
Why did US cancel 2000 visa appointments of India? Shocking answer revealed amid deportation controversy
वीजा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
loader

विस्तार

अमेरिका में चल रहे अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के बीच वीजा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिका का वीजा पाने के लिए बॉट्स (तकनीक) के सहारे फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट किए जा रहे हैं।  अब भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बॉट्स के जरिये किए गए ऐसे दो हजार फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट को रद्द कर दिया है। दूतावास ने कहा कि वह अपनी शेड्यूलिंग नीतियों का उल्लंघन करने वाले एजेंटों और फिक्सरों के लिए जीरो टॉलरेंस (शून्य सहिष्णुता) रखता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से करीब 1.1 करोड़ अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की बात कही थी। इसके बाद अमेरिका में अवैध अप्रवासियों का निर्वासन शुरू कर दिया गया। अब तक तीन उड़ानों से 332 भारतीयों को भारत भेजा जा चुका है।

अब अमेरिका ने वीजा आवेदन करने वालों के अपॉइंटमेंट में बड़ा खेल पकड़ा है। भारत में अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने अवैध लोगों की पहचान की है, जिन्होंने करीब 2,000 वीजा अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किए थे। दूतावास की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हम धोखाधड़ी के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखेंगे। हम ऐसे खातों के शेड्यूलिंग अधिकार को सस्पेंड कर रहे हैं। 


ये भी पढ़ें: 'कोलंबिया विश्वविद्यालय ने मुझे धोखा दिया', अमेरिका से स्व-निर्वासित हुई भारतीय छात्रा का छलका दर्द

वीजा पाने में लगता है काफी समय
व्यापार और पर्यटन के लिए अमेरिका का वीजा पाने में काफी समय लगता है। 2022-23 में वीजा पाने के लिए वेटिंग टाइम 800 से 1000 दिन था। इसके बाद अमेरिका ने फ्रैंकपर्ट और बैंकॉक में भारतीय आवेदकों के लिए वीजा अपॉइंटमेंट शुरू किए थे। 2022 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तत्कालीन विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी इसे बारे में बात की थी। हाल ही में जनवरी में भी जयशंकर ने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो को भी वीजा में होने वाली देरी की जानकारी दी थी। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप के मंत्रियों के चैट ग्रुप से यमन पर हमले की गुप्त योजना लीक होने पर बवाल क्यों, क्या यह अपराध है?

लगातार खारिज हो रहे छात्र वीजा
अमेरिका लगातार छात्र वीजा को भी खारिज कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अमेरिका को एफ-1 वीजा के लिए 6.79 लाख आवेदन मिले थे। इसमें से 2.79 लाख आवेदनों को खारिज कर दिया गया। यह दर 41 फीसदी थी। जबकि 2014 में केवल 15 फीसदी आवेदन ही खारिज किए गए थे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed