फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   whole world in the grip of Coronavirus pandemic, more than 63 million people infected, deaths toll continue rises in Brazil

Coronavirus in World: कोरोना की चपेट में पूरा विश्व, करीब 6.36 करोड़ लोग संक्रमित, ब्राजील में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

Wed, 02 Dec 2020 01:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन/ न्यूयॉर्क
एजेंसी, वाशिंगटन/ न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
whole world in the grip of Coronavirus pandemic, more than 63 million people infected, deaths toll continue rises in Brazil
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

दुनिया भर में महामारी कोरोना से अब तक करीब 6.36 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 14.74 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 63,641,374 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,474,984 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.35 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,67,987 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1 लाख 73 हजार के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 287 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 173,120 हो गई है, जो दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, सोमवार को देश में महामारी के 21,138 नए मामले दर्ज किए गए थे, इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 63,35,878 पर आ गया है।
विज्ञापन



न्यूयॉर्क में सात दिसंबर से खुलेंगे पब्लिक स्कूल
अमेरिका में सात दिसंबर से न्यूयॉर्क सिटी के पब्लिक स्कूल खोल दिए जाएंगे। इसी तरह जिले के 75 स्कूल भवनों को खोला जाएगा। मेयर ने स्कूलों के खोलने के साथ जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जिससे बच्चों में वायरस को फैलने से रोका जा सके। निर्देश के अनुसार कुछ चुनिंदा कक्षाओं के बच्चों को स्कूल आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको में 24 घंटे में 196 मौतें
मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,388 मामले सामने आए हैं जबकि 196 मरीजों की मौत हुई है। देश में कुल मौतों का आंकड़ा 1,05,655 हो गया है। इसी तरह मॉस्कों में 74 नए मरीजों की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 8,900 हो गया है। वही, दक्षिण कोरिया में 438 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 34,201 हो गया है। यहां अब तक कुल 526 मरीजों की मौत दर्ज हुई हैं।

पाकिस्तान में 24 घंटे में 67 मौतें
पाकिस्तान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को चार लाख के पार हो गया। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 24 घंटों में कोरोना के 2,458 नए मामले सामने आए हैं और 67 मौतें हुई हैं। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,091 हो गई है। कोरोना से सिंध सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 1,74,350 है।

कोरोना महामारी के कारण जरूरतमंदों की संख्या में 40 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना महामारी के कारण जरूरतमंद लोगों की संख्या में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जिन्हें मानवीय मदद की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को ये जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की मदद के लिए 35 बिलियन डॉलर की जरूरत है। ऐसे बेसहारा लोगों को अगले साल तक मदद की जरूरत पड़ सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा कि जिन लोगों को मदद की जरूरत है अगर वे एक देश में रहते तो वो दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश होता। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण दुनिया के पिछड़े देशों में स्थिति ज्यादा खराब हुई है। मार्क ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 34 मानवीय सहायता योजना बनाई है जो वर्ष 2021 तक 56 देशों तक मदद पहुंचाने का काम करेगी। इसका लक्ष्य भूखमरी के शिकार 23.5 करोड़ लोग में से 16 करोड़ लोगों को मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हम दो तिहाई लोगों की मदद पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं क्योंकि रेड क्त्रसॅस जैसी संस्थाएं अन्य लोगों को जरूरी सहायता पहुंचाने में सक्षम होती हैं। एजेंसी।


कोरोना महामारी के कारण बढ़ रही है हिंसा और महिलाओं की तस्करी
नोबल शांति पुरस्कार विजेता नादिया मुराद ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में कहा है कि कोरोना महामारी के कारण महिलाओं की तस्करी और लैंगिक हिंसा के मामले बढ़े हैं। यही नहीं महिलाओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा भी खतरे के निशान पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकारों द्वारा जो लॉकडाउन और यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है उसका सबसे ज्यादा असर दुनियाभर की महिलाओं पर पड़ रहा है।

मुराद का कहना है कि महामारी में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों में कमी की बजाए बढ़ोतरी हुई है। घरेलू विवादों और घर में बंद रहने के चलते ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है और कानूनी या सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है। नतीजतन महिलाओं को मानसिक  और शारीरिक स्वास्थ से जुड़ी परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed