फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन था जॉर्ज फ्लॉयड जिसकी मौत के बाद अमेरिका में शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शनों का दौर?

Mon, 01 Jun 2020 04:22 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Jun 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
who was george floyd and why is he arrested in minneapolis and why there are so much protest in america
george floyd

मिनेसोटा में 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में प्रदर्शनों की लहर उठ गई है। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस हिंसा को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। 25 मई से अमेरिका के मिनियापोलिस में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई।



25 मई 2020 को मिनियापोलिस पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को नकली नोट चलाने के आरोप में हिरासत में लिया था। एक पुलिसकर्मी ने जॉर्ज की गर्दन पर लगभग आठ मिनट के लिए अपना घुटना रखा था जिसके बाद जॉर्ज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से अमेरिका में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लेकिन जॉर्ज ने क्या इतना बड़ा जुर्म किया था कि पुलिस ने उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया। जॉर्ज फ्लॉयड था कौन, क्यों इसकी मौत ने अमेरिका में हड़कंप मचा दिया है, आइए समझते हैं...

कौन था जॉर्ज फ्लॉयड?

who was george floyd and why is he arrested in minneapolis and why there are so much protest in america
अमेरिका में प्रदर्शनों का दौर - फोटो : PTI

46 साल के जॉर्ज फ्लॉयड का जन्म उत्तरी कैरोलीना में हुआ था और ये ह्यूस्टन में रहता था लेकिन काम के सिलसिले में वह मिनियापोलिस आ गया। जॉर्ज मिनियापोलिस के एक रेस्तरां में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। 

जॉर्ज पांच साल से उस रेस्तरां में काम कर रहा था और मालिक के घर पर किराया देकर रहता था। जॉर्ज को 'बिग फ्लॉयड' के नाम से जाना जाता था, उसकी एक छह साल की बेटी है जो अपनी मां के साथ ह्यूस्टन में रहती है। जॉर्ज की पत्नी ने बताया कि वो एक बहुत अच्छे पिता थे।

जॉर्ज की पत्नी ने बताया कि उसे मिनियापोलिस शहर काफी पसंद था, वह ह्यूस्टन को छो़ड़कर यहां आया था। मिनियापोलिस में वह नए लोगों और अवसरों के लिए रुका था। उन्होंने बताया कि स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ कर ही जॉर्ज एक हिप-हॉप म्यूजिक बैंड के साथ जुड़ गय था।

उस रेस्तरां के एक दैनिक ग्राहक ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया कि जॉर्ज को लोगों को मजे करते देख काफी आनंद आता था। जॉर्ज के पूर्व सहपाठी ने बताया कि बचपन में जॉर्ज 'जेंटल जायंट' के नाम से मशहूर था। 

मिनियापोलिस में जॉर्ज को क्यों गिरफ्तार किया गया?

who was george floyd and why is he arrested in minneapolis and why there are so much protest in america
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : PTI

25 मई 2020 को मिनियापोलिस की पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को गिरफ्तार किया। पुलिस को एक किराना की दुकान से सूचना मिली कि जॉर्ज ने यहां 20 डॉलर यानी 1,500 रुपये का नकली नोट इस्तेमाल किया है।

हालांकि कोर्ट में मौजूद दस्तावेजों के आधार पर साल 2007 में जॉर्ज फ्लॉयड को एक घर पर हमला करने के लिए पांच साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन साल 2009 में जॉर्ज की जमानत करा दी गई।

हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जॉर्ज की गर्दन पर पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन अपना घुटना रखे दिखाई पड़ रहा है। जॉर्ज पर आरोप था कि एक दुकान में उसने 20 डॉलर का नकली नोट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉर्ज फ्लॉयड के साथ क्या हुआ?

who was george floyd and why is he arrested in minneapolis and why there are so much protest in america
अमेरिका में प्रदर्शनों का दौर - फोटो : PTI

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर घुटना रखने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं उसी पुलिस अधिकारी ने अपना दूसरा पैर जॉर्ज की कमर पर रखा था जहां उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे।

जॉर्ज बार-बार कहता रहा कि मुझे मत मारो, लेकिन जब तक उसकी आंखें बंद नहीं हुई और शरीर में हल्कापन नहीं आया, तब तक पुलिस ऑफिसर ने एक न सुनी। शव-परीक्षा की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज की स्वास्थ्य हालत और पुलिस की हिंसा का मिलाजुला परिणाम है जॉर्ज की मौत।

विज्ञापन

कौन हैं डेरेक चौविन और तोउ थाओ?

who was george floyd and why is he arrested in minneapolis and why there are so much protest in america
विरोध प्रदर्शनों का दौर और आगजनी - फोटो : PTI

जॉर्ज फ्लॉयड वाले मामले में मिनियापोलिस के चार पुलिस अधिकारी थे जिसमें डेरेक चौविन और तोउ थाओ भी शामिल थे। डेरेक चौविन ने करीब आठ मिनट के लिए जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर अपना घुटना रखा था। 

डेरेक चौविन के ऊपर थर्ड डिग्री मर्डर और सेकेंड डिग्री मानवहत्या के केस दर्ज कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद अमेरिका में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की कई खबरें हैं और मिनियापोलिस में दुकानों को लूटा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed