फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कराची की गली में टुकड़े टुकड़े होकर बिखर गया विमान, तस्वीरें देख कर आप भी जाएंगे कांप

Fri, 22 May 2020 11:01 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Fri, 22 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Plane Crash: Photos and ground report of Karachi plane crash
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI
पाकिस्तान में शुक्रवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। लाहौर से आ रहा विमान कराची एयरपोर्ट से ठीक पहले एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में करीब 100 लोग सवार थे। अभी तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।


यह विमान कराची के एक रिहायशी इलाके में आकर गिरा। जैसे ही विमान एक गली में आकर क्रैश हुआ, चारों तरफ अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते धूल और धुएं का गुबार आसमान तक पहुंच गया। धुएं के बीच विमान के टुकड़े गली में बिखरे पड़े थे। विमान जैसे ही गली में गिरा, तो इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के लोग बुरी तरह से हिल गए। एक पल तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। इस हादसे में कुछ स्थानीय नागरिकों को भी बुरी तरह से चोटें आई हैं। 
Trending Videos
Pakistan Plane Crash: Photos and ground report of Karachi plane crash
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI
पीआईए के प्रवक्ता के मुताबिक लैंड करते वक्त विमान में दिक्कतें आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैप्टन ने विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारने की कई बार कोशिश की थी लेकिन फिर आखिरी वक्त में वो मोबाइल टॉवर से टकराया और हवाई अड्डे से कुछ दूर पहले रिहायशी इलाके में गिरा।
Pakistan Plane Crash: Photos and ground report of Karachi plane crash
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI
हादसे की खबर मिलते ही, बचाव दल और पाकिस्तानी सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए वहीं दमकल की कई गाड़ियां भी लगातार आग बुझाने में लगी रहीं, साथ ही एम्बुलेंस से लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Plane Crash: Photos and ground report of Karachi plane crash
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI
कराची की मॉडल कॉलोनी की जिस गली में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान गिरा, वहां करीब 14-15 घर इसकी चपेट में आए। कई दुकानें व गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Pakistan Plane Crash: Photos and ground report of Karachi plane crash
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI
विमान जैसे ही गली में गिरा, कई घरों में आग लग गई। धमाके की आवाज भी सुनाई देने लगी। धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ भी देखना मुश्किल था। पूरी गली में विमान का मलबा फैल गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed